Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
10 कारण सुन झट से कर लेंगे आप शादी
शादी के बारे में कहा जाता है कि यह वह लड्डू है, जिसे खाने वाला भी पछताता है और न खाने वाले का जी भी ललचाता रहता है। आपको ऐसे कई लोग मिल जाते हैं जो तलाक के बढ़ते मामलों का जिक्र करेंगे। वे आपको बतायेंगे कि क्यों वे शादी नहीं करना चाहते। उनके पास नाकामयाब शादियों की एक लंबी फेहरिस्त होगी। कई व्यस्कों को यह डर सताता है कि शादी के बाद उन्हें दुख और तकलीफ का सामना करना पड़ेगा, इसलिए वे शादी को टालते रहते हैं या शादी करने से ही इनकार कर देते हैं। क्या शादी वाकई अब चलन में नहीं है। क्या वाकई ऐसे दिन आ गए हैं, जब शादी चल ही नहीं सकती। या फिर एक जाल है, जिसमें फंसकर आपकी पूरी जिंदगी फंसकर रह जाती है। नहीं, ऐसा बिलकुल नहीं है। शादी करने के कई कारण हैं। शादी जीवन में आनंद का खात्मा नहीं, बल्कि खुशियों की नयी शुरुआत है। आइए जानते हैं ऐसे ही दस कारणों को-

10 कारण सुन झट से कर लेंगे आप शादी
1. धैर्यवान बनाये: शादी करने से आप ज्यादा समानुभूत होते जाएंगे। यदि आप इस पर कायम रहे, तो बिना शुबाह शादी आपको एक बेहतर इनसान बनायेगी।
2. कोई होगा तरक्की का साथी: यह डबल डोज की तरह होता है, जहां दोनों साथी एक दूसरे से सीखते हैं। और धीरे-धीरे ऐसा वक्त आता है, जब वैचारिक रूप से एक दूसरे के काफी करीब आ चुके होते हैं। शादी के बारे में ऐसी बातें जो आपको कोई नहीं बताएगा
3. खुशी मनाने के लिए हर समय कोई साथ होता है: शादी सिर्फ मेहनत ही नहीं है। जीवनसाथी होने का अर्थ है कि आपको छु्ट्टियों पर हर बार अकेले नहीं जाना पड़ेगा। फिल्म देखने जाना हो या फिर मस्ती का मूड हो, आपके पास हमेशा एक साथी होगा।
4. अब डेट नहीं कर पाएंगे: पहली डेट से लेकर ब्रेकअप तक, डेटिंग की यादें हमेशा आपके साथ रहती हैं। जीवन में स्थिरता आने का अर्थ है कि आप अपनी रोमांटिक एनर्जी किसी एक इनसान पर ही केंद्रित करेंगे। और मध्यम दर्जे की डेटिंग पर अपना ध्यान नहीं लगाएंगे।
5. ठहराव लाए: शादीशुदा लोगों की जिंदगी लंबी होती है। वे ज्यादा पैसे कमाते हैं और अपने जीवन के ठहराव का ज्यादा मजा लेते हैं। इसके पीछे टैक्स बचाना और बेहतर इंश्योरेंस इसकी वजह नहीं होता। वे अपने लिए रास्ता खुद बनाते हैं। ये सब चीजें शादी को और बेहतर बनाती हैं।
6. शादी परिवार को मजबूत बनाती है: शादी के बिना परिवार शुरू करने का चलन इन दिनों बढ़ता जा रहा है। लेकिन, शोध में यह बात बार-बार सामने आयी है कि जिन बच्चों का लालन-पालन माता-पिता दोनों मिलकर करते हैं वे सिंगल पेरेंटिंग के बच्चों के मुकाबले बेहतर होते हैं। वे बच्चे आर्थिक और सामाजिक तौर पर बेहतर रहते हैं। यदि आप अपने भावी बच्चों को बेहतर भविष्य देना चाहते हैं, तो शादी से बेहतर शायद दूसरा रास्ता न हो। शादी शुदा कपल्स अक्सर करते हैं ये गलतियां
7. ज्यादा और बेहतर सेक्स: शादीशुदा लोगों का सेक्स जीवन बेहतर होता है। वे अपनी सेक्स लाइफ से संतुष्ट होते हैं। भले ही कई माध्यमों से आपको अलग-अलग जानकारी मिलती रहे, लेकिन यह बात सच है कि शादीशुदा जोड़े के बीच सेक्स सिंगल लोगों से बेहतर और संतोषजनक होता है।
8. मिलकर बोझ उठाने वाला: जब कोई आपका अपना आपके साथ होता है, तो आप परेशानियों और चिंताओं का बेहतर ढंग से सामना कर सकते हैं। यह भूमिका जीवनसाथी से बेहतर भला कौन निभा सकता है।
9. शादी बनाये जिंदगी को खुशहाल: कई शोधों में मनोवैज्ञानिक इस बात को साबित कर चुके हैं कि शादीशुदा लोग सिंगल लोगों की बनस्बित खुद को ज्यादा खुश महसूस करते हैं। बेशक, जीवनसाथी का अर्थ है कि आपके पास जीवन भर के लिए एक दोस्त मौजूद है। शादी के साइड इफेक्ट (दुष्परिणाम)
10. आप प्यार में हैं: शादी करने की सबसे शानदार वजह या कहें कि इकलौती वजह है प्यार। शादी उस व्यक्ति के लिए जीवन भर की प्रतिबद्धता है, जिसने आपका दिल चुरा लिया है। यह आपके साथी के लिए आपकी मजबूती और प्रतिबद्धता दिखाता है। और कौन अपनी हमेशा हमेशा के लिए प्यार से भरा जीवन नहीं जीना चाहता।



Click it and Unblock the Notifications
