Latest Updates
-
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर
अरेंज मैरिज से पहले लड़के से ये प्रश्न जरूर पूछ लें
हर लड़की को एक ऐसे जीवनसाथी की तलाश होती है जो उसकी हर बात समझे, उसे हसाये, गुदगुदाए, उससे प्यार करे और एक खास एहसास दे। लेकिन यदि आप अपने सपनों का राजकुमार अरेंज मैरिज के माध्यम से ढूंढ रही हैं तो आपको थोड़ा ज्यादा सावधानी रखने की आवश्यकता है।
READ: अरेंज्ड मैरिज के वक्त लड़की से पहली मुलाकात में जरुर पूछें ये सवाल
किसी अजनबी से मिलना और शादी के बारे में बात करना हर किसी को नर्वस कर देता है। पहली मुलाकात बहुत महत्वपूर्ण होती है क्यों कि आपको सही व्यक्ति को चुनना है। इसलिए आगे बढ़ने से पहले यह जरूरी है कि आप उससे सही और सटीक प्रश्न पूछें।
READ: क्यूं होती हैं अरेंज मैरिज सबसे बेहतर
हम आपको कुछ ऐसे ही प्रश्न बता रहे हैं जो आपको अरेंज मैरिज से पहले लड़के से पहली मुलाकात में पूछने चाहिए।

#1. उसके शौक और रुचि क्या हैं ?
बेहतर होगा कि आप लड़के की लाइफ स्टाइल और उसकी अपनी जीवन साथी से आशाओं के बारे में जान लें। चूंकि सीधे ही इस तरह का प्रश्न पूंछना उसे चौंका सकता है इसलिए बात को बढ़ाते हुये थोड़ी देर में धीरे से इस प्रश्न पर आयें। कुछ इस तरह के प्रश्न बनाएँ जिनसे उसकी रुचि, शौक और पसंद और नापसंद का पता चल सके। इससे आपको उसकी जीवनशैली का पता लग जाएगा और यह भी पता लग जाएगा कि उसे किस तरह की लड़की की तलाश है।

#2. उसे कामकाजी महिला से कोई आपत्ति तो नहीं है?
यदि आप कहीं जॉब करती हैं तो शायद आप शादी के बाद उसे छोडना नहीं चाहेंगी। एक संकीर्ण और रूढ़िवादी सोच वाली फेमिली या पति आपके बाहर जाने और काम करने पर रोक लगा सकते हैं जो कि आपके लिए एक क्लेश की स्थिति हो सकती है। बहुत से पुरुष अपनी पत्नी के कैरियर में मदद करते हैं इसलिए जरूरी है कि आपकी महत्वाकांक्षा के प्रति आपका पति सहज महसूस करे। यदि ऐसा नहीं है तो आपको ‘हाँ' कहने से पहले सोचना चाहिए।

#3. उसके कैरियर का लक्ष्य क्या है?
शादी के बाद हर व्यक्ति पर आर्थिक और सामाजिक जिम्मेदारियाँ बढ़ जाती हैं। इसलिए इन सब चीजों का उसे पता होना चाहिए और वह इन जिम्मेदारियों को उठाने के लिए तैयार होना चाहिए। आप उसे उसके कैरियर गोल्स और जॉब प्रोफ़ाइल की बारे में पूछ सकती हैं, क्यों कि उसकी महत्वाकांक्षायें आपके भविष्य को सीधे तौर पर प्रभावित करेंगी।

#4. उसके घर-परिवार में आपकी क्या ज़िम्मेदारी होगी?
हो सकता है कि आप खुशमिजाज़ और ‘चलता है' वाला नजरिया रखती हों लेकिन हो सकता है वह बहुत अनुशासनप्रिय हो। अगर ऐसा हैं तो उसकी अपनी पत्नी से कुछ आशाएँ हो सकती हैं। इसलिए अच्छा होगा आप धीमे से इस बारे में बात कर लें कि उसकी अपनी पत्नी से क्या आशाएँ हैं, खास तौर पर अपने घर-परिवार के प्रति। इससे आपको पता लग जाएगा कि लड़के का परिवार रूढ़िवादी सोच वाला है या खुले विचारों वाला।

#5. क्या वो आपके माता –पिता के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के लिए तैयार है?
भावनात्मक साथ से लेकर आर्थिक मदद तक हर लड़की शादी के बाद भी अपने माता-पिता की नज़दीकी चाहती है। एक जीवन साथी में साथ देने की भावना और समझ जरूर होनी चाहिए। ध्यान रखें कि लड़का आपकी पैरेंट्स की इज्जत करे और शादी के बाद उनके प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाए। इसलिए जरूरी है कि ये सब चीजें आप पहले ही पूछ लें।

#6. क्या वह बहुत ज्यादा धार्मिक है?
यदि आप नास्तिक किस्म की हैं और जिस घर में आपकी शादी होने जा रही है वह बहुत ज्यादा धार्मिक और पूजा पाठ करने वाला हो तो हो सकता है आपको कुछ ज्यादा तालमेल बिठाना पड़े। इसलिए उससे उसके परिवार की धार्मिक मान्यताओं और आपके की जा रही उम्मीदों के बारे में पहले ही बात कर लें।

#7. क्या वह शादी के बाद किसी दूसरे देश या शहर में बसना चाहता है?
यह मानने वाली बात है कि हम से ज्यादा हमारा जॉब निश्चित करता है की हम कहाँ रहेंगे। इसलिए उसकी जॉब की जरूरतों के बारे में पहले ही पूछ लें जिससे कि आप अपनी प्राथमिकता पहले ही निर्धारित कर सकें। कई बार ऐसा भी होता है कि लड़का अपने पैरेंट्स से अलग किसी दूसरे शहर में रहता हो लेकिन शादी के कुछ समय बाद वह अपने पैरेंट्स के पास शिफ्ट हो जाये, या वहाँ पैरेंट्स को ले जाये। इसलिए पहले ही यह बात तय कर लें की आपको अपने पति के साथ किसी दूसरे शहर में जाना है या नहीं।



Click it and Unblock the Notifications