Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैसे जाने की आपके पति आपको धोखा दे रहे हैं
अगर आप अपने पति के विशेष व्यवहार, नए बदलाव, आपसे दूरी और छिपाऊ व्यवहार से डरी हुई हैं तो नीचे बताई गई बातें जरूर पढ़ें। इससे पता चल जाएगा कि आप जलन महसूस कर रही हैं या फिर आपके पति वाकई कुछ गलत कर रहे हैं।
कपल्स को जरुर जाननी चाहिये रिश्ते की ये बातें
कई महिलाएं समझ ही नहीं पाती की उनके पति उनसे बेवफाई कर रहे हैं, पर आज हम इस बात से पर्दा उठाएंगे और बताएंगे कि एक धोखेबाज पति की धोखेबाजी के लक्षण कैसे पहचाने।

एकांत में फोन रीसीव करना और कॉल करना
हालांकि कुछ फोन कॉल में प्राइवेसी का ध्यान रखना पड़ता है, पर क्या घंटी बजने के साथ ही वह बात करने के लिए दूसरे कमरे में चले जाते हैं? अगर ऐसा हाल फिलहाल हो रहा है और वह अकसर ऐसा करते हैं तो आपको उनपर नजर रखना चाहिए। क्योंकि यह एक धोखेबाज पति की निशानी है।

फोन के मैसेज डिलीट करना
ज्यादातर लोग फोन इंबॉक्स के मैसेज की परवाह नहीं करते। कुछ इंबॉक्स फुल हो जाने पर मैसेज को डिलीट करते हैं। पर अगर आपका पति टेक्स्ट कंवर्सेशन के तुरंत बाद मैसेज को डिलीट कर दे तो समझें कि जरूर कुछ गड़बड़ है।

पार्टी और फंक्शन से बचना
क्या आपके पार्टनर फैमिली और फ्रेंड को पहले की अपेक्षा कम समय दे रहे हैं? क्या वह लगातार फैमिली फंक्शन और गैदरिंग में हिस्से लेने से बच रहे हैं? क्या वह रात को घर देर से आते हैं और सुबह जल्दी चले जाते हैं? यह सारी बातें इस ओर इशारा करती हैं कि वह किसी और को भी समय दे रहे हैं।

किसी के साथ ज्यादा समय बिताना
क्या अचानक से आपके पति अपने किसी दोस्त, को-वर्कर या पीर के साथ ज्यादा समय बिताने लगे हैं? अगर हां और सामने वाला व्यक्ति आपजिट सेक्स का है तो आपको उनके संबंध के बारे में पता करना चाहिए।

तरोताजा होकर घर पर आना
क्या आपने ऐसा महसूस किया कि शाम को आपके पति तरोताजा होकर घर आए। जैसे बाहर कहीं उन्होंने नहाया हो। या फिर उनसे किसी दूसरे ब्रांड के परफ्यूम की खुशबू आ रह हो। अगर ऐसा है तो इससे इस बात को बल मिलता है कि वह किसी और के साथ वक्त बिता रहे हैं।

प्रेम
अगर कपल का हाल फिलहाल झगड़ा हुआ हो, किसी समस्या का समाधान न हुआ हो या कम्युनिकेशन खराब हो तो प्रेम थोड़ा कम हो जाता है। पर अगर यह अचानक हो रहा हो और वह बिना किसी कारण के आपसे दूरी बना रहे हैं तो समझ लें कि वह किसी नए रिलेशनशिप की ओर बढ़ रहे हैं।

बेमन से बात करना
कभी वह आपको अपने पूरे दिन की गतिविधियों के बारे में बताते थे, पर अब इस बारे में कम बात करते हैं। आप उन्हें विस्तार से बात करने के लिए कहें। अगर वह कोई बहाना बना दे तो आपको उन पर नजर रखने की जरूरत है।

हमेशा झगड़ने की फिराक में रहना
क्या छोटी सी बातचीत और छोटी सी गलती पर वह झगड़ने लग जाते हैं? अगर हां तो समझ लें कि सब कुछ ठीक नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
