Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
अपने पति की वफादारी जाननी है तो जरुर पढ़ें इसे
किसी भी रिश्ते की बुनियाद भरोसे से होती है। भरोसा टूटा नहीं कि रिश्ता भी टूटने की कगार पर आ जाता है। शादी के मामले में यह सबसे ज्यादा जरूरी होता है। पत्नी धोखा देती है तो पति की जिंदगी तबाह हो जाती है और अगर पति धोखा दे, तो पत्नी की।
इन दिनों एक्ट्रा मैरिटल अफेयर की बातें आए दिन सुनने को मिलती है। अक्सर पतियों को धोखा देते देखा गया है। लेकिन महिलाएं किस प्रकार जानें कि कहीं उनका पति धोखा तो नहीं दे रहा है।
पतियों से थोड़ी सी भी पूछताछ करने पर वो झुंझला सकते हैं और बात बहुत बढ़ सकती है। लेकिन अगर आप अपनी एक्टीविटी और रंग-ढंग से समझना चाहती हैं तो यह आर्टिकल ध्यान से पढ़ें। किस प्रकार जानें कि आपके पति आपको लेकर गंभीर हैं:

1. कभी किसी और को धोखा न दिया हो -
अगर आपके पति का इतिहास, धोखेधड़ी से भरा न हो यानि उन्होंने पहले किसी को भी चीट न किया हो, तो वो भरोसे के लायक हैं। अकसर मनचली फितरत के लोग कई बार धोखा देने की आदत रखते हैं।

2. आंखें मिलाकर बात करना -
यह साफ बात है कि जब कोई आंख से आंख मिलाकर बात नहीं करता है तो उसके मन में कुछ और ही होता है। अगर आपके पति, आंखें मिलाकर पूरी सहजता से बात करते हैं तो वो आपको धोखा नहीं दे रहे हैं और वन वूमन मैन हैं।

3. उसके दोस्त आपको जानते हों -
अगर आपको लेकर लड़का या आपका पति, वफादार होगा तो वह अपने दोस्तों को आपके बारे में जरूरत बताएगा, क्योंकि उसे अच्छा लगेगा कि उसके जीवन में रिश्तों को पूर्णविराम देने वाला कोई आ गया है।

4. हर विषय पर बात करें -
अगर आपके पति हर विषय में आपसे बात करते हैं और सारी बातें बताते हैं या फिर अगर आप राय दे सकती हैं तो राय लेते भी हैं, तो समझ लीजिए कि वो आपके प्रति वफादार हैं।

5. अपना फोन न छुपाएं -
आप कुछ मत कीजिए, बस उनसे उनका फोन मांगकर देखिए। अगर वो बिना झिझक कभी भी आपको अपना फोन दे देते हैं तो समझ लीजिए वो आपके प्रति गंभीर हैं। कम्प्यूटर के मामले में ऐसा कहा जाता है अगर कम्प्यूटर में कोई हिडेन फाइल नहीं है तो वाकई में वो आपके हैं।

6. दोस्तों के भी अच्छे रिश्ते -
दोस्तों की संगत का गहरा असर व्यवहार पर पड़ता है। अगर वो किसी कमीटेड रिश्ते में होंगे तो चांसेंस बहुत ज्यादा हैं कि आपके पति गलत रास्ते पर जाएं।

7. कभी इधर-उधर न हों -
आपके पति आपको बोलकर गए हैं कि वो ऑफिस जा रहे हैं और चले कहीं और जाते हैं। अगर ऐसा है तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो बेफिक्र रहिए।



Click it and Unblock the Notifications