Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
धोखा देने के वाले पुरूष करते हैं ये 6 बातें
हर लड़का या आदमी एक जैसा नहीं होता है, कुछ बेपनाह प्यार करना भी जानते है और कुछ धोखा देना भी। अगर कोई पुरूष धोखा देता है तो वह ऐसा पहली बार नहीं कर रहा है, बस कमी आपकी रही कि आप उसकी ऐसी फितरत हो समझ नहीं पाई। धोखा देने वाले पुरूषों की कई निशानियां होती है। रिलेशनशिप कोच मर्शिलिना हार्डी ने इस बारे में हमें कुछ टिप्स दिए और बताया कि कैसे कोई पुरूष, अपनी पार्टनर को धोखा देता है।
अगर आपको भी शक होता है कि आपके पति या आपका ब्यॉवफ्रैंड आपसे कुछ छुपा रहे है या धोखा कर रहे है तो नीचे दी गई कुछ बातों को ध्यान से पढ़ें, शायद आपको समझ में आ जाएं कि आपके साथ क्या हो रहा है और आपको क्या करना है। धोखा देने वाले पुरूष से 6 बातें करते हैं :

धोखा देने के वाले पुरूष करते हैं ये 6 बातें
1) वो सिर्फ दोस्त है : अगर आपका पार्टनर अक्सर आपको उसकी दोस्त के साथ बातें करता हुआ मिलता है और जब आप पूछती हैं कि कौन है तो वह बताते है कि सिर्फ दोस्त है, लेकिन उसके बारे में कुछ भी बताने या उससे मिलवाने से इंकार कर देते है तो समझ जाइए कि वह झूठे है और वो दोस्त नहीं गर्लफ्रैंड है। क्यूं नहीं चेक करना चाहिये आपको अपने पार्टनर का फोन
2) मेरी प्राईवेसी का ध्यान रखो, फोन नहीं छूना : अगर आपका पार्टनर किसी भी बहाने से आपको उनका फोन छूने से मना करें तो आप समझ जाएं कि कुछ बात है। उसका फोन देखें, कि क्या उसके फोन में उस लड़की की पिक्चर्स भी हैं या नहीं।
3) कहीं तुम मुझे धोखा तो नहीं दे रही : अगर पार्टनर आपको धोखा देता है तो उसके मन में भी ऐसा ख्याल आता है कि कहीं आप भी उसे धोखा न दे रही हों।
4) तुम बिल्कुल परफेक्ट नहीं हों : अचानक से पिछले कुछ दिनों से आपके पार्टनर अगर ये कहने लग जाते है कि तुम परफेक्ट नहीं हों, तो समझ जाएं कि उनकी लाइफ कोई उन्हे परफेक्ट लगने वाला एंट्री कर चुका है। ऐसे में आप चाहें तो उनकी चाभी भी टाइट कर सकती है।
5) मैं खुद अपने कपड़े धो लूंगा : नहीं, तुम रहने दो, मैं कपड़े धो लूंगा। आपको ऐसा लगेगा कि वाह आपका पार्टनर आपको आराम दे रहा है, लेकिन ऐसा कतई नहीं है। वह सिर्फ अपने कपड़ों से परफ्यूम की खुशबु और लिपस्टिक के दाग छुपाने के लिए ऐसा करते है।
6) आज मुझे देर होगी या ऑफिस में ही रूकना पड़ेगा : अगर आपके पार्टनर को पिछले कुछ दिनों से ज्यादा काम रहता है, जब कि आते समय उनके चेहरे पर थकान नहीं होती, वो खुश रहते है और सिर्फ अपने पर ध्यान देते है तो समझ जाएं कि वह काम नहीं अपनी गर्लफ्रैंड से मिलने गए थे।



Click it and Unblock the Notifications