Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
विवाहित जीवन से अहंकार को कैसे दूर भगाएं
आज-कल शादी को निभाना शादी करने से भी ज्यादा मुश्किल हो गया है। इन टूटती शादियों के पीछे छुपे कारण भी बहुत सरल हैं। हम अपने जीवन में हर एक चीज को अपने हिसाब से होते देखना पसंद करते हैं। इस चक्कर में हम दूसरों को ठेस पहुंचा देते हैं। यदि यह चोट अपने किसी अज़ीज को लग जाए तो संबंधों में दरारों को पडते देर नहीं लगती है।
कई बार अहंकार जैसा छोटा शब्द शादी को तलाक की देहलीज तक ले जाता है। एक खुशहाल जीवन को जीने के लिए अपने रिश्तों को प्यार से संजोने की आवश्यकता है। विवाहित जीवन से अहंकार को दूर भगाने के लिए बोल्डस्काई आपके लिए कुछ सुझाव लेकर आया है। शादीशुदा जीवन में अहंकार से आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए नीचे दिए गए सुझावों पर एक नज़र डालें।
सॉरी बोलेने के लिये अपनाएं ये क्यूट तरीके

1 घमंड
घमंड, अहंकार को जन्म देता है व घमंडी व्यक्ति स्वयं को दूसरों से श्रेष्ठ मानता है। विवाहित जीवन में घमंड कपल्स के बीच झगडे का कारण बनता है। जबकि हर व्यक्ति में गुण एवं अवगुण होते हैं। अतः आपका पार्टनर आपके जितना ही बुद्धिमान व जिम्मेदार है।

2 हमेशा अपनी प्रशंसा ना करें
औरों के सामने स्वयं की प्रशंसा करके हम दूसरों को नहीं बल्कि खुद को खुश करते हैं। इससे हमारे अहंकार में वृद्धि होती है। अगर आपको यह आदत पड चुकी है तो फ़ौरन इस आदत से छुटकारा पा लें। वरना यह आदत धीरे-धीरे आपके शादीशुदा जीवन पर भी प्रभाव डाल सकती है।

3 कभी भी अपने पार्टनर को नीचा ना दिखाएं
अपने विवाहित जीवन को सफल बनाने के लिए दोनों पार्टनर्स बराबर का योगदान देते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमें हमेशा अपने पार्टनर की इज्जत करनी चाहिए। मजाक में भी दोस्तों व रिश्तेदारों के सामने उन्हें एक हास्य का पात्र नहीं बनाना चाहिए।

4 अपने पार्टनर की तारीफ करें
कई बार हम अपने पार्टनर के साथ वैसे ही बर्ताव करते हैं जैसे हम औरों के साथ करते हैं। इस बीच हम ये भूल जाते हैं कि हमारा जीवनसाथी हमारी जिंदगी में एक विशेष स्थान रखता है। इस वजह से उनसे बात करने का तरीका व लहज़ा अलग होना चाहिए। समय-समय पर उनकी तारीफ करने से आप अपने रिश्ते को और गहरा बनाते हैं।
5 एक दूसरे की कमजोरियों को जानना
हर व्यक्ति की अपनी कमजोरियां होती हैं तथा ये कमजोरियों उसमें नकारात्मकता पैदा करती हैं। ऐसी स्थिति में हमें अपने पार्टनर को उसकी ख़ूबीयों व ख़ामियों के साथ स्वीकराने की जरुरत है। इस दौरान अगर अंहकार को बीच में ना लाया जाए तो परिस्थितियां बदतर के बजाय बेहतर हो सकती हैं।

6 स्वयं को श्रेष्ठ ना समझें
यदि दम्पति में श्रेष्ठता की भावना आ जाए तो रिश्तों में अनादरता घर कर लेती है। यह भावना गुण, रूप या रूतबे को लेकर भी पैदा हो सकती है। अनादरता के कारण व्यक्ति अपने पार्टनर की कदर नहीं करता है। अतः उसके द्वारा किया गया कोई भी काम सराहा नहीं जाता है। शादी जीवन भर निभाया जाने वाला रिश्ता है। इसे मजबूत बनाने के लिए आपको अपने जीवनसाथी को प्रेम व सम्मान देने की जरुरत है। अतः अहंकार को बीच में लाकर अपने रिश्ते को खोखला ना बनाए।

7 एक दूसरे के साथ वक्त बिताएं
कहते है कि बातचीत हर मसले को हल कर देती है। इसके लिए हमें अपनी व्यस्त जीवनशैली में से कुछ समय को निकाले की आवश्यकता है। एक दूसरे के साथ बिताया गया वक्त आपको एक दूसरे को समझने में मदद करेगा तथा रिश्ते में प्यार को बढ़ाएगा। यह प्रेम आपके अंदर छुपे अहंकार को भी धीरे-धीरे खत्म कर देगा।



Click it and Unblock the Notifications
