Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
शादी की अगली सुबह हर नव वधु के मन में उठते हैं ये 9 सवाल
शादी हर लड़की का सपना है। शादी के नाम से ही हर कोई अपनी ख्वाबों की दुनिया में खो जाता है। पहले हमें शादी की तैयारियों को लेकर परेशान रहते हैं। अगले दिन हमें उस नए घर में अपनाए जाने की चिंता खाए चली जाती है। अतः हमारे मन में विचारों का तूफान उठने लगात है।
शादी के दिन ऐसे चमकेगी लाडो
जैसे-तैसे करके हम इन विचारों को बांधते हैं और अपने मन को संभालते हैं। एक तरफ शादी हमारे मन को खुशी व उत्साह जैसी भावनाओं के साथ भरती है तो दूसरी ओर घबराहट व उलझने भी इसी की देन है।
भारतीयों को अरेंज मैरिज क्यों पसंद है?
अगर आप किसी के साथ विवाह के बंधन में बांधने जा रही हैं तो हम आपको इस लेख के माध्यम से शादी के अगले दिन आपके मन में उठने वाली बातों से परिचित कराना चाहेंगे।

1 सुबह जल्दी उठना है
शादी के बाद हम हर काम सही ढंग से करना चाहते हैं। इसकी शुरआत सुबह उठने से शुरू हो जाती है। सुबह जल्दी उठकर हम अपने ससुराल वालों के सामने अपनी एक अच्छी छवि बनाने की कोशिश करते हैं। कुछ लोग देर से उठने की इस आदत को नापसंद करते हैं। अतः ऐसी परिस्थिति से स्वयं को बचाने के लिए एहतियात बर्तने जरुर हैं। उठने के बाद अगले कार्य को लेकर चिंता प्रारंभ हो जाती है।

2 क्या मैनें सही निर्णय लिया
शादी से पहले हम अपने मन में अपने पार्टनर के बारे में एक छवि बना लेते हैं और हर बार अपने पार्टनर की तुलना उस छवि से करते रहते हैं। यह तुलना हमारे मन में एक भय पैदा करती है व हमारे मन में सही व गलत निर्णय के बीच एक कशमकश छेड़ देती है। ऐसी स्थिति में सकारात्मक सोच को अपनाएं।

3 सब इतना जल्दी हो गया
शादी ना होने पर हम देरी का रोना रोते हैं। लेकिन शादी तय होते ही हमें समय का पता ही नहीं चलता है। एक ओर शादी हमारी मन की खुशी का कारण बनती है वहीं दूसरी ओर माता-पिता की याद हमें अंदर ही अंदर सताती रहती है। हमारे आस-पास दिखते नए चेहरे हमारी घबराहट को बढ़ाते हैं। इस बीच हमारे विचारे अपनी ही गति से भागते रहते हैं।

4 क्या पहनूं?
शादी पर सारे नए जोडे खरीदे जाते हैं लेकिन जब बात पहनने की आती है तो कुछ पसंद नहीं आता। हालांकि, शादी के अगले दिन आपको इतना तैयार होने की जरुरत नहीं है लेकिन कुछ बातों पर ध्यान देना बहुत जरुरी है। पोशाक ऐसी हो जिसकी खूबसूरती लोगों का मनमोहले व मेकअप उतना ही करें जितने की जरूरत है और गहनों को यहां पर चुंबक का काम करने दें।

5 मैं ऐसी ही हूं
अक्सर शादी के बाद लोग अपनी खामियों को छुपाने के लिए बनावटीपन करना शुरु कर देते हैं। भले ही आप होशियार हों लेकिन लोग बेवकूफ नहीं होते। अतः जब आप अपने इस बनावटीपन से थक जाएंगी तब स्वभाविक रूप से अपना असली व्यक्तितव लोगों के सामने पेश करने लगेगी। लोगों को खुशफहमी में रखने के बजाय अपनी असली शख़्सियत को उनके सामने रखें। इस तरह वे आपको जल्द अपनाएंगे।

6 क्या वे मुझे पसंद करेंगे?
दिन की समाप्ति पर आपके मन में ये सवाल जरूर उठेगा। क्योंकि उनके दिल को जीतने के लिए आपने पूरे दिन में कई प्रयास किए होंगे। कब तक आप उन्हें केवल कुछ मिनटों के लिए मिलती थी लेकिन अब अपनी आने वाली पूरी जिंदगी अपने ससुराल वालों के साथ बिताने वाली है। इस वजह से उनका अच्छा स्वभाव आपके लिए बहुत मायने रखता है।

7 फेसबुक पर स्टेट्स को बदलने का वक्त आ गया है
शादी जैसे खुशी को हम केवल अपने रिश्तेदारों के साथ ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के साथ बांटना चाहते हैं। इस शौक को पूरा करने के लिए आज फेसबुक जैसा सोशल मीडिया मौजूद है। शादी के बाद आप कितनी ही व्यस्त क्यों ना हो इस शौक के लिए कुछ समय जरुर निकालें। अगर आपके पार्टनर की फेसबुक पर प्रोफाइल ना हो तो उसे भी प्रोफाइल क्रिएट करने के लिए कहें।

8 हनीमून
आप अपने हनी के साथ मून पर तो नहीं जा सकते लेकिन पहाडों पर जा सकते हैं। इन वादियों की हवाओं में बिताए गए पल आप दोनों को करीब लाएंगे। फिलहाल आप हनीमून की तैयारी करते हुए ससुराल में बैठे-बैठे खुश हो सकती हैं। यह खुशी आपकी घबराहट को कम कर सकती है।

9 क्या सच में मेरी शादी हो चुकी है!
कई बार शादी होने पर भी वह हमें एक सपना ही लगती है। हमारे ख्याल एक-एक करके हमारी जिंदगी की हकीकत बनते जाते हैं। अपनी मुराद को पूरा होते देख, यह हमें एक हसीन ख्वाब ही लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
