Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपने जीवनसाथी से कभी न कहें ये बातें
भेल ही आप लंबे समय से सुखी वैवाहिक जीवन जी रहे हों, पर कई बार आपको भी यह देखना पड़ता है कि आप क्या कह रहे हैं और कैसे कह रहे हैं। साथ ही आपको यह भी देखना चाहिए कि आप सामने वाले की बात पर किस तरह से प्रतिक्रिया देते हैं।
अगर आप किसी के साथ बहुत ज्यादा कम्फर्टेबल हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप कुछ भी कह दें। तो ऐसी कौन सी बातें हैं जो आपको अपने प्रियतम से नहीं कहनी चाहिए। आइए हम आपको 9 ऐसी बातें बताते हैं, जो आपको अपने जीवनसाथी से नहीं कहनी चाहिए।

1. ''तुम हमेशा...'' या ''तुम कभी नहीं...''
इस बारें में जरा सोचें। यह दोनों ही सही नहीं है। अगर आप इन शब्दों से अपनी बात शुरू करते हैं तो निश्चित ही आपकी साथी लड़ाई पर आमादा हो जाएगी। कुछ देर के लिए रुकें और सोचें कि आप वास्तव में क्या कहना चाहतें हैं और फिर बोलें।
शादी करने जा रही हैं तो इन सवालों का जवाब जरुर ढूंढ लें
2. ''क्या तुम्हें नहीं लगता कि फलाना बहुत आकर्षक है?''
यकीन जानिए आपके इस सवाल पर आपके जीवनसाथी का जवाब कभी भी साकारात्मक नहीं आएगा। बल्कि यह किसी संभावित बहस को और भड़काने का काम करेगा।
3. ''मेरा एक्स ब्वॉयफ्रेंड/एक्स हसबैंड/एक्स—गर्लफ्रेंड/एक्स वाइफ ने कभी ऐसा नहीं किया जो तुमने अभी किया है...'' या ''...वह तुम से बेहतर बेहतर करता/करती...''
ऐसी बातें करने से पार्टनर को बुरा ही लगता है। आपको इस तरह की तुलना से दूर ही रहना चाहिए।
4. ''मैं सिर्फ कालेज खत्म होने तक तुम्हारे साथ रहने की कोशिश कर रहा हूं...ÓÓ
यह एक ऐसा वाक्य है जिसके बाद आपके वापस जुडऩे की संभावना काफी कम हो जाएगी। यह वाक्य इतना तकलीफदेह होता है कि अगर आप बाद में माफी भी मांग लें तो भी भरपाई नहीं हो सकती।
5. ''मैं तुमसे शादी करने पर विचार कर रहा था और मैंने एक बार गलती कर दी...ÓÓ
अगर आप ऐसा कुछ कहने जा रहे हैं तो अपनी भावनाओं पर विचार करें। ज्यादा भड़कने के बजाय आप उन चीजों पर खुलकर बात करें जो आपके लिए चिंता की बात है।
6. ''मुझे हमेशा लगता है कि हमारे बच्चे को तुम्हारी सारी बुराइयां (शैक्षणिक/व्यवहारिक/ड्रग्स व शराब) लगी है...''
या फिर आप यह कहें कि मुझे समझ नहीं आता कि मैंने तुमसे शादी क्यों की? निश्चित रूप से इस तरह से एक दूसरे पर आरोप मढऩे से आप कभी नहीं जान पाएंगे कि आपके बच्चे को वास्तव में क्या समस्या है।
7. ''तुम बिल्कुल अपने माता-पिता की तरह हो...''
आप इस बात पर ध्यान दें कि आपके पार्टनर की कौन सी बातें आपको परेशान कर रही हैं, न कि उनके परिवार को इसमें घसीटें।
8. ''तुम्हें पता है, तुम्हारी सबसे बड़ी समस्या यह है कि...''
अपने पार्टनर से ऐसा कौन सुनना चाहेगा? हम सभी अपने बारे में अच्छा ही सोचते हैं। ऐसे में अगर आप किसी की बुराइयां गिनाते हैं तो इससे आपके रिलेशनशिप का कुछ भला नहीं होने वाला।



Click it and Unblock the Notifications
