Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
कहीं आपके पति बेवफा तो नहीं हो रहे, जानिये शक करने के ये कारण
क्या आपको कभी-कभार ऐसा लगता है कि आपके पति वाकई में बदल गए हैं। धोखा देने वाला पति दुनिया में सबसे ज्यादा दुखदायी इंसान होता है क्योंकि आपकी सबसे प्यारी यादें उसी के साथ जुड़ी होती हैं।
READ: पत्नियों से क्या चाहिए होता है पतियों को
लेकिन अगर आप ऐसे कष्ट से बचना चाहती हैं, तो आपको हमेशा सर्तक रहने की आवश्यकता होती है। इसके लिए आपको अपने पति पर ध्यान देने की जरूरत है।
READ: कैसे जाने की आपके पति आपको धोखा दे रहे हैं
हम इस आर्टिकल में आपको ऐसे प्वाइंट बताएंगे, अगर आपको इनमें से कुछ भी फील हों, तो आपको अपने पति पर निगरानी रखना शुरु कर देनी चाहिये।

1. छुपाने की कोशिश करना व गोलमोल बात करना:
अगर पति कभी भी किसी सीक्रेट को छुपाता है और आपको कोई बात गोल-मोल तरीके से बताता है तो इसका मतलब साफ है कि वह सही नहीं हैं। कहीं और दिल लगा बैठने पर अक्सर ऐसा होने लगता है। अगर पति की कॉल लिस्ट क्लीयर होती है और मैसेज भी नहीं होते हैं तो समझ लें कि दाल में कुछ काला है।

2. सेक्स में रूचि न होना:
अगर आपके पति को अब आपके साथ सेक्स करने में या रोमेंटिक बातें करने में रूचि नहीं रह गई है तो उनसे पूछें कि ऐसा क्यों है। ऐसा सिर्फ दो ही कारणों से होता है या तो उन्हे कोई मानसिक या शारीरिक समस्या है या फिर उन्हे कोई पसंद है।

3. अजीब तरीके से प्यार दर्शाना:
पिछले कुछ समय से आपको लग रहा है कि आपके पति कुछ ज्यादा ही प्यार से पेश आते हैं या अलग तरीके से आपसे प्यार जताते हैं तो भी कुछ सही नहीं है। ऐसा सिर्फ वो आपका ध्यान भटकाने के लिए कर रहे हैं कि आप उन पर शक न कर पाएं।

4. संवरना:
शादी के बाद पति-पत्नी सामान्य तरीके से रहते हैं। लेकिन अगर आपके पति अचानक से संवरने लग गए हैं तो उन पर ध्यान दें, क्योंकि संवर कर ये सेल्फी किसी को भेजी जा रही होगी।

5. फोन न छूने देना:
अगर आपके पति आपको फोन नहीं छूने देते हैं और मैसेज या फेसबुक आदि का पासवर्ड नहीं देते हैं तो आप समझ लें कि कुछ गड़बड़ है। ऐसे में उन पर निगाह रखें। चाहें तो थोड़ी पूछताछ भी कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
