Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
शादी से पहले कपल्स को नजर अंदाज नहीं करनी चाहिए ये चीजें
शादी की तैयारियां करना अपने आप में एक कठिन कार्य है इसलिए कुछ बिन्दुओं पर ध्यान देने की और आत्म विश्लेषण करने की आवश्यकता है| कुछ लोग शादी की उत्सुकता के बीच इन महत्वपूर्ण चीजों को भूल जाते हैं| इन पहलुओं को नजरअंदाज करने से विवाह समारोह में और वैवाहिक जीवन में परेशानियां पैदा हो सकती हैं|
GOSF 2014: Health & Beauty products Get 60% OFF hurry!
इस आर्टिकल में हम उन चीजों को जानेंगे जो कि शादी से पहले कपल्स को करनी चाहिए| हम उन बातों पर भी ध्यान देंगे जो कि कपल्स को शादी से पहले करनी चाहियें अन्यथा शादी के बाद बात करना, शायद देरी हो जायेगी|
खुश रहने वाले कपल्स कभी नहीं करते ये गल्तियां
शादी एक विशेष क्षण है इसलिए इसके हर पहलु को हर नजरिये से देखना बहुत जरूरी है| उदाहरण के तौर पर शादी से पहले पैसे संभालकर नहीं रखने से आपका हनीमून ख़राब हो सकता है| चलो आगे चलते हैं और उन चीजों पर ध्यान देते हैं जो जोड़ों को शादी से पहले करनी चाहिए| हम आपको ऐसी ही 15 महत्वपूर्ण बातें बता रहे हैं......

नौकरी
यह एक सबसे महत्वपूर्ण चीज है जिसके बारे में शादी से पहले जरूर बात करनी चाहिए| शादी के मजे और उल्लास से पहले इस बात को प्राथमिकता देनी चाहिए| आपको अपने जॉब की लोकेशन के बारें में और साथ ही परिवार के लिए जॉब छोड़ पाओगी या नहीं इन बातों पर भी चर्चा करनी चाहिए| सैलरी और जॉब के बारें में चर्चा खासी जरूरी है|

शादी की जगह
विवाह स्थल दोनों पक्षों के लिए सुगम होना चाहिए| ऐसा नहीं हो कि कहीं आप ऐसी जगह विवाह स्थल बुक करें कि लोग ढूंढते हुए थक जाएँ और पहुँच ना पाएं|

शादी का तरीका
अलग अलग धर्मों में शादी का तरीका भी अलग अलग होता है| कपल्स को शादी के स्टाइल के बारे में चर्चा करना जरूरी है, खास तौर पर समारोह की महत्वपूर्ण और अनिवार्य चीजें, जिससे दोनों पक्षों को तैयार होने में और दुल्हन को भी सजने में कोई परेशानी नहीं हो|

बैंक बैलेंस
यह भी नौकरी और सैलरी से सम्बंधित चर्चा ही है| आपको जानना चाहिए कि आपके पार्टनर कितना कमाते हैं और विवाह की तैयारियों, पेरेंट्स, घर के बारें में बातचीत आदि के आधार पर और इनके बाद बाद बैंक बैलेंस की चर्चा करें|

कर्ज
कर्ज या ऋण ऐसी समस्या है जो अरेंज मैरिज में पैदा होती है खास तौर पर भारतीय समुदायों में, जहाँ लोग उजागर नहीं करते हैं कि उनके सिर पर कितना कर्ज है| ध्यान रहें कि आप अपने पार्टनर की आर्थिक हालातों से अवगत रहें|

घर की जिम्मेदारी
यदि शादी से पहले जिम्मेदारी नहीं बांटी जाती है तो आगे जाकर यह परेशानी का कारण बनता है| इसलिए इस बात की चर्चा भी शादी से पहले ही कर लेनी चाहिए|

आपके सपनों का घर
आप और आपके पार्टनर कहाँ रहना चाहते हैं? शादी के बाद आप जिस घर में रहने जा रहे हो शादी से पहले आप उसके बारे में बात करना जरूरी है क्योंकि यह एक ऐसी चीज है जिसमे बहुत सी बचत, निवेश, कमाई आदि की आवश्यकता होती है|

बच्चों के बारें में
अधिकतर कपल्स इस बारें में शादी के बाद बात करते हैं लेकिन ध्यान रखें कि ऐसा करने से देर हो जायेगी| बच्चों के बारे में शादी से पहले ही बात कर लेना अच्छा है, कई कपल्स अनावश्यक तनाव और संदेह पैदा होने के डर से इस बारे में बात नहीं करते हैं|

बच्चों की स्कूलिंग
बच्चों के बारे में बातचीत करते हुए ही इस बारे में भी बात करें| सही प्लानिंग से आप पैसा बचा सकते हैं जिससे आप अपने बच्चे को अच्छी स्कूल में पढ़ा सकते हैं|

भविष्य की कैरियर संभावनाएं
भविष्य की कैरियर संभावनाएं भी एक आवश्यक बिंदु है जिस पर बात होनी चाहिए| अपने पार्टनर से इस बारें में बात करना जरूरी है कि परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने की दृष्टि से उनके पास भविष्य की क्या कैरियर संभावनाएं हैं|

निवेश
आपने कहाँ कहाँ निवेश किया हुआ है और आगे की आपकी क्या फाइनेंसियल प्लानिंग है? इस बारें में भी चर्चा करनी चाहिए| भविष्य में इनका सही संतुलन बनाये रखने के लिए जरूरी है कि आपके पार्टनर ने किस प्रकार का निवेश किया हुआ है या किस प्रकार का फाइनेंसियल प्लान लिया हुआ है|

सेक्स
एक रिश्ते को कामयाब बनाये रखने के लिए शारीरिक आकर्षण बहुत जरूरी है| यौन जरूरतें भी सबकी अलग अलग होती हैं इसलिए इस पर भी चर्चा करनी चाहिए|

पारिवारिक दायित्व
हर किसी पर परिवार के दायित्व होते हैं| आपके और आपके पार्टनर के लिए यह जानना जरूरी है आप दोनों की पारिवारिक जिम्मेदारियां क्या हैं? इसी सन्दर्भ में पेरेंट्स, भाई-बहिन आदि से सम्बंधित दायित्वों पर चर्चा हो सकती है|

किसकी सैलरी निवेश में जायेगी और किसकी घर खर्च में
यदि आप दोनों कमाते हैं तो यह पूर्व निर्धारित करना जरूरी है आपमें से किसकी सैलरी निवेश में जायेगी और किसकी घर खर्च में|

छुटियाँ
यह आपके मनोरंजन का हिस्सा है| कितनी छुटियाँ आपके लिए पर्याप्त रहेंगी इस बारें में भी चर्चा करनी चाहिए| याद रखें, आपका हनीमून भी आपकी छुटियों का ही हिस्सा है|



Click it and Unblock the Notifications