Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
क्यूं होती हैं अरेंज मैरिज सबसे बेहतर
आपके लिए जीवनसाथी की तलाश, आपके परिवार के द्वारा की जाती है। परिवार, आपके जीवनसाथी का चयन करके पूरी विधि-विधान के साथ विवाह कर देता है, उसके बाद निभाने और रिश्ते को बनाएं रखने की जिम्मेदारी आपकी है।
READ: शादी के दिन हर दुल्हे के मन में उठते हैं ये 9 सवाल
हमारे समाज में आज भी अरेंज मैरिज को सबसे अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि यह सदा चलती रहती है। आइए जानते हैं कि किन कारणों के चलते अरेंज मैरिज को बेहतर माना जाता है:
READ: क्यूं नहीं करनी चाहिये शादी, पढे़ ये 20 कारण

1. सामाजिक रूप से अनुकूल:
परिवार के द्वारा ढूंढा गया जीवनसाथी आपके समाज और समुदाय आदि से मेल खाता हुआ होता है, ऐसे में आपको संस्कृति आदि मूलभूत कारणों में समझौता नहीं करना पड़ता है। त्यौहार से लेकर संस्कार तक में आपको नयापन नहीं लगता, जिसके कारण खींचतान नहीं होती है।

2. आपसी सम्मान:
परिवार के द्वारा ढूंढे गए जीवनसाथी के प्रति सम्मान हमेशा बना रहता है क्योंकि कहीं न कहीं अप्रत्यक्ष रूप से पारिवारिक दबाव आप पर रहता ही है। आप दोनों दाम्पत्य में बंध जाते हैं लेकिन बाकी रिश्तों को कभी दरकिनार नहीं कर पाते हैं।

3. पारिवारिक सम्बंध:
अरेंज मैरिज करने के बाद आपको किसी से भी मुंह छिपाने की जरूरत नहीं पड़ती है और न ही किसी को कुछ बताने या वर्णन करने की। परिवार के साथ रिश्ते हमेशा मधुर रहते हैं।

4. सामंजस्य की उच्च भावना:
अरेंज मैरिज के बाद आपकी मनमानी नहीं चलती है आपको परिवार के नियमों और कायदों का पालन करना पड़ता है। ऐसे में आपमें अपने आप ही एडजेस्ट करने की भावना आ जाती है। इस कारण, आप कहीं भी सर्वाइव कर सकते हैं और परिवार के साथ अच्छे सम्बंध बनाकर रख सकते हैं।

5. हमेशा प्रतिबद्ध रहना:
अरेंज मैरिज के बाद आप फ्री बर्ड नहीं रहते हैं। आपको एडजस्ट करने के बाद, अपने पार्टनर के प्रति प्रतिबद्ध रहना पड़ता है। ऐसे में परिवार भी आपका साथ देता है।



Click it and Unblock the Notifications
