Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानें, शादी का पहला साल क्यूं होता है खास
हर जोड़े के जीवन में शादी का पहला साल काफी महत्वपूर्ण होता है, साथ ही साथ यह कठिनाईयों से भरा भी होता है। अरेंज मैरिज हो या लव मैरिज, शादी के बाद 12 महीने तक आपको अपने पार्टनर के साथ काफी एडजेस्ट करना पड़ता है।
शादी करने से पहले मन में काफी रोमांच होता है लेकिन जब इस चरण से होकर गुजरना पड़ता है तो सारी ख्वाहिशों पर पानी फिर जाता है, क्योंकि आपको अपना कम्फर्टज़ोन छोड़कर किसी दूसरे के साथ एडजस्ट करना पड़ता है।
READ: क्यूं होती हैं अरेंज मैरिज सबसे बेहतर
अगर किसी जोड़े के बीच आपसी समझ अच्छी है और वो हर बात में समझौता कर लेते हैं तो चीजें आसानी से चलती रहती हैं। लेकिन अगर दोनों ही जिद्दी हैं तो मामला बिगड़ सकता है। ऐसे में शुरूआत का एक साल, इस मामले की परीक्षा के समान होता है।
READ: भारत में पत्नी बनने के लिए होने चाहिए ये गुण
इस पूरी अवधि में परिवार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उन्हे आपस में समझने का पूरा मौका देता है, ताकि उनके बीच जो भी उतार-चढ़ाव आएं, वो एक दूसरे का साथ दे सकें।

आइए जानते हैं कि शादी का पहला साल कठिन और महत्वपूर्ण क्यूं होता है:
हर चीज शेयर करना सीखना-
शादी के पहले साल में आपको अपने पार्टनर के साथ हर चीज शेयर करना सीखना पड़ता है। अपने पार्टनर को हर बात बतानी पड़ती है कि आप अपने जीवन में आगे क्या करना चाहते हैं और पहले क्या करने की इच्छा थी। अपने जीवनसाथी को हमेशा ऐसे सच कभी न बताएं कि आप दोनों के रिश्ते पर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ें।
अभी भी एक दूसरे को सही से न जान पाना- सरप्राइज के लिए तैयार हो जाएं। शादी के पहले साल में आप दोनों को एक-दूसरे के बारे में कई सारी नई-नई बातें पता चलेगी। इन्हे आप इस नजरिए से न लें कि आपको बताया नहीं गया, बल्कि इस तरीके से समझें कि आपके पार्टनर ने आप पर भरोसा करके बताया। याद रखें कि कोई भी व्यक्ति दुनिया में परफेक्ट नहीं होता।

लड़ाईयां होने लगेगी- आपको ऐसे लगता होगा कि शादी के बाद आप दोनों में इतना प्यार रहेगा कि बिल्कुल लड़ाई नहीं होगी, तो भूल जाएं। आपके बीच हॉट डिस्कशन होगा ही, ऐसे में बहस और झगड़ा भी हो सकता है लेकिन अपना नियंत्रण न खोएं और न ही कोई अपशब्द बोलें।

परिवार बन जाता है- जब आप किसी एक के साथ जुड़ जाते हैं तो वो आपका परिवार माना जाता है। आप दोनों एक-दूसरे से प्यार करना सीख जाते हैं और कठिनाईयों में साथ देने लगते हैं।

समस्याएं आएगी- शादी के शुरूआती एक साल में आपके जीवन में काफी दिक्कतें आएगी। आपको एक परिवार के रूप में सेट होना होगा। घर भी सेट करना होगा, वित्तीय खर्चों को सोच-समझकर करना होगा। ऐसे में सकारात्मक रहें और एक-दूसरे का साथ दें।



Click it and Unblock the Notifications
