Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
शादी करने जा रही हैं तो खुद के दिल से पूछें ये जरुरी सवाल
किसी लड़की के लिये शादी करना उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा कदम होता है। लड़की को नहीं पता कि उसका होने वाला पति और परिवार उसे ठीक से अपना पाएगा या नहीं। शादी चाहे लव मैरीज हो या फिर अरेंज, डर हर किसी को लगता है। क्योंकि शादी करने के बाद आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है।
READ: अरेंज मैरिज से पहले लड़के से ये प्रश्न जरूर पूछ लें
शादी से पहले आपके दोस्त और रिश्तेदार आपको चाहे जितनी भी सलाह क्यूं ना दे डालें, पर होता वही है जो आपकी किसमत में है। शादी को समझदारी से निभाना पड़ता है पर इसका यह मतलब नहीं कि पति और परिवार की खुशियों के चलते आप अपने सपने, अपना आराम और अपनी खुशी को सूली पर चढ़ा दें।
READ: क्यूं होती हैं अरेंज मैरिज सबसे बेहतर
शादी करने से पहले हर लड़की को खुद को जानना बहुत जरुरी है जिससे वह कोई गलत कदम ना उठाए। अगर आप की मंगनी होने वाली है या फिर घर पर शादी की बात चल रही है तो, उससे पहले खुद से कुछ जरुरी सवाल पूछ लें। अगर सवाल समझ में नहीं आ रहे हैं तो नीचे की स्लाइड जरुर पढें....

क्या आपको शादी के लिये प्रेशर दिया जा रहा है
अगर आपके घर में आने वाली आंटी या भाभियां आपको शादी के लिये प्रेशर दे रही हैं इसलिये आप शादी करना चाहती हैं तो ऐसा ना करें। या हो सकता है कि आप बॉलीवुड की रंगीन शादियों को देख कर खुद को प्रेशर में डाल रही हों? शादी करने के प्रेशर से बाहर आएं और खुद से पूछें कि क्या अभी आप नए रिश्ते के लिये तैयार हैं या नहीं?

आप खुद को कितनी अच्छी तरह समझती हैं
खुद के लिये सही इंसान ढूंढना एक अलग बात है पर पहले ये पता लगाएं कि क्या आप खुद सही इंसान हैं? अगर आपको लगता है कि आप जिससे शादी करने जा रही हैं वह इंसान आप से कई गुना काबिले तारीफ है और आप में उससे मिलते एक भी गुण नहीं हैं तो अच्छा होगा कि आप पीछे हट जाएं। पहले यह जानें कि क्या वह इंसान आपके साथ फिट बैठ पाएगा या नहीं, तभी आगे बढ़ें।

3 साल से आप दोनों एक साथ हैं, पर अब आगे क्या
अगर आप एक दूसरे के साथ कई सालों से बंधे हैं तो, अब आपको क्या चाहिये? क्या आप उसी इंसान के साथ आगे परिवार बढ़ाना चाहते हैं या फिर आपको शादी के बारे में सोंचने के लिये थोड़ा और समय चाहिये?

सेक्स के बारे में क्या विचार है
शादी के बाद हर कोई सेक्स करता है, इसमें कोई बुरी बात नहीं है। आप भी सेक्स के बारे में इतना ना सोंचे और अपने होने वाले पार्टनर से इसके बारे में बात करें। शुरुआती उम्र में सेक्स एक बड़ा मजेदार अनुभव होता है मगर इसे लंबे समय तक जिंदा रखना आप दोनों की जिम्मेदारी होगी।

सास-ससुर के साथ रहने की बात
भारत में कई लड़के ज्वाइंट फैमिली में अपने पैरेंट्स के साथ रहते हैं और उन्हें छोड़ने की बात वे सोंच भी नहीं सकते। इसलिये आप ना केवल लड़के साथ ही शादी करती हैं बल्कि उसके परिवार से भी रिश्ता जोड़ती हैं। तो ऐसे में क्या आप उनके परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिये तैयार हैं?

क्या वो आपको पूरी तरह से अपनाने के लिये तैयार है
हम सभी का नेचर अलग-अलग होता है जो कि कई लोगों के समझ में नहीं आता। क्या आपका होने वाला पति आपकी खामियों को अपनाने के लिये तैयार है? या फिर वह आपको दुल्हन बनाने से पहले पूरी तरह से बदल देना चाहता है? इस बात पर गौर कीजियेगा और फिर फैसला लीजियेगा।

आपकी लड़ाइयां किस हद तक होती हैं?
क्या आपके तर्क और तकरार शांतिपूर्ण और रचनात्मक समाधान के साथ समाप्त होते हैं या फिर रोने धोने में ही निकल जाते हैं ? अगर लड़ाई शांतिपूर्ण से नहीं खतम होती है तो शादी के बाद यह और भी बुरे दौर से गुजर सकती है।

क्या आप खुद को पीछे और उसको आगे रखेंगी?
शादी के बाद आपकी जिंदगी केवल आपके चारों ओर ही नहीं घूमेगी। आपको अपने पति और उसके परिवार को आगे रख कर फिर कहीं अपनी खुशियों के बारे में सोंचना पड़ सकता है।

क्या वो आपके ख्वाबों को पूरा करेगा
शादी के बाद ये ना सोंचे की आपके सोंचे हुए ख्वाब अधूरे ही रह जाएंगे। अगर आपका होने वाला पति आपसे सच्चे दिल से प्यार करता होगा तो वह आपके सपनों को पूरा करने में आपकी मदद करेगा। अगर आपको आगे पढ़ाई या कोई कोर्स करना होगा तो उसके लिये शादी कभी बाधा नहीं आनी चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
