Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
क्यूं करते हैं पति-पत्नी एक दूसरे से बेवफाई?
शादी में बेवफाई का क्या कारण है। हाल ही में एक रिसर्च के अनुसार 10 प्रतिशत तलाक पार्टनर की बेवफाई के कारण होते हैं। पति-पत्नी इस कारण से अपने रास्ते अलग-अलग कर लेते हैं यह स्वाभाविक है लेकिन बहुत से लोगों का रिश्ता इसलिए खराब हो जाता है क्यों कि वे एक दूसरे को धोखा देते हैं।
यह काफी चौकाने वाला लगे लेकिन ये सच है बहुत से असंतुष्ट पार्टनर अपने साथी से अलग होने से पहले उसको धोखा देते हैं। पुरुषों का धोखा देना और महिलाओं का धोखा देना अलग-अलग तरह का होता है। कुछ पुरुष तो इस रिश्ते के अलावा बाहर मजे लेने के लिए ही अपनी पत्नी को धोखा देते हैं।
क्यूं नहीं करनी चाहिये शादी, पढे़ ये 20 कारण
कुछ पुरुष जब तक परेशानी में नहीं पड़ते तब तक शर्म महसूस नहीं करते हैं। जहां तक महिलाओं का सवाल है वे अपने साथी को खास तौर पर धोखा तब देती हैं जब वे अपने आपको रिश्ते में भावनात्मक रूप से अकेला पाती हैं। स्त्री-पुरुषों में धोखा देने का तरीका और आदत अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन धोखा देने के पीछे उद्देश्य लगभग एक जैसा ही होता है। हम आपको कुछ कारण बता रहे हैं जिनसे आप जानेंगे कि पति-पत्नी शादी के बाद एक दूसरे को धोखा क्यों देते हैं।

शादी में बेवफाई के कारण
जब कोई पार्टनर रिश्ते में नजरंदाज किया गया महसूस करता है तो उसके बेवफाई करने के अवसर बढ़ जाते हैं। ऐसा होने पर वह किसी और की तलाश शुरू कर देता है और फिर मौका मिलते ही धोखा देना शुरू कर देता है। चूंकि यह गलत है इसलिए यहीं से रिश्ते में बेवफाई का बीज बोने की तैयारी शुरू होती है।

कैसे जाने की आपके पति आपको धोखा दे रहे हैं
ज्यादा की चाह
शादी में बेवफ़ाई का दूसरा कारण है कुछ ज्यादा पाने की तमन्ना करना। जब किसी पार्टनर को रिश्ते में खुशी और आनंद नहीं मिलती है तो निःसन्देह गुपचुप तरीके से कुछ और पाने की चाह रखता है और फिर रिश्ता टूट जाता है।

7 चीज़ें जो पति बनने के बाद पुरुषों को छोड़ देना चाहिए
असंतुष्टि की सीमा पार होना
बहुत से पति पत्नी हैं जो एक दूसरे से संतुष्ट नहीं हैं। हालही में किए गए अध्ययन के अनुसार 50 प्रतिशत पार्टनर बेवफ़ाई के कारण रिश्ता तोड़ देते हैं। इस प्रकार असंतुष्टि भी एक कारण है जिससे पार्टनर एक दूसरे को धोखा देते हैं।
बोर होना या जीवन में उदासी छाना
बोर होना जितना समान्य लगता है उतना है नहीं, इससे रिश्ते भी टूट सकते हैं। एक्स्पर्ट्स के अनुसार यह भी बेवफाई का कारण हो सकता है। कुछ लोग हैं जो शादी के कुछ सालों बाद रिश्ते में हुई बोरियत को झेल लेते हैं लेकिन कुछ लोग हैं जो मनोरंजन के लिए रिश्ते के अलावा बाहर कहीं मुह मारते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
