Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सुहागरात के समय पत्नी को खुश करना हो तो उसे दें ये 5 उपहार
अपनी पत्नी के साथ आप जो पहली रात गुज़रते हैं वह रात आपको जीवन भर याद रहती है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने फाइव स्टार होटल बुक (आरक्षित) किया है या आप अपने घर के बेडरूम में हैं; पहली रात बस पहली रात होने के कारण ही ख़ास होती है।
READ: सुहागरात को यादगार बनाने के 12 तरीके
आप कुछ दिल को छूने वाला और यादगार उपहार देकर इस अवसर को विशिष्ट बना सकते हैं। यहाँ ऐसे 5 अंतरंग उपहारों के बारे में बताया जा रहा है जो आप अपनी पत्नी को पहली रात को दे सकते हैं।
READ: शादी की पहली रात कौन सी 10 चीज़ें करते हैं वर-वधू
सुहागरात के समय पत्नी को खुश करना हो तो उसे दें ये 5 उपहार

Love Letter
शादी के बाद अपनी पहली को स्त्री बहुत भावुक और कोमल होती है। ऐसे समय में एक प्यार भरे प्रेम पत्र से बेहतर और कोई उपहार नहीं हो सकता।

यादों की स्क्रेप बुक
पहली रात वह होती है जब आप वास्तव में अपना जीवन एक विवाहित जोड़े के रूप में शुरू करते हैं। इसके लिए स्क्रेपबुक की यादों से अच्छा अन्य कोई तरीका नहीं हो सकता। आप स्वयं अपने लिए बनायें या ऑनलाइन स्टोर ऑर्डर करें। पहली रात से ही अपने शादीशुदा जीवन की छोटी छोटी बातों को लिखना प्रारंभ करें। इससे पहले कि आप समझें आपके पास आपकी लव स्टोरीज़ (प्रेम कहानियां) का बहुत बड़ा संग्रह हो जाएगा जिसे आप बाद में पढ़कर फिर से एक दूसरे से प्यार करने लगेंगे।

लेडीज़ इनरवेयर
अपनी पत्नी को कुछ सेक्सी इनरवेयर देकर माहौल को उत्तेजित बनायें। केवल ध्यान रखें कि ऐसा कुछ खरीदें जो उसकी नाप को हो तथा उस पर अच्छा लगे। सुंदर लेडीज़ इनरवेयर मीठी यादों वाली लंबी रात बनाने में सहायक होते हैं जो अपने आप में ही एक उपहार है।

गहने
गहने एक बहुत आम उपहार है जो पुरुष अपनी पत्नी को पहली रात को देता है। अच्छी बात यह है कि गहने कभी असफल नहीं होते। आपको बहुत महंगी हीरे की अंगूठी या नेकलेस सेट (हार) आदि लेने की आवश्यकता नहीं होती। प्यार, रोमांस और संबंधों के विषय पर आधारित डिज़ाइनर गहने एक अद्भुत उपहार हो सकते हैं।

गिफ्ट बास्केट
यदि आप कोई अच्छा उपहार निर्धारित नहीं कर पा रहे हैं तो आप उसे उपहारों की एक बास्केट प्रदान कर सकते हैं जिसमें सुगंधित मोमबत्तियां, परफ्यूम्स, लोशंस, चॉकलेट्स नहाने का सुगंधित सॉल्ट या आप जो चाहे उपहार दे सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
