Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शादी के बारे में ऐसी बातें जो आपको कोई नहीं बताएगा
जब आप शादी करने की योजना बनाती हैं तो सिर्फ अच्छे विचार और फ्यूचर प्लानिंग आपके दिमाग में घर करने लगते हैं। आपको अपने बड़ों से कई बातें सुनने को मिलेंगी। वे आपको कई तरह के सलाह देंगे कि एक सुखद वैवाहिक जीवन कैसे जिया जाए। लोग आपको होने वाले पति, सास और परिवार के दूसरे सदस्यों को इंप्रेस करने के बारे में बताएंगे, पर शायद ही कोई होगा तो शादी के बाद होने वाली कठोर लेकिन मजेदार बातों को बताए।
हम सब शादी के बाद होने वाली सिर्फ अच्छी बातों को ही सोचते हैं। मसलन वीकेंड में आपको पति के द्वारा बेड टाइम टी और नाश्ता सरप्राइज के रूप में मिलेगा। इसी तरह एक दूसरे को आलिंगन करना और हर रात रोमांटिक अंदाज में सोना। हालांकि इससे इतर भी ऐसी कई चीजें हैं जो शादी के बाद आपके साथ घटित होंगे। ये वो बातें हैं, जिसकी चर्चा आपसे शायद ही कोई करे। शादी करने जा रही हैं तो इन सवालों का जवाब जरुर ढूंढ लें
उदाहरण के लिए खर्राटा, फार्टिंग और पूपिंग के लिए आपको कोई तैयार नहीं करेगा। आइए हम आपको शादी से जुड़ी उन बातों के बारे में बताते हैं जो शायद ही कोई आपको बताएं।

काश आज रात वो घर न आए!
शादी के बाद आपकी जिंदगी में ऐसा भी पल आएगा जब आप सोचेंगे कि काश आज रात आपका पति घर न आए। ऐसा तब होता है जब आपको लगता है कि आपका पति आपके लिए सही व्यक्ति नहीं है।

खर्राटा
शादी के कुछ हफ्ते और कुछ महीने आप दोनों खुद के प्रति काफी सतर्क रहेंगे। आप उन्हें टायलेट से बाहर बुलाने में झिझक महसूस करेंगे। इसके अलावा आपके पति की खर्राटे और फार्टिंग की आदत भी शादी के बाद ही सामने आएगी। कोई भी शादी से जुड़ी इस लज्जाजनक चीजों के बारे में चर्चा नहीं करेगा।

आपको कंबल समेटना होगा
यह भी एक ऐसी चीज है जो आपको कोई नहीं बताएगा। पुरुषों के साथ-सााथ कई मामलों में महिलाएं भी सुबह उठने के बाद कंबल नहीं समेटती है। कई बार सुबह-सुबह इस बात को लेकर कहा-सुनी भी हो जाती है

हर रात खास नहीं
ऐसा कहा जाता है कि शादी के बाद हर तरफ प्यार और रोमांस रहता है। पर ऐसी रात के लिए आपको कोई तैयार नहीं करेगा जब आप रात में कुछ अटपटा खा लेते हों और टीवी पर बोरिंग सीरियल देखते हुए सो जाते हैं। ऐसे में हर रात खास नहीं होता है।

सास के साथ झगड़े
आपकी मां आपको जरूर बताएंगी कि सास के साथ कैसे अच्छे संबंध बनाए जाएं। हालांकि आपको कोई ये नहीं बताएगा कि हफ्ते में आधे से ज्यादा झगड़े में आपकी सास का ही हाथ होगा।



Click it and Unblock the Notifications
