Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
शादी के बाद क्या-क्या चीज खो देता है पति बेचारा
यह बात हमेशा से ही बोली जाती रही है कि शादी के बाद एक लड़की अपना सब-कुछ खो देती है। शादी के बाद आपने कई महिलाओं के मुंह से सुना होगा कि उन्होनें इस शादी के लिये कितने समझौते और कितने बडे़ बलिदान दिये हैं। कई सारी महिलाओं का यह भी मानना है कि अगर उनकी शादी अभी ठीक-ठीक चल रही है तो, इसमें भी केवल उन्हीं का बलिदान छुपा हुआ है। लेकिन हमें यह भी नहीं भूलना चाहिये कि दूसरी ओर एक पुरुष ने भी खुद की चिंतामुक्त बैचलर लाइफ छोड़ आपके साथ पूरे जीवनभर का साथ निभाने की कसम खाई है।
अगर भारत की बात करें तो, वो चाहे पुरुष हो या फिर चाहे महिला। कहीं ना कहीं दोनों ने ही शादी के बाद अपनी खुशी का बलिदान दिया होता है। मगर फरक सिर्फ इतना है कि पुरष कभी भी महिलाओं की तरह अपने बलिदान का जिक्र रो-गा कर नहीं करते। तो आज हम आपको बताएंगे कि लड़के जब शादी करते हैं तो वह किन-किन चीजों को खो बैठते हैं।

मन की शांति
एक बार जब आप शादी के बंधन में बंध जाते हैं तब आपकी मन की शांति मानों कहीं किसी दरवाजे के अंदर बंद हो जाती है और फिर दुबारा वापस कभी लौट कर नहीं आती।

मां
पत्नी के साथ रहने पर पतियों को अपनी मां से नाता तोड़ना ही पड़ता है। देानों के बीच में परेशानी ना पैदा हो और आप अपनी जिंदगी को खुशी से जी सकें इसलिये पति को अपनी मां का बलिदान देना ही पड़ता है।

दोस्त
लगभग हर लड़के को अपने दोस्तों से बहुत प्यार होता है। लेकिन जब उसकी शादी हो जाती है तब उसे अपनी पत्नी के अलावा किसी दूसरे का साया देखने को नहीं मिलता। पति को अपनी पत्नी की अहमियत समझाने के लिये अपने दोस्तों को छोड़ना ही पड़ता है।

मान-सम्मान
शादी के पहले लड़के शायद ही किचन में घुसते हों लेकिन शादी के बाद उन्हें झाडू लगाने से ले कर बच्चा संभालने और किचन में काम करने तक को बोल दिया जाता है। पहले तो लड़कों ने घर पर कभी भी अपनी मां की मदद नहीं की होती है लेकिन शादी के बाद उन्हें अपने मान-सम्मान को ताख पर रखना ही पड़ता है।

पैसे
बीवी को अगर खुश करना हो तो आपके पैसे पानाी की तरह जाएंगे ही। बीवी को शॉपिंग, मूवी और गिफ्ट आदि देने में पतियों को पैसे खोने ही पड़ जाते हैं।

आजादी
वो पुरुष जो पहले कभी खुले पंक्षी की तरह उड़ा करता था, आज वह पिंजरे में कैद है। अब आपका वीकेंड दोस्तों के साथ नहीं बल्कि अपनी बीवी के साथ कैंडल लाइट डिनर कर के बीतता है।



Click it and Unblock the Notifications