Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सिर्फ उनसे करें शादी जिनसे किया है प्यार... लेकिन क्यूं
शादी एक अवसर के समान है! केवल समय के साथ आप महसूस करते हैं कि आपका निर्णय सही था या नहीं। जब आपके पास विकल्प होता है कि आप किसी अनजाने व्यक्ति से शादी करें या उस व्यक्ति से जिससे आप प्यार करते हैं, तो ऐसी स्थिति में दूसरा विकल्प चुनना हमेशा ही अच्छा होता है।
READ: भारतीयों को अरेंज मैरिज क्यों पसंद है?
हम अपने आसपास हमेशा ही ऐसा व्यक्ति चाहते हैं जो हमारी देखभाल करे और समझदार हो। इससे हमें जीवन सुरक्षित महसूस होता है तथा जीवन में रोमांच बना रहता है। अपने जीवनसाथी के बारे में बुद्धिमत्ता पूर्ण निर्णय यह निश्चित करता है कि आगे आप किस प्रकार का जीवन जीने वाले हैं।
जब आप ऐसे व्यक्ति से शादी करने का निर्णय लेते हैं जिससे आप प्यार करते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आप उस व्यक्ति के बिना नहीं जी सकते। ऐसा व्यक्ति जिससे आप प्यार करते हैं उसके साथ रहने से आपका जीवन बहुत लचीला और आसान हो जाता है। इसके अलावा साथ रहने के पहले ही आप में यह विश्वास आ जाता है कि आप उस व्यक्ति की पसंद और नापसंद के बारे में जानते हैं।
READ: शादी करने के लिए क्या है सही उम्र
यदि आपको अभी भी आश्चर्य हो रहा है आपको उस व्यक्ति से शादी क्यों करनी चाहिए जिससे आप प्यार करते हैं, तो यहाँ हम आपको कुछ महत्वपूर्ण बातें बता रहे हैं। अधिक जानने के लिए नीचे देखें।

खुला संवाद
पारदर्शी संवाद सफल रिश्ते की चाबी होती है। जब आप अपने साथी के विचारों और मूड के बारे में चिंता करने लगते हैं तो संवाद थोडा कठिन हो जाता है। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं उसके साथ किसी भी विषय पर संवाद करने में आपको कोई संकोच नहीं होता।

रोमांस की चिंगारी बरकरार रहती है
रोमांस एक ऐसी भावना है जो प्राकृतिक रूप से अंदर से आती है। यह भी एक कारण है कि आपको उस व्यक्ति से शादी करनी चाहिए जिससे आप प्यार करते हैं। तो यदि आप सुनिश्चित हैं कि कोई व्यक्ति आपसे बहुत प्यार करता है तो आपको आपके रोमांस का इज़हार करने से कोई नहीं रोक सकता।

खुद में बदलाव लाने की आवश्यकता नहीं
जब आप किसी अनजाने व्यक्ति से शादी करते हैं तो उस व्यक्ति को तथा उसके परिवार को संतुष्ट करने के लिए आपको उनके अनुसार जीवन जीना पड़ता है। जबकि यदि आप ऐसे व्यक्ति से शादी करते हैं जिसे आप पहले से जानते हैं तो आपका जीवन आसान हो जाता है।

जाना पहचाना परिवार
जब आप गंभीरता से किसी से प्यार करते हैं तो स्वाभाविक है कि आप उसके परिवार वालों के बारे में निकटता से जानना चाहेंगे। इससे आपको परिवार की पसंद और नापसंद के बारे में पहले से ही पता रहेगा। आखिरकार एक मज़बूत परिवार का बंधन ही आपके रिश्ते को उत्तम बना सकता है।

उनसे बेहतर आप को कोई नहीं जान सकता
बहुत अधिक समय तक किसी संबंध में रहने के बाद शादी का निर्णय लेना सबसे उत्तम निर्णय होता है। किसी व्यक्ति को काफी लंबे समय तक जानने के बाद जब आप इस अंतिम निर्णय पर पहुँचते हैं तो इसका सीधा अर्थ यह है कि आप उस व्यक्ति के साथ सहज और खुश हैं।

ज़िम्मेदारी
जब आप ऐसे व्यक्ति से शादी करते हैं जिससे आप प्यार करते हैं तो रिश्ते में गर्माहट और ताजगी बनाये रखने की ज़िम्मेदारी दोनों पक्षों की होती है। इससे जीवन भर आपका रिश्ता मज़बूत बना रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
