Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
फैमिली मैन होने के 10 गुण
जो पुरुष अपने परिवार के करीब होते हैं, उन्हें महिलाएं भी पसंद करती हैं। इसके दो कारण हैं, पहला ऐसे पुरुष अपनी पत्नी की इज़्ज़त करते हैं। और दूसरा ऐसे पुरूषों के बच्चे बहुत शानदार जीवन जीते हैं। ऐसे पुरूष बहार से कितने भी कठोर क्यों ना हो लेकिन वे अपने परिवार के लिए बहुत संवेदनशील होते हैं। इनका कैरिंग नेचर और अपनी पत्नी को ख़ुश रखने के लिए कुछ भी कर सकने वाला स्वभाव इन्हें दूसरे पुरूषों से अलग करता है। तो आप ही बताइये ऐसे पुरुषों को महिलाएं क्यों ना पसंद करें। आइये जाने कुछ ऐसे ही और पारिवारिक गुण।
क्यूं नहीं करनी चाहिये शादी, पढे़ ये 20 कारण

पत्नी पहली प्राथमिकता है
पारिवारिक पुरुष हमेशा अपनी पत्नी और बच्चों को सबसे पहले प्राथमिकता देते हैं। ऐसे पुरुष अपने परिवार के साथ लंबा समय बिताते हैं।

बच्चों को प्यार करते हैं
ऐसे पुरुष दिल से संवेदनशील होते हैं, और अपने बच्चों को बहुत प्यार करते हैं। ऐसे पुरुष से शादी कर के कौन सी महिला ख़ुश नहीं रहेगी।

भरण-पोषण करने वाला
ऐसे पुरुष अपनी मेहनत से खूब पैसा कमाते हैं, और परिवार की सारी जरूरतों को पूरा करते हैं।

अपने परिवार की ख़ुशी का जरिया होते हैं
पारिवारिक पुरुष हमेशा अपने परिवार के सदस्यों की ख़ुशी के बारे में सोचते हैं। वे हमेशा पाने परिवार को खुश रखने के तरीके तलाशते रहते हैं।

पहले परिवार की जरूरतें
पारिवारिक पुरुष हमेशा अपने परिवार के सदस्यों की उनकी जरूरतों के मुताबिक मदद करते हैं।

बच्चों के साथ समय बिताते हैं
ऐसे पुरुष अपने बच्चों के साथ खूब समय बिताते हैं, यह भी पारिवारिक पुरुष की एक खूबी है। लेकिन इससे उनकी पत्नी उनसे नाराज़ रहती हैं।

बाहर भी घर का ख्याल रहता है
पति जब बहार जाते हैं तो क्या वे यह शिकायत करते हैं, कि उनका सारा ध्यान घर पर ही लगा रहता है। यह भी पारिवारिक पुरूष की एक खूबी है।

किसी भी झूठ पर विश्वास ना करना
सभ्य पुरूष किसी भी झूठ पर विश्वास नहीं करते हैं जो कि उनके बच्चों या पत्नी के बारे में बोले गए हों। ये अपनी पत्नी और बच्चे पर सबसे ज्यादा विशवास करते हैं।

ये अपनी वादे पर कायम रहते हैं
पारिवारिक पुरुष अपने परिवार से किये गए किसी भी तरह के वादे को पूरी तरह निभाते हैं।

दूसरों के मनोरंजन के लिए वे कभी अपने परिवार के बारे में बात नहीं करेंगे
जो पुरूष अपने परिवार से बेइंतहा प्यार करते हैं, वो कभी भी दूसरों के मनोरंजन के लिए अपने परिवार की बातें उनसे नहीं करेंगे। यह भी पारिवारिक पुरूष की खूबी है।



Click it and Unblock the Notifications
