Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
ऐसे जानें अपने अरेंज मैरिज पार्टनर के बारे में
अरैंज्ड मैरिज एक पुरानी परंपरा है, जो भारत में आज भी बरकरार है। इसके जरिए दो व्यक्ति एक दूसरे के पास आते हैं। दोनों में से किसी को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि सामने वाला व्यक्ति कैसा है। पेरेंट किसी अच्छे पार्टनर की तलाश करते हैं और फिर एक दो बार मिलकर जिंदगी भर का फैसला कर लिया जाता है। शादी से पहले दोनों पार्टनर एक दूसरे के बारे में बहुत कम ही जान पाते हैं।
अरैंज्ड मैरिज को आप लॉटरी के रूप में ले सकते हैं। अगर आपकी किस्मत अच्छी हुई तो आपका पार्टनर आपके जैसा ही होगा। वहीं अगर आपकी अच्छी नहीं हुई तो सारी जिंदगी आपको कुछ चीजों से समझौता करना पड़ेगा। हालांकि शादी से पहले एक दूसरे से अजनबी रहना रोमांचक भी होता है, क्योंकि एक दूसरे को जानने के साथ—साथ प्यार धीरे—धीरे पनपता है।
अरैंज मैरिज में अपने पार्टनर को समझना और उनकी आदतों को जानना बड़ी चुनौती होती है। ये अगर बहुत मुश्किल नहीं है तो बहुत आसान भी नहीं है। ऐसे कई तरीके हैं जिससे आप अरैंज मैरिज पार्टनर को जल्दी समझ सकते हैं। साथ ही आपके पार्टनर को इसकी जरा भी भनक नहीं लगेगी।

1. दोस्त: अपने अरैंज मैरिज पार्टनर के राज को जानने के लिए आप उनके दोस्तों की मदद लें। उनके दोस्तों को उनके बारे में बहुत कुछ पता होगा। वे आपको आपके पार्टनर की पसंद—नापसंद, कॉलेज लाइफ की बातें और उनकी जिंदगी के यादगार पल के बारे में बता देंगे। आप अपने पार्टनर के दोस्तों के जरिए उनका पसंदीदा स्थान, पास्ट रिलेशनशिप और क्रश के बारे में जान सकते हैं। यानी शादी से पहले आप अपने पार्टनर के दोस्तों के संपर्क में रहे। उनके जरिए अपने पार्टनर के बारे में आपको जानकर मजा भी आएगा। अगर आपके पार्टनर का ऐसा कोई दोस्त नहीं है तो समझ लें कि वह बहुत ही अजीब व्यक्ति है।
2. भाई—बहन: आपके पार्टनर के भाई—बहन उन्हें अच्छे से जानते होंगे। अपने पार्टनर के बचपन और उनकी आदतों के बारे में जानने के लिए उनके भाई—बहन से बात करें। इनसे आपको कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल जाएंगी। आप जिस परिवार का हिस्सा बनने जा रहे हैं, उसके बारे में जानना आपको जरूर रोमांचित करेगा।
3. फेसबुक: आज फेसबुक कई लोगों के लिए इंफॉर्मेशन का जरिया है। अगर वह फेसबुक पर है तो उन्हें ढूंढे। यहां से आपको उनकी तस्वीर और उनके दोस्तों के बारे में जानकारी मिल जाएगी। इससे आपको उनकी पर्सनाल्टी का ओवरआल आइडिया हो जाएगा। साथ ही आप फेसबुक के जरिए उनकी पसंदीदा म्यूजिक, फिल्म और एज्युकेशनल बैकग्राउंड के बारे में जानकारी जुटा सकते हैं। इसके अलावा उनके स्टेटस अपडेट से भी आपको अपने पार्टनर के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
4. रूम सर्च- आपके पार्टनर का बेडरूम उनकी पर्सनाल्टी की साफ तस्वीर पेश कर सकता है। अगर रूम में सामान यहां वहां बिखरा पड़ा है तो समझें कि आपका पार्टनर काफी लेजी है। इसके अलावा आप उनके बेडरूम में किताब और मैग्जीन भी ढूंढें। इससे भी आपको उनकी पर्सनाल्टी के बारे में काफी कुछ पता चल जाएगा।
5. मदर इन लॉ: अगर आप अपने अरैंज मैरिज पार्टनर की सारी अच्छाइयों को जानना चाहते हैं तो मदर इन लॉ से जरूर संपर्क करें। उनसे आपको उनके पसंदीदा भोजन और हर दिन की जरूरतों के बारे में जानने को मिलेगा। जहां तक हो सके अपने मदर इन लॉ से स्नेहपूर्ण संबंध बनाए रखें।



Click it and Unblock the Notifications
