Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
कपल्स को जरुर जाननी चाहिये रिश्ते की ये बातें
जीवनभर एक साथ खुश रहने के लिए, हर जोड़े(दंपत्ति) को रिश्तों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें मालूम होनी चाहिए। आम तौर पर रिश्तों का ज्ञान और रिश्ते निभाने का कौशल हमें अपने अनुभव से मिलता है, पर इनसे केवल रिश्तों का एहसास होना संभव है। रिश्तों से संबंधित इन सात महत्वपूर्ण बातों की सूची को ध्यान से देखिये जिन्हें हर जोड़े को जानना आवश्यक है।
अपने होने वाले पति में देखें यह गुण

1. दयालुता(नम्रता) से चमत्कार होते हैं
आजकल दयालुता की ताकत कुछ ही लोगों तक सीमित रह गई है। जीवन इतना व्यस्त हो गया है कि विभिन्न परिस्थितियों में हम दयालू होना भूल जाते हैं। दयालु या नम्र होने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत नहीं होती, हमें केवल दयालू होने की आदत डाल लेनी चाहिए। यदि आपने एक बार दयालू होने का निर्णय ले लिया तो आप स्वयं महसूस करेंगे कि यह चरित्र की ऐसी विशेषता है जिसमें बहुत अधिक ताकत है। इसके कई लाभ हैं जो आपके रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाते हैं।

2. हर किसी को बुरे दिनों का सामना करना पड़ता है
यह आवश्यक नहीं है कि यदि आपके प्रेमी का मूड खराब है तो वह व्यकिगत रूप से आपके खिलाफ है। हर किसी को यह मालूम होना चाहिए कि सभी के जीवन में बुरे दिन आते हैं और वह कठिन परिस्थितियों में फंस सकता है।

3. लोगों के बीच झगड़ा न करें
यह सच है कि आमतौर पर किसी भी मजबूत और स्थाई रिश्ते में कभी कभी असहमति हो सकती है। कई जोड़े इसे किसी भी रिश्ते का एक हिस्सा मानते हैं। पर इसका अर्थ यह नहीं है कि आप अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से सुलझाएं। आप ऐसे समय गलत भाषा का प्रयोग भी कर सकते हैं या हाथापाई भी कर सकते हैं। आप ऐसे समय अत्यधिक आवेग युक्त और उन्मादी दिखाई देंगे जिससे आपको नकारात्मक प्रतिष्ठा मिल सकती है।

4. क्षमा, सबसे मूलभूत वस्तु है
केवल उन्हीं दंपतियों के रिश्ता लंबे समय तक चलता है जो एक दूसरे को माफ़ कर सकते हैं। आपको यह समझना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति परिपूर्ण या सर्व गुण संपन्न नहीं होता। आप दोनों से गलतियाँ हो सकती हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप इस तथ्य को स्वीकार करें। जो हो गया सो बीत गया। यदि आप एक दूसरे की पिछली बातों को याद रखेंगे तो आप अपने जीवन से प्यार की आग को बाहर कर देंगे। जितना अधिक हो सके अपने प्रेम और जीवन का आनंद उठायें और गलतियों को क्षमा कर दें।

5. एक साथ हँसना बहुत जरूरी है
अच्छी भावनाएं जैसे कि हँसी दिल के जख्मों को भर देती है और लोगों को आपस में भावनात्मक रूप से जोड़ती है। हंसी में आंतरिक बाधाओं को तोड़ने की और तनाव से लड़ने की शक्ति है। एक उपयुक्त मजाक या चुटकुला हँसी लाने में आपकी सहायता कर सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार हंसने से उम्र बढ़ती है और इससे ऐसे हार्मोन उत्पन्न होते हैं जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। इसके अतिरिक्त सकारात्मक बने रहने के लिए यह एक बढ़िया तरीका है।

6. स्पष्ट रूप से संवाद साधें
आपको यह एहसास होना चाहिए कि ज्यादातर लोग अच्छी तरह मन पढ़ना नहीं जानते। कई जोड़े एक दूसरे से केवल इसलिए निराश हो जाते हैं क्योंकि वे एक दूसरे का मन नहीं पढ़ सकते। हमें मन पढ़ने की आवश्यकता ही क्यों है? एक दूसरे के साथ स्पष्ट रूप से संवाद साधना ज्यादा आसान है। इससे आपके दिमाग और समय दोनों की बचत होगी। यह कहना बहुत आसान है कि आपको क्या चाहिए और एक दूसरे के साथ संवाद स्थापित करते हुए किसी पहेली का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है।

7. प्रतिबद्धता की भावना
प्रतिबद्धता आपके प्यार को साबित करती है और यह दर्शाती है कि आप अपनी प्रेमिका के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। इस तरह आप केवल एक दूसरे के प्रति प्रतिबद्ध होने की भावना और इच्छा को व्यक्त कर सकते हैं। जहाँ प्रतिबद्धता होती है वहां आप अपने साथी पर भरोसा कर सकते हैं। प्रतिबद्धता सभी रिश्तों का मूलभूत हिस्सा है। कर्म, शब्द नहीं!



Click it and Unblock the Notifications
