Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
इन कारणों से आज के बंदे डरते हैं शादी करने से
आज कल आपको अपने आस-पास दो तरह के लोग देखने को मिल जाएंगे। एक वो जो, शादी कर के हंसी-खुशी अपनी हनीमून की पिक्स फेसबुक पर अपलोड करते हैं और दूसरे वो जो, उनकी पिक्स देख कर उन्हें ब्लॉक कर देते हैं। आज हम इन्हीं में से दूसरे बंदों की बात करेंगे जो शादी के नाम से डरते हैं।
READ : शादी के दिन हर दुल्हे के मन में उठते हैं ये 9 सवाल
आज के नौजवान बिना शादी किये ही शादी का हर सुख पा लेना चाहते हैं। उनका मानना है कि शादी कर लेने से पहले जैसी आजादी छिन जाती है और आप के ऊपर एक परिवार का बोझ आ जाता है, जिसे वे बिल्कुल भी गवारा नहीं करते।
READ: शादी करने के बाद हर लड़की जरुर महससू करती है ये परिवर्तन
आइये जानते हैं ऐसे कारण जिनकी वजह से आज कल के बंदे शादी करने के बवाल से दूर ही रहना पसंद करते हैं।

क्योंकि शादी करने के बाद लुट जाती है आज़ादी
शादी के पहले की और बाद की जिंदगी में काफी अंतर आ जाता है। शादी करने के बाद ऐसा महसूस होता है जैसे आपके पंख काट दिये गए हों, जिससे अब वह आसमानों में ऊंची उड़ान न भर सकें। शादी करने के बाद आप कहीं भी जाने के लिये अपने पार्टनर पर निर्भर हो जाते हैं, जो कि आज कल के नौजवानों को बिल्कुल भी गवारा नहीं है।

एडजस्ट करना बिल्कुल भी पसंद नहीं
लड़कियों को खासतौर पर अपनी मां दृारा बताया जाता है कि उन्हें शादी के बाद बहुत एडजस्टमेंट करना पड़ेगा। यह उन्होने भी किया था और उनकी मां ने भी। लेनिक आज कल की लड़कियों को एडजस्टमेंट के नाम से मानों नफरत है क्योंकि वह नहीं चाहती कि शादी के लिये केवल वही बली का बकरा क्यूं बनें।

करियर की बज जाती है बैंड
क्या रात में लंबे समय तक काम करने की वजह से मेरे पार्टनर का दिमाग गरम हो जाएगा? क्या उसे समझ में आएगा कि मैं अपने करियर से कितना प्यार करता हूं? आपके दिमाग में ऐसे ही हज़ार सवाल और भी घूमेंगे, अगर आप अपने करियर से प्यार करते होगें तो।

पता नहीं फिर घूमने को मिले या नहीं
पूरी दुनिया घूमने के शौक में लोग शादी नहीं करना चाहते। दोस्तों के साथ नई-नई जगहें एक्सप्लोर करना हर किसी को पसंद है। मगर शादी करने के बाद यह ख्वाहिश अधूरी रह जाती है। इसी डर की वजह से आज कल के नौजवान दुनिया घूम लेने के बाद ही शादी का रास्ता अपनाते हैं।

मैचमेकिंग है सबसे फालतू का काम
25 की उम्र पार करते ही घर वालों का प्रेशर बढ़ जाता है और वे आपके लिये नए-नए रिश्ते लाना शुरु कर देते हैं। लेकिन रोज-रोज तैयार हो कर कॉफी हाउस जा कर लड़के देखना आपको बरदाश नहीं होता और आप अपने सच्चे प्यार के आने का इंतजार करने लगती हैं। बस फिर इसी लिये आपको सिंगल रहना ज्यादा पसंद होता है... क्यूं सच कहा ना?

शादी से बेकार की उम्मीदें बांधना
लड़का MBA होना चाहिये, जिसका रंग बिल्कुल गोरा हो या फिर लड़की को डॉक्टर होना चाहिये, जो लंबी और गोरी होने के साथ ही घर संभाल सके। क्या है ये..? आज भी मैट्रिमोनियल साइट्स और अखबारों में ऐसे एड्स खूब देखने को मिलते हैं। इसी लिये आज कल के नौजवानों को शादी से नफरत होती जा रही है।

क्योंकि वे बोरिंग नहीं बनना चाहते
शादी शुदा कपल्स अक्सर बच्चों के डायपर या आलू-बैंगन के भाव की बातें करते सुने जाते हैं। जो कि आज कल के युवाओं को डरा देता है। ये एक बड़ा कारण है जिसकी वजह से वे शादी कर के खुद को बोरिंग होने का टैग नहीं देना चाहते।

आज की युवा खुद को साबित करने में विश्वास रखती है
महत्वाकांक्षा और जीवन का लक्ष्य उन्हे शादी करने से रोकता है। उन्हें अपनी जिंदगी में कुछ कर दिखाने के लिये जितना समय चाहिये वह लेते हैं। शादी के अलावा भी जिंदगी है।

दूसरे पर भरोसा करना मुश्किल होता है
हो सकता है कि आपका पहले बहुत बुरा ब्रेकअप हुआ हो इसलिये अब आप किसी दूसरे पर पूरा विश्वास ना करना चाहें? शादी का दूसरा नाम ही है विश्वास रखना लेकिन अगर आप किसी दूसरे पर ट्रस्ट ही न रख पाएं तो शादी का क्या मतलब?

जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते
शादी के बाद जिम्मेदारी कई गुना बढ़ जाती है। इनमें से बहुत सी लड़कियों को कुकिंग, साफ़ सफाई और घर के अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता है। वहीं लड़के, शादी से पहले जब मर्जी घर आओ, जब मर्जी नहाओ, खाओ आदि वाली जिंदगी को पीछे छोड़ कर, घर का हर काम अपने कंधे पर ले कर घूमने के नाम से डरते हैं।



Click it and Unblock the Notifications