Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
शादी-शुदा जोड़ों के लिए सीक्रेट टिप्स
Marriage Life
lekhaka-Staff
By Staff
शादी करने से पहले हमें हजारों बातें सिखा पढ़ा दी जाती हैं कि ऐसा करना, वैसा मत करता आदि । इससे प्यार तो बढ़ता ही है लेकिन इससे झगड़ा भी होता है। इन रीतियों को मानने से सदा सुहागिन रहोगी और इन्हे करने से वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
लेकिन आप यकीन मानिए, अगर वैवाहिक जीवन सुखद रखना है तो किसी भी नियम से बंधने की आवश्यकता नहीं बल्कि कुछ साधारण सी बातों का पालन करने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं उसके बारे में:

हर दिन नयापन जरुरी नहीं: अगर आप रिश्ते में मधुरता चाहते हैं तो हर दिन कोई उपहार या रोमांस जताने की जरूरत नहीं है लेकिन आपस में बोझिलता न आने दें। हर दिन को एक्साईटिंग बनाएं। पार्टनर के साथ हर दिन कुछ नई बातें शेयर करें और उसे जताएं कि वो आपके लिए कितनी स्पेशल है। [शादी की अगली सुबह हर नव वधु के मन में उठते हैं ये 9 सवाल]

तलाक के लिए लड़ाई नहीं: पति-पत्नी के बीच कई बार विभिन्न मुद्दों पर लड़ाई हो जाती है, लेकिन इसका मतलब नहीं है कि आप तलाक ही ले लें। दो समझदार लोग आपस में मिलकर समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। आप उनकी बात सुनें और उन्हें अपनी समझाएं।

एक साथ छुटिटयां बिताएं: एक रिश्ते में बंधने के बाद प्यार के साथ-साथ एडवेंचर भी जरूरी होता है। इसलिए, साथ साथ हॉलीडे पर जाएं, मस्ती करें और एक-दूसरे के साथ प्राईवेट समय बिताएं। इससे रिश्ते में मधुरता आती है। [पति को खुश करने के लिये 13 अच्छे तरीके]

एक जैसी आदतें: दो लोग हैं तो आदतें और शौक भी अलग ही होगें। ऐसे में अपनी आदतों को अपने पार्टनर की आदतों की तरह बना लेना सही नहीं है। आप दोनों जैसे हैं वैसे ही रहें और एक दूसरे को वैसे ही प्यार करें।

गुस्से में बिस्तर पर न जाएं: हमेशा सकारात्मक रहें और कभी भी बिस्तर पर जाते समय मन में तनाव या उलझन न रखें। जो भी बात हो, उसका जल्द से जल्द रास्ता निकाल लें। इससे प्यार बढ़ेगा।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
