Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
सभी पत्नियां छुपाती हैं अपने पति से ये 6 बातें
आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी कि औरतों को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। कई बातें उनके पेट में पचती नहीं है और कई बातों को वो किसी के सामने जाहिर नहीं होने देती है।
महिलाएं बेहद जटिल स्वभाव की होती हैं उन्हें समझने के लिए उनकी जैसी सोच और विचार अपना पाना भी आसान बात नहीं है।
पुरूष के मन में जो बात होती है उसे वह अपनी प्रिय से छुपाने की कोशिश करना भी चाहें तब भी नहीं छुपा पाता है लेकिन महिलाएं इसमें माहिर होती हैं।
अगर कोई बात उन्हें मन में रखनी होती है तो वो उस बात को खुद भी नहीं दोहराती या याद रखती हैं और अगर उनके मन में वो चल रही होती है तो उसे बड़े स्मार्ट तरीके से टाल जाती है।
बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि महिलाएं कौन सी बातें कभी किसी के साथ शेयर नहीं करती हैं; खासकर अपने पति या जीवनसाथी के साथ:

1. बेस्टफ्रेंड को आपके बारे में सबकुछ पता है:
आपको जानकर ताज्ज़ुब होगा कि आपकी पार्टनर अपनी बेस्टफ्रैंड को सारी बात बताती हैं, यहां तककि बिस्तर पर आपकी परफॉर्मेंस के बारे में भी वह उससे कुछ भी नहीं छुपाती है। लेकिन अगर आप कभी उससे यह बात शेयर करेंगे तो वह इंकार ही करेगी।

2. अन्य पुरूषों के साथ उसके सम्बंध:
आपकी पार्टनर आपको कभी नहीं बताएगी कि आपसे पहले उसके कितने लोगों के साथ शारीरिक सम्बंध थे। अगर उसने शराब के नशे में सब उगल दिया तो बात अलग है।

3. अनवैक्स स्किन को छुपाना:
आपकी पार्टनर कितने भी समय से आपके साथ रह रही हो, लेकिन वो हमेशा आपसे अनवैक्स और गंदी त्वचा को छुपाने की कोशिश करती रहेगी।

4. पूर्व साथी के बारे में सोचना और आपकी तुलना करना:
आपके साथ सम्बंध कितना भी मधुर क्यों न हो, लेकिन अगर आपसे कोई दिक्कत होती है तो वह अपने एक्स के बारे में जरूर सोचेगी और आपकी तुलना उनसे करेगी।

5. आपको जज करेगी:
हर लड़की अपने पार्टनर को हमेशा जज करती रहती है। उसे हमेशा परफेक्ट पार्टनर चाहिए होता है। कई बार उसे शक भी होता है और वो उस शक को दूर करने के लिए भी काफी जोर लगा देती है।

6. लगातार ध्यान आकर्षित करते रहना:
महिलाएं लगातार इस कोशिश में रहती हैं कि वो जिसे प्यार करती हैं वाे दिन रात उनके ही बारे में सोचता रहे। इसलिए, वो हर जगह उनका ध्यान आकर्षित करने में लगी रहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications