बंगाली लड़के से शादी करने के हो सकते हैं ये 12 कारण

By Super

शायद हमें बंगाली तब से अच्‍छे लगते है जब हम बचपन में दरदर्शन पर व्‍योमकेश बख्‍शी देखते थे। बंगाली लोग ही भारत में सबसे ज्‍यादा उत्‍सुक लोग होते हैं जिन्‍हे हर बात को खोजने-बीनने की आदत होती है। ये लोग बहुत ही प्रेरणादायक और मजेदार होते है। सभी समुदायों की अपनी संस्‍कृति होती है लेकिन इनकी संस्‍कृति ये आधुनिक विचारों के साथ बखूबी निभाते हैं। इस बात से आप इंकार नहीं कर सकते हैं कि बंगाली लड़के बहुत हैंडसम होते हैं। हालांकि, इसके लिए वहां की फीमेल को थैंक्‍स कहना होगा, क्‍योंकि उनकी डीलिंग बहुत अच्‍छी होती है। अगर आप एक बंगाली लड़के से शादी करना चाहती हैं तो अपने घरवालों को मनाने के लिए कई कारण दे सकती हैं। 10 चीजें जो हर भारतीय महिला अपने पति से चाहती है

ये कारण कोई बेकार या सिर्फ अपनी बात मनवाने के लिए नहीं होते है बल्कि ये वाकई में सही और तर्क भरे होते हैं। स्‍वतंत्र विचारों वाली लड़की को बंगाली परिवार हमेशा खुश रखेगा, बंगाली परिवारों में संस्‍कार के नाम पर दकियानूसी नहीं होती है। आप चाहें जो करें, आपकी मर्जी बस आपके कामों को परिवार को शर्मिंदगी न उठाने पड़े।

आइए जानते है बंगाली लड़के से शादी करने के 12 कारण :

बेटे सिर्फ तभी तक हैं, जब तक कुंवारे हैं

बेटे सिर्फ तभी तक हैं, जब तक कुंवारे हैं

ऐसा माना जाता है कि बंगाली लड़के शादी से पहले तक मम्‍मा ब्‍यॉयज रहते हैं लेकिन शादी के बाद वह आदमी बन जाते है और अपनी सोच एक समझदार आदमी के जैसी बना लेते हैं। तो आपके लिए तो बेहतर ही है।

कूल रॉक शो में आपको ले जाएगा

कूल रॉक शो में आपको ले जाएगा

अगर आप फन लविंग हैं तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं। बंगाली लड़के, संगीत के शौकीन होते है और रॉक शो वगैरह जाना बहुत करते हैं।

गिटार बजाएं, गाएं और कविता लिखें

गिटार बजाएं, गाएं और कविता लिखें

बंगाली लड़के बहुत क्रिएटिव होते हैं। वह आपके लिए गिटार बजा सकते है, गा सकते हैं और थोड़ी बहुत कविता भी आपकी तारीफ में लिख सकते हैं।

हर तरीके की फिश के बारे में जानते हैं

हर तरीके की फिश के बारे में जानते हैं

बंगाली लड़के कई तरीके की फिश को बनाना जानते हैं और इस बारे में उनकी जानकारी बहुत ज्‍यादा होती है, तो आपको भी मछली के कई जायकों के बारे में बता सकते हैं।

आपकेा कभी डाइट पर नहीं रखेंगे

आपकेा कभी डाइट पर नहीं रखेंगे

बंगाली लड़कों को मोटे और थुलथुल होने से फर्क नहीं पड़ता है। वे खाने में यकीन रखते हैं। सभी पर्वों पर उनके यहां अच्‍छे-अच्‍छे पकवान बनते हैं।

खूब घूमने को मिलेगा

खूब घूमने को मिलेगा

बंगाली लोगों को घूमना बहुत पसंद होता है। अगर आप किसी बंगाली लड़के से शादी करती हैं तो खूब घूमने को मिलता है।

अच्‍छे बाबर्ची

अच्‍छे बाबर्ची

बंगाली परिवारों के लड़के अच्‍छा खाना बना लेते है। कई बार वह आपको सही तरीके से कुक करने का तरीका भी बता सकते हैं। तो आपकी रोज-रोज किचेन में घुसने की प्रॉब्‍लम भी सॉल्‍व हो गई।

भाषा पर मजबूत पकड़

भाषा पर मजबूत पकड़

बंगाली लड़कों की भाषा पर मजबूत पकड़ होती है। उनके बोलने का तरीका, सही उच्‍चारण आपको इम्‍प्रेस कर देता है।

शादी में कम खर्च

शादी में कम खर्च

आपके घरवालों ने आपकी शादी के लिए बहुत पैसे जमा किए हों, लेकिन बंगाली लोगों की शादी में खर्चा बहुत कम होता है।

खाना बनाने में मदद

खाना बनाने में मदद

बंगाली लड़कों को किचेन के काम करवाने में कोई शर्म या अंह नहीं होता है। वे आपकी हर शाम रात के खाने में मदद करवा सकते हैं।

फन लविंग

फन लविंग

बंगाली देखने में कट्टर लगते हैं लेकिन वे बहुत फनलविंग होते है। हर बात पर अपनी राय देना, दूसरों की बात सुनना उनकी अच्‍छी आदतों में शामिल है।

प्‍यारे

प्‍यारे

बंगाली लड़के बहुत प्‍यारे होते हैं। उन्‍हे परिवार, बच्‍चों और पत्‍नी की अहमियत पता होती है, और वे हमेशा उनकी कद्र करते हैं।

Desktop Bottom Promotion