Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भारतीय सासू मां को इम्प्रेस करने के टिप्स
टीवी सीरियल्स में आपने भारतीय सासों के जलवे देखे ही होगें, लेकिन रियल लाइफ में भी इनके जलवे ऐसे ही बरकरार रहते हैं। भारतीय परिवारों में सासू मां की परिवार में अह्म भूमिका होती है, ऐसे में उन्हे खुश रखना एक बहु के लिए बेहद जरूरी हो जाता है। अगर पर्सनली आप किसी भी बहू से पूछें तो उसे अपनी सास में कुछ न कुछ खामियां जरूर नजर आती है लेकिन अगर आप खुद ही ध्यान दें तो शायद ऐसी बातों को करने या दूसरे से सुनने का मौका ही न मिलें। घर में सास के साथ अच्छा सामंजस्य होना बेहद जरूरी होता है क्योंकि वह परिवार का आधार होती हैं और उनके साथ अच्छे सम्बंध आपके घर में खुशहाली का माहौल बनाएं रखता है।
शादी के बाद अपनी सास को समझें और उनके साथ सम्बंधों को मधुर बनाने के लिए आप खुद प्रयास करें। उनको अपनी मां की तरह ट्रीट करें और उसी तरीके से उनकी हर बात या शिकायत को सुन लें। वैसे इस आर्टिकल में हम आपको सासू मां इम्प्रेस करने के लिए कुछ टिप्स दे रहे हैं, जो निम्न प्रकार हैं:
अच्छी बहू बनने के लिए अपनाएं ये 10 बातें
भारतीय सासू मां को इम्प्रेस करने के कुछ खास तरीके -
समय-समय पर कॉल करती रहें: अपनी सासू मां को इम्प्रेस करने का यह सबसे उम्दा तरीका है। आपको हर दिन उन्हे कॉल करना चाहिए और उनके उनका हाल-चाल पूछना चाहिए कि वो कैसी है, उन्हे किसी सामान की जरूरत तो नहीं है या उन्हे कोई दिक्कत हो, तो आप वहां पहुंच जाएं। इससे उन्हे आपके साथ अपनापन होगा।
पारम्परिक कपड़े पहनें: जबभी अपनी सास के सामने जाएं, तो अच्छी तरह ड्रेसअप होकर जाएं। सूट या साड़ी पहनें, जो उन्हे ज्यादा अच्छा लगेगा और उनका मान भी रह जाएगा।

गिफ्ट दें:
औरतों की उम्र चाहें जितनी भी हो गई हो, उन्हे तोफहें हमेशा पसंद आते है। इसलिए आप अपनी सासू मां के लिए हमेशा कुछ न कुछ लेती रहें और उन्हे दें, इससे उन्हे अपनापन लगेगा।

उनके परिवार से बात करें:
हर सास को वो बहु सबसे ज्यादा पसंद आती है जो उनके मायकों वाले का सम्मान करें और उनसे भी समय-समय पर बात करती रहे। हो सकता है कि आपको ऐसा करना पसंद न हों, लेकिन आप ऐसा करें, थोड़े दिनों में आपको भी अच्छा लगेगा और उनसे आपके सम्बंध भी मधुर हो जाएंगे।

उनकी सहेलियों के साथ अच्छा व्यवहार करें:
आप अपनी सास की सहेलियों के साथ सदैव अच्छा बर्ताव करें और हमेशा उनके साथ बातचीत करें। सोशल रहें और उनके आने पर ध्यान रखें।

उन्हे समय दें:
अपनी सास से कटी-कटी न रहें, उनके साथ समय बिताएं और उनसे बातचीत करें। इससे उन्हे ऐसा नहीं लगेगा कि आप खुद में ही बिजी रहती हैं। इससे उनके अंदर सुरक्षा की भावना भी आपको लेकर पैदा होगी।

अच्छा भोजन बनाएं:
पुरूषों का ही नहीं बल्कि सासों के दिल का रास्ता भी उनके पेट से होकर जाता है। आप अपनी सास से पूछकर उनकी पसंद का खाना बनाएं। इससे उन्हे अच्छे जायके के साथ आपके गुणों का भी पता चलेगा।

किसी के साथ भी उनकी तुलना न करें:
अपनी सास की अपनी मां, दीदी या किसी अन्य महिला के साथ तुलना न करें। महिलाओं को अपनी तुलना करना कभी भी पसंद नहीं आता है। अगर आप कभी भी ऐसा करती हैं तो अपनी ही शामत ला देती हैं।

उनके बेटे को पैम्पर करें:
सास के सामने कभी भी उनके बेटे पर हक न जमाएं, उनके सामने उसे सम्मान दें और प्यार दें। इससे उन्हे लगेगा कि हां उनका बेटा अभी भी उनका ही है।

आलस्य न दिखाएं:
कभी भी सासू मां के सामने आलस्य न दिखाएं। उनके सामने एक्टिव रहें।

उनकी भावनाओं की कद्र करें:
अगर आपको अपनी सास की कोई बात अच्छी नहीं लगती है और उसक आप पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ने वाला है तो बेवजह बहस न करें। उनकी भावनाओं की कद्र उनकी उम्र को देखते हुए करें।

उनको महत्व दें:
सास को हर बार महत्व दें। उन्हे क्या अच्छा लगता है, वह क्या बदलाव चाहती हैं या आगे किस हिसाब से बाकी काम करना चाहती हैं, ये सब पूछ लें और उनको तवज्जों दें।



Click it and Unblock the Notifications
