Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
हुकुम चलाने वाली औरतें कैसे साबित होती हैं अच्छी बीवियां
अब वो दिन लद गए, जब औरतें सिर्फ घर की चार दीवारी में बंद रह कर सिर्फ बच्चे पैदा करती और उन्हें पालती-पोसती थीं। वर्तमान समय में औरतें, पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं, वित्तीय रूप से सहायता प्रदान करती हैं।
READ: तुनकमिजाज पत्नी से डील करने के टिप्स
21वीं सदी की महिलाएं, स्मार्ट, होशियार और आत्मनिर्भर हो रही हैं। वे तेज-तर्रार होती हैं जिन्हे बातों में बहकाना मुश्किल काम है। कुछ महिलाएं बॉस नेचर की होती हैं, जिन्हे हुकुम चलाने की आदत होती है।
READ: बीवियों की ऐसी हरकतें, जो पतियों को नहीं भाती
लेकिन हाल में एक सर्वे से यह बात सामने आई है कि ऐसी महिलाएं, सफल पत्नियां बनती है। आइए जानते हैं कि हुकुम चलाने वाली औरतें किस प्रकार से अच्छी बीवियां साबित होती हैं।

1. वे प्रोत्साहित करती हैं:
इस प्रकार की महिलाएं, पुरूषों को प्रोत्साहित करने में काफी अच्छी होती हैं, जिसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता पड़ती है। उनका एटीट्यूड ऐसा होता है कि वे कभी अपने पार्टनर को हतोत्साहित नहीं होने देती हैं।

2. कोई काम अधूरा नहीं छोड़ती:
इस प्रकार की महिलाएं किसी काम को अधूरा नहीं छोड़ती हैं। वे जो भी काम अपने हाथ में लेती हैं, उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। ऐसे में पुरूष को कम से कम एक काम से छुट्टी मिल जाती है।

3. स्मार्ट, आत्म-निर्भर और मजबूत:
जुझारू किस्म की महिलाएं, स्मार्ट, मजबूत और आत्म-निर्भर होती हैं। वो अपने आपको कभी निम्न नहीं मानती हैं और उन्हे पता होता है कि उनका अगला कदम क्या होगा।

4. फालतूबाजी नहीं:
ऐसी महिलाएं अपना वक्त फालतू की बातों में या कामों में बर्बाद नहीं करती हैं। वे रिश्ते को बनाने में पूरा ध्यान देती हैं। ऐसी महिलाएं, अपने पार्टनर के प्रति काफी समर्पित होती हैं।

5. आपकी ढाल बनें:
आप पर आपका परिवार भरोसा करें या नहीं, आपके दोस्त विश्वास करें या नहीं, लेकिन आपकी पत्नी जरूर करेगी, खासकर उस दौरान जब उनका नेचर बॉसी हों।

6. सेक्स में बिंदास:
हर आदमी चाहता है कि उसकी पार्टनर, उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाते समय सबसे ज्यादा हॉर्नी हों, और आपको जानकार आश्चर्य होगा कि अधिकार जताने वाली महिलाएं, इसमें सबसे आगे होती हैं।

7. क्या करें और क्या नहीं:
ऐसी दबंग महिलाओं को ये बताने की जरूरत नहीं पड़ती है कि उन्हे क्या करना चाहिए और क्या नहीं। वे शिक्षित होती हैं और अपनी जिम्मेदारियां व प्राथमिकताओं को अच्छी तरह समझती हैं।

8. अपने आप से खुश:
अधिकार जताने वाली महिलाएं, कभी खुद से नाराज नहीं होती है और न ही उन्हे अपने फिगर की चिंता होती है। वे जीरो फिगर की हों, या 34 की कमर वाली, उन्हे सिर्फ अपने काम से काम होता है।

9. बॉस की तरह रिलेशन पर रूल करती हैं:
दबंग महिलाएं, रिश्ते को बनाएं रखने के लिए पति और बच्चों पर रूल करती हैं जिसकी जरूरत एक परिवार को होती है। ऐसे में पुरूषों को अपनी ओर से एफर्ट नहीं लगाना पड़ता है।

10. लक्ष्य प्राप्त करना:
इस प्रकार की महिलाएं, दृढ़ निश्चय वाली होती हैं, वे जो करने की सोचती हैं उसे करके ही दिखाती हैं। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए वह जी जान लगा देती हैं।

11. बातचीत करने में आगे:
डॉमीनेंट करने वाली महिलाएं, बातचीत अच्छी तरह कर लेती हैं। अच्छे-बुरे, सही-गलत की उन्हे अच्छी परख होती है।

12. सकारात्मकता से भरपूर:
अधिकार जमाने वाली महिलाओं में गजब का आत्मविश्वास और सकारात्मकता होती है। वे नकारात्मक बिन्दुओं को सोचती जरूर हैं लेकिन उसका प्रभाव अपने ऊपर नहीं पड़ने देती हैं।

13. रिलेशन को हेल्दी रखती हैं:
रिश्ते को मधुर बनाएं रखना किसी एक के बस की बात नहीं है। दोनों पार्टनर को समझना और सामंजस्य बैठाना पड़ता है। ऐसे में इस प्रकार की महिलाएं बहुत सही रोल निभाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
