Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
क्या शादी के बाद पुरुष बदल जाते हैं?
क्या पुरुष शादी के बाद बदल जाते हैं? जी हाँ बिलकुल, हालाँकि हम में से अधिकाँश लोग ऐसा सोचते हैं कि शादी के बाद महिलायें बदल जाती हैं, जबकि सच यह है कि शादी के बाद पुरुषों में भी अच्छा परिवर्तन आता है।
वास्तव में यह शादी की सबसे अच्छी बात होती है। यह हमें बदल देती है। शादी के बाद स्त्री तथा पुरुष दोनों ही अपनी नई भूमिका में फिट होने के प्रयास करना तथा स्वयं को विकसित करना प्रारंभ कर देते हैं। और बेशक जब एक पुरुष पिता बन जाता है तब उससे अधिक परिवर्तन की उम्मीद की जा सकती है। पुरुष अधिक संवेदनशील हो जाते हैं।
READ: पत्नियों से क्या चाहिए होता है पतियों को
यहाँ तक कि ऐसा व्यक्ति जो शादी जैसी बातों का आदर नहीं करता, एक बेटी का पिता बनने पर वह भी इन सब बातों को मानने लगता है। वह अपनी कोमल भावनाओं को जागृत करने का प्रयत्न करता है जो इतने वर्षों से कहीं दबी हुई थी। अत: एक सामंजस्य पूर्ण शादी में पुरुष निश्चित ही अपने संयमी रूप में होता है। शादी के बाद उसकी आक्रामकता का स्तर भी नीचे आ जाता है। इस प्रकार शादी के बाद कई परिवर्तन होते हैं।

शादी पुरुषों में किस प्रकार परिवर्तन लाती है
आप ज़िम्मेदार बन जाते हैं
जी हाँ, हाल ही में किये गए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि एक पुरुष को अधिक ज़िम्मेदार बनाने में शादी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वह जिम्मेदारियां लेना प्रारंभ कर देता है। कुंवारेपन की अवस्था में पुरुष लापरवाह हो सकता है परन्तु शादी के बाद नहीं।
आप पार्टियों में जाना कम कर देते हैं
शादी से पहले पुरुष पूरे समय पार्टियों में जाना पसंद करते हैं परन्तु शादी के बाद शादी के बाद वह अपना समय अपनी पत्नी और बच्चों को देने लगता है। शादीशुदा पुरुषों में यह एक महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने मिलता है। तो सच बात यह है कि शादी आपको बदल देती है।
मित्रों का महत्व कम हो जाता है
क्या लड़के शादी के बाद बदलते हैं? शादी से पहले पुरुष अपना अधिकाँश समय अपने दोस्तों के साथ बिताते हैं। वास्तव में कुछ मामलों में वे अपनी सीमा से आगे बढ़कर उनकी सहायता करते हैं। परन्तु शादी के बाद यह वफ़ादारी पूरी तरह से पत्नी के लिए हो जाती है। इस परिवर्तन के कारण दोस्त कुछ नाराज़ हो सकते हैं।
आप पैसा बचाने की कोशिश करते हैं
शादी के बाद पुरुषों में बहुत मनोवैज्ञानिक परिवर्तन आते हैं! कुंवारे पुरुष बिना सोचे समझे पैसे खर्च करते हैं। देखें कि एक पारिवारिक व्यक्ति पैसे कैसे खर्च करता है और आप समझ जायेंगे कि शादी पुरुषों को किस प्रकार बदल देती है।



Click it and Unblock the Notifications