Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्यों अच्छी होती है रिश्तों में फ्लर्टिंग
अगर आप अभी - अभी प्यार में पड़े है तो आपको हर कोई अच्छा लगेगा और आप अपने पसंदीदा व्यक्ति के साथ एक सफल और लम्बे रिलेशन के बारे में सोचेगें। लेकिन एक समय के बाद, आपको सारी दुनिया बोझिल लगने लगेगी, आपको कुछ नया व बेहतर चाहिए होगा और उस प्यारे इंसान के साथ भी आपकी चाहत, प्यार और रोमांस हवा हो जाता है।
कई अध्ययनों के अनुसार फ्लर्ट को लेकर कई परिणाम सामने आएं है। जो व्यक्ति फ्लर्ट करने में माहिर होता है उसके शरीर में सफेद रक्त कोशिकाएं ज्यादा होती हैं, उसकी प्रतिरक्षा क्षमता भी अच्छी होती है और ऐसे लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। इस आर्टिकल में रिश्तों में फ्लर्ट करने के फायदे बताएं गए है जो निम्म प्रकार हैं :

1) फ्लर्ट करने से फील गुड फैक्टर आता है। इससे काफी सकारात्मक एनर्जी आती है और रिश्तों में ताजगी आती है।
2) इस प्रतिस्पर्धा भरे युग में, दिन भर के बाद घर में आकर अपने पार्टनर के साथ थोड़ी मस्ती और फ्लर्ट करने से सारे दिन की थकान उतर जाती है। इससे आपके पार्टनर को अच्छा लगता है, रिश्तों में प्यार भरी छेड़छाड़ अच्छी लगती है।
CLICK: क्या पुरुष लिव इन से नफरत करते हैं
3) फ्लर्ट करने से व्यक्ति के भीतर आत्म - विश्वास आता है और उसे खुद में अच्छा लगता है। फ्लर्ट करने से दो लोगों के बीच अच्छी तरह टाइम पास होता है और उन्हे किसी और की कम्पनी की जरूरत नहीं पड़ती है।
4) वाइफ या हसबैंड के साथ फ्लर्ट करने से आपको अपने प्यार के शुरूआती दिनों की याद आने लगती है जब आप कपल के तौर पर साथ में जुड़े और आप दोनों के बीच प्यारा रिश्ता बना। फ्लर्ट करने से पार्टनर की सेक्स लाइफ पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
5) जब रिश्तों में ज्यादा भावुक पल आएं और हल्की बातचीत की जरूरत हो, ऐसे में भी फ्लर्ट करने वाला अंदाज माहौल में खिलखिलाहट पैदा कर सकता है। जोड़े के बीच ऐसी स्थिति आने पर फ्लर्ट बहुत काम में आता है।
6) लम्बे अरसे से एक रिश्ते में बंधे होने के कारण, जिंदगी में बहुत ज्यादा आराम और बोरियत आ जाती है। ऐसे में जब भी आपको शरारत करने का मन हो, तो अपने पार्टनर के साथ थोड़ा - थोड़ा फ्लर्ट करके जिंदगी को नए अंदाज में जी लें। विश्वास करिए, फ्लर्ट करके आप किसी भी रिश्ते में जान डाल सकते हैं।
7) आपके फ्लर्ट करने से किसी दूसरे जैसे - आपके पार्टनर या लाइफ - पार्टनर को अच्छा लगता है और वह आपकी तरफ आकर्षित होता है। किसी भी अपोजिट सेक्स की ओर से मजेदार बातें सुनकर हमेशा अच्छा लगता है। फ्लर्ट करने का अंदाज उस समय बहुत प्यारा लगता है जब आपको हंसाने या मनाने के लिए ऐसा किया जाएं।
8) फ्लर्ट करने से शरीर में डोपामाइन, सेरोटोटिन और एड्रेनालिन स्त्रावित होते हैं जो स्वास्थ्य को अच्छा बनाते है, मन को खुश रखते है, आत्म - विश्वास भर देते है और आपके लुक को खुशनुमा और सेक्सी बना देते है।
लम्बे समय तक एक ही रिश्ते में प्यार से रहना बहुत मुश्किल काम होता है लेकिन आपके एक छोटे से प्रयास से ऐसा संभव है। फ्लर्ट करने की आदत, आपके और आपके पार्टनर के रिश्ते में नई जान डाल देता है बशर्ते उन्हे आपकी इस आदत से चिढ़ न हों या वह बेवजह का शक न करने लगें। इसलिए, अगली बार से, अपने रिश्ते को फॉरएवर बनाने के लिए फ्लर्ट करें।



Click it and Unblock the Notifications
