Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
नई नवेली दुल्हन को कभी नहीं करने चाहिये ये काम
अगर आप की शादी होने वाली है या फिर आपकी खास सहेली शादी करने वाली है तो, उसे कुछ जरुरी बातें बता दें। जरुरी बातें, ये हैं कि उसे ससुराल जाते ही कुछ ऐसे काम हैं, जिनसे उसे बच कर रहना चाहिये।
अगर आप चाहती हैं कि आपके ससुराल वाले आपसे खुश रहें और आपका उन पर अच्छा इंप्रेशन बनें, तो बिना वजह की चीजें ना करें। आप भी सोंच रही होंगी कि वो चीज़ें क्या हैं, तो आइये जानतें हैं उनके बारे में-

गुस्सा ना करें
माना कि आप यहां किसी को नहीं जानती हैं और घर में हर किसी का व्यवहार अलग अलग है। लेकिन अगर कोई कुछ बोल दे तो उसकी बात का बुरा मान कर गुस्सा होने में कोई भलाई नहीं है। आपको सदस्यों के नेचर को पहचानने में थेाड़ा वक्त जरुर लगेगा।

बहस बाजी करने से बचें
यदि आपकी सासु मां या ननद आपसे कुछ करने को कहें और आपका मन उसे ना करने का हो या फिर आप थकी हुई हैं, तो उसे प्यार से उन्हें समझा कर कहें। ऐसा नहीं है कि वो मानेंगी नहीं बल्कि हो सकता है कि वह आपको आगे आने वाली परेशानियों से भी बचा लें। उनके मुंह पर जवाब देना और उनका अपमान करना आपके लिये घाटे का सौदा हो सकता है।

सदस्यों की बुराई ना करें
घर की बहु को किसी की बुराई नहीं करनी चाहिये नहीं तो सदस्यों को उससे बात करने में डर लगता है। और हां, किसी के साथ अकेले में बैठ कर कमरा बंद कर के तो बिल्कुल भी बुराई नहीं करनी चाहिये क्योंकि इसका परिणाम घरों को तोड़ देता है।

गुमसुम ना रहें
ससुराल में आते ही कुछ दिन तो बड़ा अकेलापन सा लगता है लेकिन धीरे धीरे खुद को एडजस्ट करना सीख लें। हर सदस्य से बातें करें और उनकी पसंद ना पसंद के बारे में जानने की चाहत रखें। घर में बच्चों को दोस्त बनाएं और नन्दों तथा देवरों को दिल के करीब रखें। इससे आपका मन पूरी तरह से रम जाएगा और आप गुमसुम नहीं रहेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
