Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
परफेक्ट कपल्स के कड़वे सच
आपको क्या लगता है कि दुनिया के सामने खुद को परफेक्ट कपल्स बताने वाले जोड़े, वाकई में ठीक वैसे ही होते हैं जैसा वो खुद को बताते हैं। नहीं... उनकी सच्चाई थोड़ी हटकर होती है इसीलिए वो हमेशा परफेक्शन का ड्रामा करते हैं।
READ: शादी-शुदा जोड़ों के लिए सीक्रेट टिप्स
अगर आप रिश्ते में नए बंधने जा रहे हैं तो जान लें कि शादी-शुदा जीवन में परफेक्शन सिर्फ एक मिथ है। आपस में प्यार के साथ-साथ तकरार होती ही है जो कि गलत भी नहीं है।
READ: ये 14 तरीके बताएंगे कि आपका रिश्ता है सबसे सच्चा
कुछ लोग एेसी तकरारों से हिल जाते हैं और कुछ लोग नहीं हिलते हैं, जो नहीं हिलते हैं वो ड्रामा भी कर लेते हैं। आज हम आपको बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में परफेक्ट कपल्स के कड़वे सच बताने जा रहे हैं:

1. दरवाजों के पीछे लड़ाई होना:
दुनिया के सामने हमदम दिखने वाले जोड़े, अक्सर दरवाजों के पीछे लड़ते हैं। वो रहते तो एक साथ हैं लेकिन उनके दिल कभी नहीं मिलते हैं।

2. दुनिया के सामने प्यार का नाटक:
ऐसे जोड़े अपनी इमेज को बहुत लविंग बनाना चाहते हैं इसलिए वे हमेशा प्यार का नाटक सारी दुनिया के सामने करते रहते हैं।

3. धोखेबाज:
जो जोड़े, धोखा देते हैं वहीं सबके सामने एक-दूजे का होने का नाटक करते हैं। लेकिन उन लोगों का कहीं न कहीं कोई सीक्रेट अफेयर होता है।

4. फायदे के लिए रिश्ते में रहना:
ऐसे जोड़े, एक-दूसरे के साथ फायदे के लिए साथ रहते हैं; जैसे- सम्पत्ति या धन का फायदा आदि।

5. समाज का डर:
प्रतिष्ठित लोगों के साथ ऐसा बहुत होता है, इन्हे समाज का डर काफी रहता है। ऐसे में ये जनता के सामने मेड फॉर इच अदर का नाटक करते हैं।

6. बदनाम होने से भय:
कुछ समाज में शादी का टूटना, खराब माना जाता है। ऐसे समाज से ताल्लुक रखने वाले लोग किसी भी हाल में शादी को बचाना चाहते हैं। ऐसे में उन्हे दिखावा करना पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
