Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
बीवियों की ऐसी 10 हरकतें, जो पतियों को नहीं भाती
शादी के शुरूआती सालों में सब ठीक होता है लेकिन 3-4 साल बाद ही सब बदलने लगता है। बीवी को पति का ध्यान नहीं मिलता है जिसके कारण वो खिजती रहती हैं। शायद उन्हे इस बात का अंदाजा भी नहीं होता है कि ऐसा उनके अपने व्यवहार के कारण ही होता है।
छोटी-छोटी बातों से घर में पति-पत्नी के बीच तनातनी होना सामान्य बात है लेकिन पत्नियां उसे इश्यू बना देती है और पति उसे सुलझाने के बजाय बात को दिल पर लेकर बैठ जाते हैं।
READ: शादी के बारे में लोग क्यूं नहीं बताते ये बातें
कई बार, घरों में औरतें बड़ा इरीटेटिंग हो जाती हैं। हर समय चिकचिक मचाने से घर में क्लेश मच जाता है। ऐसे में पति दूर होने लगते हैं और अपना ध्यान कहीं और बांटने लगते हैं। आइए जानते हैं कि महिलाओं की कौन सी आदतें उन्हे पति का प्यार पाने से रोक लेती हैं:

1. बिना पेट्रोल की गाड़ी:
पतियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता है कि कार या स्कूटी में तेल न रहें। लेकिन बीबियों को पेट्रोल टंकी तक जाने में आलस आता है और वे बिना पेट्रोल डलवाएं ही घूमकर वापस आ जाती हैं।

2. बच्चों की तरह ट्रीट करना:
पुरूषों को अच्छा लगता है कि उन्हे कोई पैम्पर करें, लेकिन बच्चों की तरह ट्रीट करना, उन्हे रास नहीं आता है। उन्हे घर में सम्मानजनक स्थिति में रहना पसंद होता है।

3. सवालों की बौछार:
पति सुकुन से टीवी देख रहा है, लेकिन पत्नी सवालों की बौछार किए पड़ी है। ऐसे में पति को गुस्सा आ ही जाता है। महिलाएं अक्सर ऐसा करती हैं, अगर वो मूवी देखने जाती हैं तो वहां भी हमेशा बात ही करती रहती हैं। ऐसे में आदमी एंजाय नहीं कर पाता है और उसे खीझ आने लगती है।

4. मीनमेख निकालना:
बीबी का पति के काम में हमेशा मीनमेख निकालना, पति को दूर कर देता है। पति को समझ में आता है कि उसे क्या काम कितना गलत किया है लेकिन उसे कड़ी निंदा की आदत नहीं होती है। ऐसे में खुली आलोचना से उसका दिमाग घूम जाता है।

5. किसी तीसरे को लड़ाई में घुसाना:
पति को पसंद नहीं आता है उनके बीच की किसी समस्या को किसी तीसरे से बताया जाएं। लेकिन पत्नी ऐसा करती ही है। उसे उन दोनों के बीच किसी तीसरे ला देना होता है। वह अपनी सारी बातें अपनी सहेली, मां या किसी रिश्तेदार के सामने उगल देती है, इससे पति चिढ़ जाता है।

6. बदलने की कोशिश करना:
आदमी को पसंद नहीं आता है कि कोई उसे बदलें। उसे स्वाभाविक रूप से रहना पसंद होता है। ऐसे में पत्नी का दबाव उसे, उससे दूर कर देता है। खुशहाल शादीशुदा जीवन के लिए जरूरी है कि आप अपने पति को एकदम से न बदलें। उन्हे समझाएं।

7. सलाह न लेना:
पति, हमेशा सलाह लेकर काम करना पसंद करते हैं लेकिन पत्नियां अपनी मर्जी की मालकिन होती हैं। वे धन के मामले में कोई सलाह नहीं लेती हैं और अपने मन के हिसाब से उसे एडजस्ट करती हैं और यही कारण बन जाता है कि दोनों के बीच सम्मानजनक दूरी आ जाती है।

8. सलाह न मानना:
मान लीजिए, पति ने मना किया उस रास्ते से न जाया करो। लेकिन पत्नी को पति की बातों को मानने में कोई दिलचस्पी नहीं है। या फिर पति कहता है कि ट्रायल रूम में कोई सेलेक्टेड ड्रेस ही ट्राई करो, लेकिन पत्नी सौ कपड़ों का ट्रायल लेगी। ऐसे में पति को लगता है कि उसकी वैल्यू नहीं है और वह अगली बार से सलाह देना ही बंद कर देता है।

9. सेक्स को न कहना:
पति-पत्नी के बीच कुछ भी होगा तो पत्नी सबसे पहले सेक्स को न कह देती है। वो समझने में भूल कर बैठती है कि पुरूष सिर्फ सेक्स के जरिए ही अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। ऐसे में आपका न कहना, आपको ही भारी पड़ सकता है। इससे पति की भावनाएं आहत हो जाती हैं।

10. शक करना:
आपका पति किसी लड़की की ओर देखता है तो आप उस पर सवार हो जाती हैं। ऐसे में थोड़ा दिमाग लगाएं कि देखने भर से कोई किसी का नहीं हो जाता है। वह आपका ही है। अगर वो सुंदरता की सराहना करते हैं तो करने दीजिए, इसका मतलब यह नहीं है कि उसका अफेयर उसके साथ हो गया है।



Click it and Unblock the Notifications
