Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
पतियों की कौन सी बातों पर गुस्सा करती हैं पत्नियां
पतियों के द्वारा जिस चीज पर ज्यादा गौर नहीं किया जाता है शायद वही चीज पत्नियों को सबसे बुरी लग सकती है| भारतीय पुरुषों की कई छोटी - छोटी आदतें पत्नियों को नागवार लग सकती हैं और उनमें रोष पैदा कर सकती हैं| यह पत्नियों की 'हनी तुम कितने स्वीट हो' इस भावना को 'कितना कंटाला और निंदनीय आदमी है मेरा पति' जैसी भावनाओं में बदल देती हैं|
न बोलें ये बातें नहीं तो हो जाएगा पति का मूड खराब
यदि आपके पति में ये आदतें नहीं हैं तो आप भाग्यशाली हैं लेकिन ये आदतें उनमे हैं तो जो भी हम कहना चाह रहे हैं, भारतीय पत्नियों की तरह आप भी समझ लेंगी ...

8. गीला तौलिया बेड पर डालकर भूल जाना
पतियों की आदत होती है कि वे नहाने के बाद तौलिये को बालकनी में नहीं सुखाते हैं और इसे बेड पर ही छोड़ देते हैं| वो ध्यान नहीं देते हैं कि गीले तौलिये से बेडशीट भी गीली हो जायेगी। वे इस मामले में पत्नियों की नहीं सुनते हैं और आशा करते हैं कि वह अपने आप इसे सुखा देगी|

7. वीकेंड पर देर तक सोना और नहीं नहाना
जब वीकेंड हॉर्स शुरू होते हैं तो पति अपना बैड पकड़ लेते हैं और इसे एक मिनट भी नहीं छोड़ते हैं| वे लकवाग्रस्त व्यक्ति की तरह बैड पर ही चाय, कॉफ़ी, लंच और डिनर लेते हैं| दिन भर टीवी पर न्यूज़ और क्रिकेट देखते रहते हैं| और यदि आपने उन्हें नहाने के लिए कह दिया तो समझो आपने उनका वीकेंड ख़राब कर दिया|

6. कहते हैं कि आ रहा हूँ लेकिन डाइनिंग टेबल पर नहीं आते हैं
हो सकता है आपके हाथ के स्वादिष्ट खाने को चखकर उन्होंने आपसे शादी की हो लेकिन शादी के बाद वे ये भूल जाते हैं| टीवी देखना, मेल चेक करना और खाने के समय पेपर्स को इधर उधर करना ये उनकी पसंदीदा आदतें हो जाती हैं| आप उन्हें कितना ही कहें कि खाना ठंडा हो गया है लेकिन वे परवाह ही नहीं करते हैं|

5. वीकेंड पर ये लोग शेव भी नहीं करते हैं
हो सकता है आपने उन्हें क्लीन शेव देखकर और एक सज्जन पुरुष की भांति देखकर उनसे शादी की हो लेकिन वे असल में कैसे हैं ये आपको शादी के बाद वीकेंड को पता चलेगा| ये लोग अक्सर वीकेंड पर आलसी हो जाते हैं और अब आप तो उनको छोड़कर जाने से रही इसलिए वो समझते हैं कि शेव जैसी चीज में अब क्यों समय ख़राब करना|

4. उन्हें उनकी खुद की चीजें ही नहीं मिलती
अधिकतर भारतीय पतियों को हर चीज को नियत जगह पर चाहिए लेकिन वे खुद उन्हें सही जगह नहीं रखते हैं| वे यह चाहते हैं कि उनकी पत्नी उनके लिए ऐसा कर दे| सुबह अपनी कोई भी चीज वे अपने आप नहीं ढूंढ पाते| अपने टूथ ब्रश और पेस्ट से लेकर शर्ट, जूते, मौजे कुछ भी उन्हें नहीं मिलता| चाहे आप सब चीजें उसी जगह रख दें वे फिर भी उन्हें ढूंढने की जहमत तक नहीं उठाते|

3. शौचालय के अंदर पेपर पढ़ते हैं और स्मोक करते हैं और दूसरों को बाहर इन्तजार करना पड़ता है
सभी भारतीय पुरुषों को दो चीजें सबसे अच्छी लगती हैं, एक तो किसी शांत कोने में न्यूज़ पेपर पढ़ना और दूसरा सिगरेट का कश लगाना (यदि वे सिगरेट पीते हैं तो)| इन्हीं कारणों से सबसे शांत कोना उन्हें बाथरूम या शौचालय ही लगता है जहाँ वे गेट बंद करके दुनिया से दूर उनके मन में आये वो कर सकते हैं| वे बाथरूम में स्मोक करते हैं, वहां आधे घंटे तक बैठते हैं और सिगरेट की दुर्गन्ध फैला देते हैं जो कि हर भारतीय पत्नी को नागवार लगता है|

2. सारी रात खर्राटें भरते हैं और सुबह नींद नहीं आने की शिकायत करते हैं
पतियों के खर्राटों के कारण पत्नियां रात भर नहीं सो पाती और इसके विपरीत पति सुबह शिकायत करते हैं कि "जानू मैं रात को सो नहीं पाया, तुम पूरा बैड रोक लेती हो और मेरे लिए जगह ही नहीं छोड़ती"|

1. सभी चीजें बैड पर ही खाते हैं और भूल जाते हैं कि यहीं पर सोना है
उन्हें घर का बना खाना पसंद नहीं होता है लेकिन बैड पर ही टीवी देखते हुए और ऑफिस का काम करते हुए नाश्ता करते हैं| वे इतना मशगूल हो जाते हैं कि खाने के तौर तरीकों को भूल जाते हैं और सब चीजों को बिखेर लेते हैं, जब आप इन्हे बैड शीट बदलने के लिए कहेंगी तो ये आपकी तरफ देखकर मुस्कुरा देंगें| यदि पत्नि इसे नहीं बदलती तो वे बिना सोचे समझे उसी बैड शीट पर सो जाएंगे|



Click it and Unblock the Notifications