Latest Updates
-
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
अच्छी बहू बनने के लिए अपनाएं ये 10 बातें
ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध बनाना वैवाहिक जीवन की सबसे बड़ी चुनौती होती है। हालांकि शादी के बाद यह चुनौती पति-पत्नी दोनों के लिए होती है, लेकिन महिलाओं के लिए यह चुनौती कहीं ज्यादा बड़ी होती है।
शोध से पता चला है कि 60 प्रतिशत शादियां सास यानी महिला और उनके पति की मां के कारण तनाव का शिकार हो जाती हैं। सास की नुक्ताचीनी और अनावश्यक हस्तक्षेप से अक्सर समस्या पैदा हो जाती है। ऐसी स्थिति को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप पॉजिटिव एटीट्यूड रखें और अपनी सास के प्रति सम्मान को दिखाएं।
आइए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देते जिससे आप अपने सास के साथ रिश्ते को बेहतर बना सकते हैं।

पॉजिटिव एटीट्यूड
जिस तरह आपके लिए बहू बनना एक नया अनुभव है उसी तरह उनके लिए भी सास बनना एक नया अनुभव होता है। हमेशा अपनी सास के प्रति पॉजिटिव एटीट्यूड रखें।

समानता
अपनी सास और अपनी मां को समान नजरों से देखें। मसलन अगर आप अपनी मां को कोई ताहफा देती हैं तो अपनी सास को भी जन्मदिन पर तोहफा दें। अगर आपके बच्चे हैं तो अपनी मां और अपने सास के पास समान रूप से जाएं।

संवेदनशीलता
हालांकि ज्यादातर मां अपनी बहू को प्रतिद्वंद्वी नहीं मानतीं, लेकिन कुछ मांएं होती हैं जो ऐसा सोचती हैं। ऐसा सिंगल पेरेंट या फिर एकमात्र औलाद होने की स्थिति में होता है। मसलन अगर आपकी सास कहे कि उनका बेटा घर पर बना खाना कितना पसंद करता था तो आप कभी ये न कहें कि वह मेरे हाथ का बना खाना बहुत पसंद करता है। निश्चित रूप से इससे आपकी सास को दुख होगा।

सम्मान
अपनी सास को पूरा सम्मान दें। उनकी उम्र आपसे ज्यादा है, इसलिए उनकी बुद्धिमता को महत्व दें। हो सकता है उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी कठिनाइयों का सामना किया होगा। आप उसने बचपन सहित बच्चों की परवरिश और जिंदगी के अनुभवों के बारे में बात करें। जब वह अपनी जिंदगी की घटनाओं को आपके साथ साझा करेंगी तो इससे आपके और उनके बीच एक मजबूत संबंध बनेगा।

उम्मीदें
जिस परिवार में आपकी शादी हुई है, उसे जानने में आपको थोड़ा समय लग सकता है। हालांकि ज्यादातर बहुओं का घर में जोरदार स्वागत होता है। अगर आपके साथ ऐसा नहीं हुआ तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। अपने आप को जानने के लिए उन्हें समय दें।

शिष्ट रहें
जब आपकी सास घर पर हो तो उनके प्रति शिष्ट रहें। उनके साथ बैठें और बातें करें, उन्हें शहर घुमाएं और अगर वह खाना बनाने में आपकी मदद करना चाहती है तो उन्हें ऐसा करने दें। इससे आप उन्हें और बेहतर तरह से समझ सकते हैं। अगर आपकी सास घर का काम करने की इच्छुक नहीं है तो आप खाना बनाने और दूसरे तरह के काम में अपने पति की मदद ले सकती हैं।

सूचना
अपनी सास को हर बात से वाकिफ रखें। अगर घर में कोई महत्वपूर्ण इवेंट है तो फोन पर उन्हें सूचित करें। अगर आपके बच्चे हैं तो अपने बच्चों की तस्वीर उन्हें भेजें। दादियों को अपने पोते-पोतियों की तस्वीरों से काफी लगाव होता है।

सलाह
आपकी सास के पास कई वर्षों का अनुभव है। इसलिए उनसे सलाह लेने में कभी हिचकिचाएं नहीं। हो सकता है आप उनकी सलाह से सहमत न हों, पर कम से कम उन्हें सुनें और उनके प्रति सम्मान दिखाएं। उनकी किसी भी सलाह को व्यक्तिगत हमला न मानें।

बच्चे
अपने सास को बच्चों की देखभाल करने दें। कई बार उनके लिए अपने बच्चे से ज्यादा बच्चे के बच्चे महत्वपूर्ण होते हैं। अगर आपकी सास के कारण आपका बच्चा समय पर नहीं सो पाता है या वह ज्यादा चॉकलेट खाता है, तो उन्हें ऐसा करने दें।



Click it and Unblock the Notifications