Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अच्छा दामाद बनने के लिये पढ़ें ये टिप्स
अच्छा दामाद बनने के लिए कोई कठिन नियम या निर्देश नहीं हैं। जब माता पिता अपनी मूल्यवान बेटी को आपको और आपके परिवार को सौंपते हैं तो यह आपकी नैतिक ज़िम्मेदारी है कि कुछ ऐसी छोटी छोटी बातें करें जिससे उन्हें खुशी मिले।
अच्छा दामाद बनना बहुत आसान है। बस नीचे दिए गए सुझावों का पालन करें औए आप आने वाली पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बन सकते हैं।

एक बेटे की तरह रहें
अधिकतर लड़के चाहते हैं कि उनकी पत्नी उसके माता पिता के साथ वैसा ही व्यवहार करे जैसा वह अपने माता पिता के साथ करती है तो उन्हें स्वयं भी इसी का पालन करना चाहिये। सबसे अच्छा भारतीय दामाद बनने का आवश्यक पहलू है कि अपने सास ससुर के साथ एक बेटे की तरह रहें। इन “इन लॉ” शब्द को निकाल दें तथा माता पिता और पुत्र का रिश्ता बनायें!
सम्मान एक पारस्परिक प्रक्रिया है
अच्छा दामाद बनने का सबसे अच्छा तरीका है कि अपने सास ससुर को प्यार और सम्मान दें और निश्चित ही वे भी आपके साथ ऐसा ही व्यवहार करेंगे। जब भी कभी कठिन समय आता है तो बच्चे अपने माता पिता की ज़िम्मेदारी उठाते हैं। अत: अच्छा दामाद बनने के लिए इसी नियम को यहाँ भी अपनाएँ। यदि आपको यह महसूस होता है कि उन्हें सहारे की आवश्यकता है तथा वे सही हैं तो उनके साथ खड़े रहें, भले ही दुनिया विरोध में हो।

बात करें, छुट्टियों पर जाएँ और उपहार
जब तक प्यार को व्यक्त न किया जाए तब तक इसे महसूस नहीं किया जा सकता। कुछ दिन उनके साथ रहकर वक्त बिताएं, छुट्टियों पर जाएँ, उन्हें फोन करें तथा उन्हें उपहार दें। उन्हें ये सब अच्छा लगेगा तथा उन्हें इन सब बातों से खुशी मिलेगी जो उनके लिए जीवन की अन्य किसी भी खुशी से बढ़कर होगी।
कोई आदान प्रदान न रखें
पैसा और संपत्ति सभी संबंधों में झगड़े का मूल कारण होते हैं। अच्छा दामाद बनने का अगला सुझाव यही है कि इस बात को हर संबंधों पर लागू करें विशेष रूप से सास ससुर के साथ। आज भी हमारे समाज में दहेज़ प्रथा प्रचलित है। इसके खिलाफ आवाज़ उठायें। आप हमेशा के लिए उनका सम्मान और कृतज्ञता जीत लेंगे!

गरिमा को बनाए रखें
किसी भी रिश्ते को स्वस्थ बनाये रखने के लिए हमेशा कुछ सीमाओं और मर्यादाओं का पालन करना आवश्यक होता है। इस नाज़ुक में भी कुछ मर्यादाएं रखें।



Click it and Unblock the Notifications
