Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खुद की शादी में प्राइवेसी कैसे रखें?
आप जैसे ही शादी करती हैं आपके मन में बहुत सारे ख्याल आने लगते हैं। यह ख्याल ना केवल आपके ही मन में आते हैं बल्कि आपसे जितने भी रिश्तेदार या नातेदार जुडे़ होते हैं, उन्हें भी आपकी शादी में रूची होने लगती है। वे आपसे आपकी शादी की हर प्राइवेट बात जान लेना चाहते हैं। मगर इस मोड़ पर आपको बहुत संभाल कर कदम उठाना होगा क्योंकि अगर उनका मुंह खुल गया तो उसे बंद करना थोड़ा मुश्किल होगा। आपको खुद ही अपनी शादी में प्राइवेसी मेंटेन कर के रखनी होगी नहीं तो लोग आपकी शादी का मजाक बना कर रख देगें।
अगर आपको अपनी शादी में प्राइवेसी मेंटेन कर के रखनी है, तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें जैसे, अपनी निजी बातें और पति से चल रहे मन-मटाव या लड़ाई के बारे में किसी को ना बताएं। पल - पल की जानकारी लोगों को देना ठीक बात नहीं है। आज हम आपको इसके भी टिप्स देगें कि उन लोगों को कैसे जवाब दें जो आपकी शादी में बेवजह अपनी नाक घुसाते हैं। आइये जानते हैं-

पल पल की जानकारी ना दें
महिलाओं को सीखना चाहिये कि किसी भी सहेली के सामने अपने परिवार की मिनट-मिनट की जानकारी न दें।

समारोह में प्राइवेट बातें ना करें
अपने घर की प्राइवेट या निजी बातें किसी भी दोस्त से शेयर ना करें।

पति के साथ हुई लड़ाई को अपनी बेस्ट फ्रेंड से भी शेयर ना करें
हो सकता है कि आपकी कोई पक्की दोस्त हो जिससे आप अपनी जिंदगी की सारी समस्याएं बताती हों। पर एक बात का ख्याल रखें कि पति से हुई बहस या लड़ाई-झगडे़ की बातें सहेली से ना शेयर करें।

लोगों के सामने ना लड़े
अगर आप अपने पति से गुस्सा हो जाएं तो अपने गुस्से को वहीं पर शांत कर लें। अगर ऐसा नहीं करेंगी तो आपके पति की कोई इज्जत नहीं करेगा।

गोलमाल जवाब देना सीखें
कुछ लोगों की आदत होती है कि वह आपके हर काम में अपनी नाक घुसाएंगे इसलिये अगर वे आपसे आपकी शादी में चल रही समस्याओं के बारे में राज लेना चाहें तो उन्हें गोलमाल जवाब दे कर दूर कर दें।

सेक्स की बातें ना करें
चाहे महिलाएं हो या फिर मर्द, दोनों ही अपनी सेक्स लाइफ को अपने दोस्तों से जरुर शेयर करते हैं। कुछ लोग अपनी सेक्स लाइफ को बहुत इंज्वाय करते हैं तो वहीं कुछ लोग सेक्स से थोड़ा ब्रेक चाहते हैं। ऐसे में अगर आपके सामने हर कोई सेक्स को खुशी खुशी इंज्वाय कर रहा है पर अगर आप उनमें से एक नहीं हैं तो, अपनी सेक्स लाइफ के खट्टेपन को उनसे शेयर ना करें।

प्रशन को उल्टा घुमा दें
कभी कभार ये भी अच्छा होता है कि आपसे पूछे गए सवालों आप उन्हीं लोगों पर उल्टा घुमा दें। इससे दूसरों की जिंदगी में मजा लेने वाले लोग आपसे कोई प्रशन पूंछने से पहले दुबारा सोंचेगे।

दोनों को प्राइवेसी मेंटेन करनी चाहिये
प्राइवेसी मेंटेन करना केवल एक इंसान की बात नहीं होती, इसे दोनों पार्टनर को रखनी चाहिये। ऐसा करने से आपकी शादी शुदा जिंदगी बहुत अच्छी चलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
