Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
7 चीज़ें जो पति बनने के बाद पुरुषों को छोड़ देना चाहिए
लड़के लड़के ही रहते हैं! परन्तु शादी का अनुभव प्रत्येक व्यक्ति के लिए जीवन में बदलाव का अनुभव होता है। कुवारेंपन की अवस्था से शादीशुदा ज़िन्दगी में जीना अनेक पुरुषों और उनकी पत्नियों के लिए कठिन हो सकता है। आपको इस बात का एहसास भी नहीं होगा कि जो कोई चीज़ जो आपके लिए तुच्छ है वह आपकी पत्नी के लिए उतनी तुच्छ नहीं है। कैसे जाने की आपके पति आपको धोखा दे रहे हैं
अत: अपने इस नए प्यार को निरुत्साहित होने से बचाने के लिए यह अच्छा होगा कि आप स्वीकार कर लें तथा मान लें कि आप अब कुंवारे नहीं हैं। यहाँ कुछ आदतें बताई गयी हैं जिन पर पति बनने से पहले आपको विचार करना चाहिए।

चाबियों और मोजों का ध्यान रखना
प्रत्येक महिला यह चाहती है कि उसका पति ज़िम्मेदार हो। अत: अपनी मूलभूत वस्तुओं का ध्यान रखें। प्रत्येक छोटी बात पर अपनी पत्नी को बुलाने के स्थान पर आप स्वयं अपने अपने मोजों, चाबियों, पर्स और घड़ी का ध्यान रखें। यदि आप इन छोटी छोटी बातों के प्रति ज़िम्मेदार हो जायेंगे तो आपकी पत्नी आपकी तारीफ़ करेगी।

स्पोर्ट्स और वीडियो गेम्स में जुटे रहना
यदि काम से वापस आने के बाद आप टी. वी. या गेम्स खेलने में व्यस्त हो जाते हैं तो इस आदत को अवश्य छोड़ दें। अब आपको एक पति की तरह बेडरूम के गेम्स के बारे में सोचना चाहिए न कि वीडियो गेम्स के बारे में। यदि आप अपने टी. वी. के साथ रात बिताना नहीं चाहते तो अपनी पत्नी की तरफ ध्यान दें।

मित्रों के साथ अधिक समय बिताना
यदि आप कभी कभार अपने मित्रों के साथ घूमने जाते हैं तो आपकी पत्नी बुरा नहीं मानेगी। परन्तु यदि आपके मित्र आपके खाली समय का अधिकाँश हिस्सा ले लेते हैं तो इससे आपकी पत्नी को जलन हो सकती है तथा वह खीझ सकती है। अत: शादी के बाद अपने मित्रों के साथ बिताये जाने वाले समय की मात्रा को कम कर दें। या कभी कपल्स गेट टुगेदर कार्यक्रम बनायें जहाँ आपकी पत्नी आपके ग्रुप का एक हिस्सा हो। वह आपके मित्रों से मिलना पसंद करेगी तथा साथ ही साथ वह आपके साथ समय भी बिता सकेगी

घर को फैलाना बंद करें
शादी के बाद पलंग पर गीले तौलिये से लेकर आपकी गंदी टी शर्ट ड्रेसिंग टेबल पर रखना बिलकुल बंद करें। अपने बेडरूम का उपयोग अलमारी या लॉन्ड्री की तरह करना बंद करें। साथ मिलकर काम करें तथा अपनी चीज़ें अपने स्थान पर रखना सीखें। अधिकाँश महिलाओं को सफ़ाई पसंद होती है तथा यदि आपकी पत्नी भी उनमें से एक है तो निश्चित तौर पर आगे का समय आपके लिए कठिन होगा।

आपका घर रेस्टारेंट नहीं है
आपकी पत्नी आपके घर की कुक या वेटर नहीं है। वह दिन भर आके घर के काम करने और आपको खाना परोसने के लिए नहीं आई है। इसलिए उठें और उसकी मदद करें! इसके अलावा यदि आपको बिस्तर पर बैठकर बियर पीने और साथ में कुछ खाने की आदत है तो अब इस आदत को छोड़ने का समय आ गया है। जिस बिस्तर पर पत्नी आपके साथ होती है उस पर बियर और खाने के दाग उसे अच्छे नहीं लगेंगे

हमेशा लड़कों की तरह बात करना
समय के साथ आपकी पत्नी आपकी सबसे अच्छी मित्र बन जाती है। परन्तफिर भी यदि आप पूरे समय लड़कों वाली बातें ही करते रहेंगे तो उसे भी यह पसंद नहीं आएगा। आपके प्रिय खेल, हाल ही हुआ मैच, शेयर मार्केट की कीमत या रैम्बो आदि विषयों पर बात करना कम करें। यदि आपकी पत्नी इन विषयों पर बात करना पसंद नहीं है तो ऐसी बातें उसका मूड ख़राब कर सकती हैं।

दूसरी औरतों की तरफ देखना
यह आपके लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। यदि आप अपने पास से गुजरने वाली किसी महिला की सुन्दरता की तारीफ़ करते हैं तो आपकी पत्नी को यह पसंद नहीं आएगा। याद रखें कि आपकी ज़िन्दगी में अब एक औरत है जो यह चाहती है कि आपकी आँखें सिर्फ उसे ही देखें। अत: दूसरी औरतों की ओर देखने की अपनी इच्छा पर नियंत्रण रखें।



Click it and Unblock the Notifications
