Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शादी को तोड़ने की जिम्मेवार यह 5 आदतें
शादी एक जटिल रिश्ता होता है। कई लोग इसे बड़ी सादगी के साथ निभा लेते है और कई लोग असफल हो जाते है। शादी जैसे प्यारे रिश्ते का अंत कई बार तलाक पर आकर हो जाता है। यहां 5 सामान्य आदतों के बारे में बताया जा रहा था जो शादी को तोडने के लिए जिम्मवार होती हैं:
1) कम बातचीत : कई लोग शादी के बाद बहुत रोमांस करते है लेकिन थोड़े ही दिनों में उनका भूत उतर जाता है और वह आपस में बातचीत भी नहीं करते। उनके पास बातचीत करने के लिए भी समय नहीं होता है। बातचीत के अभाव में शादी जैसा पवित्र और प्यारा रिश्ता टूट जाता है।
मैरिज लाइफ में दुबारा कैसे भरें रोमांस

2) निराशावादी : जो लोग निराशावादी होते है, उन्हे हर चीज में नकारात्मकता दिखाई देती है, ऐसे लोगों को शादी जैसा केयर विद हैंडल वाला रिश्ता कभी समझ में नहीं आता और अंत में वह उसे तोड़ने में ही भलाई समझते है। शादी को सही तरीके से चलाने के लिए आलोचना से बचना चाहिये, सकारात्मक होना चाहिये और भरोसा होना चाहिये, अगर यह सब नहीं होगा तो रिश्ते को आगे बढ़ाना मुश्किल होगा।
3) सिर्फ अपने ऊपर ध्यान देना : पार्टनर को समय न देना और सिर्फ अपने ऊपर ध्यान देना सही नहीं है, जो लोग सिर्फ अपने सर्कल में रहना पसंद करते है और अपने पार्टनर को उसका हिस्सा बनाना नहीं चाहते है, ऐसे लोगों की शादियों में दिक्कत आती है। अपने ऊपर ध्यान देने के साथ - साथ पार्टनर के घर - परिवार और रिश्तेदारों पर ध्यान न देना भी रिश्ता टूटने का कारण बन जाता है।
मैरिज लाइफ में दुबारा कैसे भरें रोमांस
4) तारीफ न करना : अग र आपका पार्टनर कुछ भी अच्छा करता है या करती है तो उसकी तारीफ करना सीखें, तरीफ करने से रिश्ते में प्यार बढ़ता है और नजदीकियां आती हैं। पार्टनर का साथ दें, उनके हर काम में सहयोग दें और उनके द्वारा कुछ भी नया प्रयास करने पर मोटिवेट करें। परिवार और दोस्तों के सामने उनकी आलोचना न करें। प्यार दर्शाये और साथ दें। अगर आप तारीफ करने से कतराते है, हमेशा उनकी आलोचना करते है तो रिश्ते में दरार आना स्वाभाविक है। अधिकांश रिश्ते सिर्फ इसी बात को लेकर टूटते है कि उन्हे अपने पार्टनर से सहयोग नहीं मिलता है।
5) अजीब आदतें : कई लोगों की कुछ घटिया आदतें जैसे - नाक कुरेदना, कान खुजली करना आदि उनके पार्टनर को अच्छा नहीं लगता है। कुछ लोग हमेशा इधर - उधर कहीं भी हाथ घुसाकर खुजली करने लगते है इससे उनके पार्टनर को शर्मिन्दगी उठानी पड़ती है। ऐसी कई अजीब आदतें भी तलाक या फिर रिश्ता टूटने का कारण बन जाती है। शराब, सफाई न रखना और हमेशा लड़ाई - झगड़ा करने वाले लोगों का भी रिश्ता सिर्फ उनकी इन्ही गंदी आदतों के कारण टूट जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
