Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
संकेत जो बताएंगे कि आपका रिश्ता पूरी तरह से खत्म होने वाला है
क्या आप ऐसे व्यक्ति के प्यार में हैं जो कभी आप पर अपनी जान निछावर करने के लिये हमेशा तैयार खड़ा रहता था, पर आज वह आपको देखना तक पसंद नही करता? क्या आप है तो आपके रिश्ते में इतनी खटास आ गई है, शायद आपको पता है पर फिर भी आप सोंचती हैं कि वह अभी भी आपसे उतना ही प्यार करता है जितना पहले करता था। कई लोग अपने रिश्ते को जाने अनजाने ही रबर बैंड की तरह खींचते चले जाते हैं और जब वह रिश्ता टूट जाता है तो, बाद में पछताते हैं। एक रिश्ते को बनाने में आपकी पूरी जिंदगी खर्च हो जाती है इसलिये अगर आपको अपने पार्टनर से कुछ ऐसे संकेत मिल रहे हैं जिससे आपको लगता है कि आपका रिश्ता खत्म की कगार पर आ पहुंचा है तो अब अपनी ओर से बात करने की पहल करना बंद कर दें। आइये जानते हैं कुछ ऐसे संकेत जो बताएंगे कि आपका रिश्ता पूरी तरह से खत्म होने वाला है।
संकेत जो बताएंगे कि आपका रिश्ता पूरी तरह से खत्म होने वाला है

1. कम बात-चीज होना- जब आपको पता चलता है कि आपका पार्टनर अब आपको ऑफिस से कॉल नहीं करता या फिर घर पर भी ज्यादा बातें नहीं करता तो यह समय आ चुका होता है कि अब आप समझ जाएं कि आपका रिश्ता खतरे में है।
2. समय ना होना- अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर किसी मेसेज का रिप्लाई करने में बहुत समय लगाता है या फिर आपसे बहाना बनाता है कि उसके पास आपका काम करने का समय नहीं था। तो यह संकेत है कि वह आपसे जान छुड़ाना चाहता है।
3. आपका इंट्रेस्ट खोना- अगर आप अपने प्रेमी को फोन पर अपनी लेटेस्ट पिक मेसेज नहीं करती या फिर आपका उनसे बातें करने का मन नहीं करता तो सोंचने की बात है।
4. अजनबी बन जाना- धीरे धीरे रिश्ते में इतनी खटास पैदा हो जाती है कि आप अपने पार्टनर से बातें छुपाने लग जाती हैं और उन्हें एक अजनबी जैसा ट्रीट करने लग जाती हैं। पार्टनर को हर बात ना बताना और उनको केवल वही बात बताना जिससे केवल उनका रिश्ता हो, दिखाने लगता है कि आप दोनों अब अजनबी बन चुके हैं।
5. शक- सच्चा रिश्ता तभी सुरक्षित माना जाता है जब उसमें कोई शक की गुंजाइश ना रहे। अगर रिश्ते में रिस्क पैदा हो जाए तो शक आने में कमी नहीं लगती। जब पार्टनर आस पास ना रहे तो असुरक्षा की भावना अपने आप ही पैदा हो जाती है।
6. बहाने बनाना- अगर आपको किसी रिश्ते से छुटकारा पाना है तो आप बहाने बनाना शुरु कर देगें। यह दिखाता है कि अब आपके पार्टनर को आपसे मिलने की बिल्कुल भी इच्छा नहीं होती।



Click it and Unblock the Notifications
