Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
शादी के लिये इन 3 राशियों की कन्याएं रहेंगी सबसे बेस्ट
इसमें कोई शक नहीं है कि राशियों से व्यक्ति के चरित्र के बारे में बहुत कुछ मालूम पड़ जाता है। अगर आप पुरुष हैं और शादी के लिये कन्या ढूंढ रहे हैं, तो यह बात आपके काम की हो सकती है।
अगर आप सही राशी की कन्या से शादी करेंगे तो, वह आपके साथ एक लंबे रिश्ते में रहेगी। आज हम इस बात का खुलासा करने वाले हैं कि कौन सी राशि की लड़की आपके लिये एक अच्छी पत्नी साबित हो सकती है।

कर्क राशि की कन्या
कर्क राशि की महिलाएं अपने साथी के लिये गहरी भावनाएं रखती हैं। वे जिससे प्यार करती हैं, उसके लिये वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती हैं। अगर आप कर्क राशि की कन्या से शादी कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आप जिंदगी में एक सही कदम उठाने वाले हैं। हांलाकि, वे छोटी छोटी चीजों में काफी नाटकबाजी करती हैं, लेकिन इनसे आपको अन्य फायदे भी पहुंचते हैं। इन्हें खाना बनाना पसंद होता है, यह समर्पित और प्यार करने वाली मां होती हैं और इन्हें अपने पति से केवल प्रेम और ईमानदारी की चाह होती है।

मेष राशि की कन्या
ज्योतिषियों के अनुसार, मेष महिलाओं के अंदर अपने साथी को घुटनों पर गिराने की छमता होती है। वे बेहद मजबूत और जिद्दी होती हैं। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। इसके अलावा वह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये हर वक्त आपसे मदद की उम्मीद करेगी। इससे आप को दूसरों से इज्जत मिलेगी। मेष महिलाएं अपने पतियों को मजबूत, जिम्मेदार और योग्य बनने में काफी मदद करती हैं। दूसरी ओर ऐसी महिलाएं बड़ी ही मुश्किल से मिलती हैं। मेष महिलाएं सख्त और निष्पक्ष मां होती हैं, जो अपने बच्चे को केवल लीडर और विजई बनाती हैं। वे अपने पति से केवल यही उम्मीद करती हैं कि वह मजबूत चरित्र और दृढ़ संकल्प वाला हो, जो वो खुद हैं।

सिंह राशि की कन्या
सिंह कन्याएं बहुत मजबूत और कठोर होती हैं। दूसरे शब्द में कहें तो ये योद्धा की तरह होती हैं और इन्हें अपने जैसी ही अविश्वसनीय शक्ति और क्षमताओं वाला ही पुरुष चाहिये होता है। वे अपने पार्टनर के लिये पूरी तरह से समर्पित और वफादार होती हैं। इनका प्यार बड़ा ही गहरा होता है। आपको शायद ही कोई इतना प्यार करने वाला अपनी जिंदगी में मिलेगा। इनका प्रेम निस्वार्थ और शुद्ध होता है। यह अपने बच्चे और प्रियजनों की रक्षा करने के लिये किसी भी हद तक जा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications