Latest Updates
-
Dhaba Style Egg Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार अंडा करी -
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, हो रहे MRI-CT स्कैन लेकिन फिर भी करेंगे लाइव परफॉर्म -
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल -
Eid Special Mutton Biryani Recipe: इस आसान तरीके से घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
Vastu Shastra: ड्रेसिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, वरना छिन जाएगी घर की सुख-शांति -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Wishes: चेतक पर चढ़ जिसने...महाराणा प्रताप की जयंती पर भेजें ये खास शुभकामना संदेश
ऐसी बातें जो पुरुष आप से चाहते हैं पर बताएँगे नहीं
पुरुष आप से क्या चाहते हैं वे यह आपको कभी नहीं बतायेंगे। यह एक परेशानी बनती जा रही है। वो आप से क्या चाहते हैं अगर बता दें तो आपके लिए कुछ चीज़ों को समझना आसान हो जायेगा।
लेकिन कुछ बातों को मन्न में रख कर यह सोचना की सामने वाला आपके दिमाग को पढ़ लेगा तो यह थोड़ा मुश्किल है, लेकिन ना मुमकिन नहीं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातों से रूबरू करवाएंगे जो, वो आप से कहना तो चाहते हैं लेकिन कह नहीं पाते हैं।

1. सम्मान
अपना सम्मान किसे प्यारा नहीं होता है। और पुरुषों को तो यह सबसे ज्यादा प्यारा होता है कि औरतें उन्हें सम्मान दें। लेकिन यह वे आपको कभी नहीं बतायेंगे। इसका यह हरगिज़ मतलब नहीं है कि आप उनकी तारीफ करने लग जाये। बल्कि यह दिखाएँ कि वे आपके लिए कितने ज्यादा महत्वपूर्ण हैं, और आप उनके विचारों, और भावनाओं की कितनी कदर करती हैं।

2. प्रशंसा
लड़को को तो यह बहुत पसंद आता है कि उनकी कोई प्रशंसा करे। लेकिन यह इतना आसान नहीं जितना दीखता है। अगर आप झूठी प्रशंसा करेंगी तो यह शायद उन्हें पसंद ना आये लेकिन वास्तव में अगर उन्हों ने कुछ अच्छा काम किया है और तब उनकी प्रशंसा की जाये तो उन्हें यह बहुत पसंद आता है।

3. साथ
पुरुषों को महिलाओं का साथ काफी पसंद आता है। वे यह अक्सर चाहते हैं कि अगर वो मैच खेल रहे है या टीवी देख रहें हों तो आप उनके साथ रहें। इससे यह साबित होता है कि वे यह चाहते है कि आप उनके आस पास रहें और उनके साथ समय बिताएँ।

4. आवाज़ में सुरीलापन
सुरीली आवाज़ किसे पसंद नहीं होती है। पुरुषों को महिलाओं की सुरीली आवाज़ पसंद आती है। और अगर आप की सुरीली आवाज़ नहीं है तो आप कोशिश कर सकती हैं कि आप थोड़ी मधुरता से बोलें जिससे उन्हें अच्छा लगे।

5 प्रोत्साहन
पुरुषों को प्रोत्साहन की जरूरत पड़ती है। उन्हें यह पसंद आता है कि जिससे वे प्यार करते हैं वह उन्हें प्रोत्साहन करती रहें। और आपका विश्वास उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उनका यह विश्वास है कि अगर आप उनके साथ हैं तो वे किसी भी मुश्किल को पार कर सकते हैं। यही नहीं बदलें में वे भी हर पल आपके साथ हर मुश्किल में खड़े रहेंगे।

6. सराहना
पुरुषों को सराहना पसंद आती है, यह करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना है। बस छोटा है थैंक यू काफी है। अगर आपको वो अपने साथ डिनर पर ले जा रहे हैं या वो आपके किसी भी सामान का ख्याल रख रहे हैं तो एक थैंक यू कहना अच्छा रहेगा। इससे उन्हें यह लगेगा कि उन्हों ने आपके लिए जो करा वो आपको पसंद आया और वह भी खुश हो जाएंगे।

7 आजादी
पुरुषों को अपनी आज़ादी बहुत प्यारी होती है, पर इसका यह बिल्कुल मतलब नहीं है कि उन्हें आप बिलकुल अकेला छोड़ दें। बल्कि उन्हें अपना काम खुद करना पसंद होता है ना कि आप उनकी गलतियाँ निकालें। याद रखें की उन्हें अपने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका दें।



Click it and Unblock the Notifications