Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
शादी करने के लिए क्या है सही उम्र
शादी एक ऐसा शब्द है जिसके बारे में हम सभी बचपन से ही सुनते आ रहे हैं। जब आप जवान होते हैं तो फिर से शादी करने का सवाल सामने आ खड़ा होता है जिससे पीछा छुड़ाना जरा मुश्किल होता है। पर दोस्तों क्या आपने कभी सोचा है कि शादी करने की सही उम्र क्या है?
READ: शादी के बारे में ऐसी बातें जो आपको कोई नहीं बताएगा
गांव में लोग जल्दी शादी कर के घर बसाना पसंद करते हैं पर वहीं दूसरी ओर शहर में लोग 30-35 की उम्र तक शादी के लिये रूकना पसंद करते हैं।
जमाना काफी बदल रहा है इस वजह से लोग पहले अपने करियर पर ध्यान देते हैं और बाद में शादी करते हैं। आइये जानते हैं शादी की सही उम्र क्या है?

भारत में डाटा
वर्तमान में भारत में पुरुष के लिए शादी करने की औसत उम्र लगभग 26 वर्ष है; तथा महिलाओं के लिए शादी की औसत उम्र लगभग 22 वर्ष है।

अमेरिका में
आज भी अमेरिका में शादी को अधिक महत्व नहीं है- वर्तमान में 51% अमेरिकन ही शादीशुदा हैं। यू.एस. जनसँख्या ब्यूरो के अनुसार 1960 में 72% अमेरिकी शादीशुदा थे।

सही उम्र क्या है?
परंतु वे लोग जो भविष्य में शादी करने वाले हैं उनके लिए वाद विवाद बढता है - महिलाओं के लिए शादी की उचित उम्र क्या है? जब शिक्षा, अर्थशास्त्र, व्यक्तिगत विकास और बच्चे को जन्म देने की बात आती है तो प्रत्येक उम्र में शादी करने के कुछ फायदे और नुकसान हैं।

22-25 वर्ष की उम्र में शादी
आपने तुरंत की अपनी कॉलेज की पढाई पूरी की है तथा आप अपना कैरियर बनाना चाहती हैं। इस उम्र में आप अपने कॉलेज या स्कूल जीवन के साथी से या अपने किंडरगार्टन में पहले दिन मिले मित्र के साथ शादी करना चाहती हैं या अपने पड़ोस में रहने वाले साथी के साथ जो आपके साथ ही बड़ा हुआ हो।

22-25 वर्ष की उम्र में शादी करने के फायदे
आप और आपका दूल्हा दोनों जवान हैं, अत: आप साथ साथ विकास कर सकते हैं, स्वयं को बदल सकते हैं तथा आप दोनों एक ही दिशा में इस प्रकार चल सकते हैं जैसे आप एक जोड़े के रूप में ही बड़े हुए हों। आप युवा पालक भी बन सकते हैं यदि आपने बच्चे को जन्म देने का निर्णय कर लिया हो। इस प्रकार आप अपना एक बड़ा परिवार बना सकते हैं।

22-25 वर्ष की उम्र में शादी करने के नुकसान
जब आप 25 से कम उम्र के होते हैं तब आप स्वयं को अच्छी तरह नहीं जानते - विशेषत: तब जब यह बात आती है कि आप अपनी ज़िन्दगी में क्या करना चाहते हैं और वास्तव में आप किस बात पर विश्वास करते हैं, वैयक्तिक तौर पर भी तथा एक युगल के रूप में भी।

क्या यह बुरा है?
भारत में तलाक के जो मामले सामने आते हैं उनमें 50% ऐसे मामले ऐसे लोगों के होते हैं जिनकी शादी 20 वर्ष से भी कम उम्र में होती है; 20-23 वर्ष की उम्र में शादी करने वालों में यह प्रतिशत 34% तक है- उम्र बढ़ने के साथ तलाक की दर भी घटती जाती है।

25-30 वर्ष की उम्र में शादी करना
ये वे शानदार और मज़ेदार समय होता है जब आप यह ढूंढते रहते हैं कि एक औरत के रूप में आप क्या हैं, आप अपनी ज़िन्दगी में आखिरकार क्या करना चाहती हैं तथा आपके लिए क्या बात मायने रखती है। 20 से 30 वर्ष की उम्र में किसी पुरुष का साथ मिलने पर आप स्वयं को एक सुंदरी समझती हैं।

25-30 वर्ष की उम्र में शादी करने के फायदे
इस उम्र में आप ऐसे किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं जिसके विचार आपके विचारों से मिलते हों क्योंकि अब आप अपने बारे में जागरूक हो चुके होते हैं। आपके पास पर्याप्त समय होता कि आप अपने अकेले दोस्तों के साथ पार्टी कर सकें, यात्रा कर सकें तथा ऑफिस में अधिक समय तक रुक सकें। ऐसी अवस्था में आप एक अनुभवी जोड़े के रूप में स्वयं को बसा सकते हैं जिनका अपना एक स्थापित सामाजिक समुदाय और कैरियर होता है।

25-30 वर्ष की उम्र में शादी करने के नुकसान
ऑनलाइन प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार आर्थिक रूप से एक महिला की कमाने की शक्ति उसकी 30 वर्ष की उम्र या उसके बाद सबसे उच्च होती है। 30 वर्ष की उम्र के बाद शादी करने से उसे कमाने की एक अतिरिक्त ताकत भी मिलती है।

30-35 वर्ष की उम्र में शादी
यदि यह बात सच है कि 30 वर्ष की उम्र वास्तव में 20 वें वर्ष की शुरुआत होती है तो इस समय आपके सामने बहुत सारे अवसर उपलब्ध होते हैं। आप अपने कैरियर की दृष्टि से तथा व्यक्तिगत वित्त दोनों को लेकर सुरक्षित होती हैं तथा इस उम्र में संभवत: आप किसी लड़के नहीं बल्कि पुरुष का साथ पाने का विचार करती हैं।

गर्भावस्था
एक महिला के गर्भवती होने की संभावना केवल 63-52% तक ही कम होती है, तो यदि आप अभी भी 35 वर्ष से कम उम्र की हैं तो भी आपको परिवार प्रारंभ करने के लिए कुछ समय लग सकता है - परंतु यह संभव है यदि पर्याप्त समय दिया जाए।

35-40 की उम्र में शादी करना
हम में से कुछ महिलाओं को लेट ब्लूमर कहलाना पसंद होता है। इस समय तक हम महिलायें ये जान चुकी होती हैं कि हमें पैसा कमाने के लिए क्या करना अच्छा लगता है, विभिन्न देशों में घूमकर हम ये जान चुके होते हैं कि हम कहाँ रहना चाहते हैं और इतने सारे पुरुषों से दोस्ती कर चुके होते हैं कि हम यह जान जाते हैं कि हम कोई रोमांटिक साथी नहीं चाहते।

35-40 की उम्र में शादी करने के नुकसान
इस उम्र में गर्भधारण करना वास्तव में एक समस्या हो सकता है क्योंकि इस उम्र में बांझपन की संभावना 15-32% तक बढ़ जाती है; आपके गर्भवती होने अवसर केवल 33% तक रह जाते हैं(जबकि 35 से कम उम्र में ये अवसर 50% तक होते हैं।)

40 वर्ष से अधिक उम्र में शादी करना
जीवन की इस मध्यावस्था में आप निश्चित तौर पर एक ऐसी स्वतंत्र महिला होती है जो एक शानदार कैरियर का आनंद उठा चुकी होती हैं तथा आपके पास मित्रों का एक सशक्त समूह होता है जो आपको भावनात्मक सहयोग प्रदान करता है। इस समय आप किसी तलाकशुदा/ विधुर पुरुष या ऐसे पुरुष जो एकल पिता हों, के साथ भी शादी करने को तैयार होती हैं। आप स्वयं को पुन: एक सुंदरी की तरह महसूस करने लगती है।



Click it and Unblock the Notifications











