Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
शादी के बारे में लोग क्यूं नहीं बताते ये बातें
शादी एक ऐसा लड्डू है जो खाता है वो भी पछताता है और जो नहीं खाता है, वह भी पछताता है। लोग शादी करने की सलाह एक उम्र पार करने के बाद देने ही लगते हैं, लेकिन कभी भी उसके बारे में पूरी बात नहीं बताते हैं। शादी एक ऐसा निर्णय होता है जिसे लेने के बाद कई बार लोग सिवाय पछताने के कुछ नहीं करते हैं।
READ: शादी करने के लिए क्या है सही उम्र
जब भी शादी-शुदा जिन्दगी में कुछ गलत हो जाता है तो लोग सिर्फ हाथ पर हाथ धरे रह जाते हैं लेकिन कुछ समय बाद फिर से लोगों को अकेले न रहने की सलाह देते हैं।
सभी को लगता है कि शादी के बाद जिन्दगी पूरी हो जाती है और फिर कोई और चाहत नहीं बचती है। लेकिन असल आफत की जड़ यहीं से शुरू होती है।
READ: शादी पर पोर्नोग्राफी के 10 बुरे प्रभाव
आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ फैक्स से रूबरू करवाने जा रहे हैं जो आपको कोई भी नहीं बताएगा। आइए जानते हैं शादी के बारे में कुछ ऐसे फैक्ट:

आकर्षण खत्म होना:
शादी आप कितने भी हैंडसम लड़के या कितनी भी ब्यूटीफुल लड़की से कर लीजिए, लेकिन कुछ समय आपका आपस में झुकाव खत्म हो जाता है और किसी भी तरह का आकर्षण नहीं चलता है।

एकाधिकार:
शादी के बाद पार्टनर में आपसी सामंजस्य तो होता है लेकिन किसी एक की बात ज्यादा मानी जाती है। ऐसे में कई बार तनाव हो जाता है लेकिन शादी चलती रहती है क्योंकि सभी को लगता है कि ऐसा होना बेहद सामान्य बात है।

दिल भर जाना:
सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लगता है लेकिन शादी के बाद पति-पत्नी के बीच वो प्यार और झुकाव नहीं रह जाता है जो पहले होता है। कभी न कभी उनका दिल एक दूसरे से भर जाता है। उनके बीच निराशा आ जाती है।

नफरत:
ये सच है, पार्टनर्स के बीच एक समय ऐसा आता है कि उन्हे एक-दूसरे से नफरत हो जाती है। ऐसा मानवीय प्रकृति के कारण होता है, थोड़ा ब्रेक देने के बाद सब कुछ नॉर्मल हो जाता है।

बच्चे के बाद सब ठीक:
कई बार लोगों का मानना होता है कि अगर उनके बच्चे हो जाएं तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं होता है बल्कि बच्चों के पैदा होने के बाद स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

हनीमून स्टेज खत्म:
प्यार से दिन भर लिपटने वाले दिन ज्यादा नहीं चलते हैं। शादी के कुछ ही हफ्तों के बाद प्यार हवा हो जाता है और पार्टनर्स धरातल पर आते हैं।

चीजें बिगड़ जाती हैं:
शादी के बाद हर चीज़ बिल्कुल सही नहीं चलती है, कुछ चीजें बिगड़ भी जाती हैं। मनुष्य की प्रकृति होती है कि वो आपस में सहमत और असहमत होते रहते हैं। लेकिन वो रिश्ते सुधारने का भरपूर प्रयास करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications