Latest Updates
-
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी -
घर में क्लेश और बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय -
Bihari Style Crunchy Chivda Namkeen Recipe: चाय के साथ लें कुरकुरे स्नैक का मजा -
Telangana Formation Day: 2 जून को जन्मा था तेलंगाना; जानें कैसे संघर्षों से लिखी नए राज्य की कहानी -
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन? -
कुछ मिनटों के लिए धरती पर छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? -
MBA ग्रेजुएट जो 25 लाख की नौकरी छोड़ बना कैब ड्राइवर, आज कमा रहा पहले से 4 गुना ज्यादा -
Kashmiri Style Dum Aloo Recipe: अब घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
इन 7 लोगों को गर्मियों में अंडों से करना चाहिए पूरी तरह परहेज, वरना बिगड़ सकती है तबीयत -
Global Parents Day पर हमारे पहले मेंटर, पहले लीडर और सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम माता-पिता को भेजें ये कोट्स
लवर को खुश करने के लिये नहीं खुद के लिये करें ऐसा...
चाहे आप अपने पति से पूरी तरह प्यार करती हों लेकिन कुछ चीजें हैं जिनको आपको अपने लिए करना चाहिए ना सिर्फ अपने पति के लिए। आप पर आपके शरीर और दिमाग का पूरा नियंत्रण है।
आपको कुछ भी इसलिए नहीं करना चाहिए कि आपके पति इम्प्रेस हों या आपको ज्यादा प्यार करने लगें। हम कुछ चीजें बता रहें हैं जो आपको अपने लिए करनी चाहिए क्यों कि आप इन्हे वास्तव में अपने लिए करना चाहती हैं न कि अपने पति के लिए।

1. हॉट और गुड लुकिंग दिखने के लिए नियमित व्यायाम करना
स्वास्थ्यप्रद खाना और व्यायाम बहुत जरूरी है लेकिन आपको इन्हे सही कारण से करना चाहिए। आपको यह अपने आप में अच्छा महसूस करने के लिए और लम्बी उम्र के लिए करना चाहिए। यदि ये सब आप अपने पति के लिए कर रही हैं तो यह समय ख़राब करना मात्र है। उन्हें आपके व्यक्तित्व के कारण आपके साथ रहना चाहिए ना कि आपके लुक्स के कारण। एब्स बनाने के लिए भी आप नियमित व्यायाम कर सकती हैं लेकिन यह सब आपको अपने लिए करना है।

2. उनको खुश करने के लिए शेव करना
कुछ पति अपनी पत्नी को हेयर लेस ही पसंद करते हैं हालाँकि उन्हें यह कहने का हक़ है लेकिन आपको वही करना चाहिए जिसमे आप सहज महसूस करें। अपने पति या किसी बिचोले मध्यस्थ को इतनी अनुमति नहीं दें कि वह जो आप नहीं चाहे वह करने के लिए भी आपको मजबूर करें। आपके शरीर पर आपका हक़ है इसलिए आपके शरीर के बारे में निर्णय लेने का अधिकार सिर्फ आपको है न कि किसी अन्य को।

3. नापसंद के कपडे खरीदना
आपको नाइटी या अन्य अधो वस्त्र खरीदने की जरुरत नहीं है यदि आप इनको पहनने में असहज महसूस करती हैं। आपको शार्ट स्कर्ट नहीं खरीदनी चाहिए यदि आप लम्बी पेंट पसंद करती हैं। वही पहनें जो आप पहनना चाहती हैं। आप चाहे कुछ भी पहनें आपके पति का नजरिया सही है तो वो आपको जरूर पसंद करेंगे।

4. जब आप असहज हों तब किस करना
आप अपने पति से अंतरंग सम्बन्ध बनाना चाहती है तो बिल्कुल बनाएं लेकिन यह सिर्फ इसलिए नहीं करें कि आप अपने पति को कुछ देना चाहती हैं या अहसान करना चाहती हैं। आप ऐसा कोई काम नहीं करें जो आप नहीं करना चाहती। यदि वो आपको कुछ भी करने के लिए मजबूर करें तो उन्हें नजर अंदाज कर दें या मना कर दें। ऐसा आदमी आपके प्यार के लायक नहीं है।

5. उनकी हर इच्छा और अभिरुचि को शेयर करना
यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो अपने बॉयफ्रेंड या पति के पसंदीदा टीवी शो देखना अच्छी बात है लेकिन फिर भी अपने आपको इस प्रकार मजबूर नहीं करना चाहिए कि वह आस-पास नहीं है तो भी आप फुटबॉल का मैच देखें क्यों कि यह उनकी पसंद है। वो यह समझ लेंगे कि यह जरुरी नहीं है कि जो उन्हें पसंद है वह आपको भी पसंद हो। अपने साथ मैच देखना उनको अच्छा लगेगा लेकिन वो आप से ये आशा नहीं करते उसके प्रति आपमे भी उतना ही क्रेज हो।

6. उनका खाना बनाना
यदि आप किचन में कदम रखना भी पसंद नहीं करती तो यह धारणा मत पालो कि औरत को अच्छा कुक होना चाहिए। ओवन को कैसे इस्तेमाल करते हैं यह जानना अच्छी बात है लेकिन सिर्फ उनको खुश करने के लिए जानना गलत है। निसंदेह आपके लिए अच्छा है कि आप अपने लिए खाना खुद पकाएं और इसके लिए कुक बुक का इस्तेमाल करने में संकोच नहीं करें।



Click it and Unblock the Notifications