Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
न बोलें ये बातें नहीं तो हो जाएगा पति का मूड खराब
किसी भी पति को यह पसंद नहीं कि उनकी बीवी हर बात पर उसे टोंके। महिलाओं का पुरूषों को बात-बात पर टोंकना पुरषों को बड़ा ही खराब लगता है, लेकिन यह महिलाओं की आदत में शामिल होता है। अगर पत्नी अपनी जुबान पर थोड़ा सा लगाम लगा ले, तो उनकी शादी बिना किसी रूकावट के चल सकती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो हर पत्नी अपने पति से गुस्से में या फिर यूं ही बोल देती है। उस समय पत्नी को इस बात का ज़रा सा भी एहसास नहीं होता कि उनके बेचारे पति को कैसा महसूस हुआ होगा, लेकिन हमारी मानिये तो उनका मूड तहस-नहस हो चुका होता है। तो अपनी जुबान संभालिये और अपने पति का मूड खराब होने से बचाइये। इसमें आपकी ही भलाई है। अपने बॉयफ्रेंड से बेकार की बहस करने से कैसे बचें?

बार - बार याद दिलाना
ऐसा नहीं है कि पतियों को कुछ याद नहीं रहता। फर्क केवल इतना है कि वह उस काम को आप जितना महत्व नहीं देते। अगर आप अपने पति को कोर्इ काम बार बार याद दिलाती रहेगीं तो वह पक्की तरह से भूल जाएंगे। पुरुष ऐसे ही होते हैं।

मैंने गलती कर दी
"मैंने तुमसे शादी कर के बहुत बडी गलती कर दी" भले ही आपकी उनसे कितनी भी भयानक बहस हुर्इ हो, लेकिन भूल कर भी यह शब्द उनसे ना कहें, इससे वे जिंदगी भर के लिये सहम सकते हैं।

तुम बेड़ में बहुत ही खराब हो
हर पुरुष सोंचता है कि वह बेड़ पर सबसे बेस्ट है। पत्नी को पति से कभी ये बात नहीं बोलनी चाहिये, नहीं तो उनकी रात की नींद उड़ सकती है।

और पैसे कमाओ
अगर पत्नी पति से उनकी सैलरी के बारे में कुछ भी उल्टा सीधा बोलती है तो, यह बात सीधे उनके दिल में लगती है। पती का र्इगो इससे हर्ट होता है।

मुझे शापिंग पर ले चलो
ये ऐसा लगता है कि मानों आप ने किसी बीमारी की तरह उनहें जकड़ लिया हो। उन्हें समझ में नहीं आता कि एक महिला और शापिंग का क्या कनेक्शन होता है।

मुझे अपना क्रेडिट कार्ड दो
अगर आपको शापिंग जा कर महंगी ड्रेस खरीदनी हो, तो खुद पैसे कमाएं और उडाएं। कोई उनके महनत से कमाए गए पैसों को यूं ही लुटा दे, ये बात पतियों को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती।

पुरानी बातें
पुरानी खट़टी यादें कोर्इ भी कभी याद नहीं करना चाहेगा, भले ही वह आपका प्यार पति ही क्यूं ना हो। लड़ार्इ झगडों के समय पुरानी यादों को ना ताजा करें, नहीं तो आपके पति का मूड खराब हो सकता है।

सासू मां की बातें
तुम्हारी मां ने ये किया , तुम्हारी मां ने वो किया या फिर तुम्हारी मां मुझे प्यार नहीं करती आदि आदि... , बेकार की बातें अपने पति से कहें। हर बेटा अपनी मां से बहुत प्यार करता है इसलिये बहुत कम ही पतियों को अपनी मां की बुरार्इ सुनना अच्छी लगती है।



Click it and Unblock the Notifications
