Latest Updates
-
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी -
घर में क्लेश और बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय -
Bihari Style Crunchy Chivda Namkeen Recipe: चाय के साथ लें कुरकुरे स्नैक का मजा -
Telangana Formation Day: 2 जून को जन्मा था तेलंगाना; जानें कैसे संघर्षों से लिखी नए राज्य की कहानी -
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन? -
कुछ मिनटों के लिए धरती पर छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? -
MBA ग्रेजुएट जो 25 लाख की नौकरी छोड़ बना कैब ड्राइवर, आज कमा रहा पहले से 4 गुना ज्यादा -
Kashmiri Style Dum Aloo Recipe: अब घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
इन 7 लोगों को गर्मियों में अंडों से करना चाहिए पूरी तरह परहेज, वरना बिगड़ सकती है तबीयत -
Global Parents Day पर हमारे पहले मेंटर, पहले लीडर और सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम माता-पिता को भेजें ये कोट्स
पहली बार सेक्स करने से खुद को महसूस होती हैं ये 10 चीज़ें
जब दो लोग रिलेशनशिप में होते हैं तो पहली बार किया गया सेक्स उन्हें आपस में गहराई तक जोड़ता है तथा उन्हें अधिक करीब लाता है।
जब दो लोग रिलेशनशिप में होते हैं तो पहली बार किया गया सेक्स उन्हें आपस में गहराई तक जोड़ता है तथा उन्हें अधिक करीब लाता है।
जी हाँ, पहली बार में बहुत अधिक घबराहट और भद्दापन महसूस होता है...परन्तु जब आप अपने साथी के साथ एक बार सेक्स कर लेते हैं तो आपको कुछ अद्भुत और अच्छी चीज़ें महसूस होती हैं।

1. यह आप दोनों को बाँध देता है
सेक्स के दौरान ब्रेन ऑक्सीटोसिन स्त्रावित करता है जिसके कारण सेक्स के बाद साथी एक दूसरे को करीब महसूस करते हैं और उनके बीच का बंधन और अधिक गहरा हो जाता है।

2.आप सेक्सी महसूस करते/करती हैं
सेक्स से आप स्वयं को जवान महसूस करते हैं। आप महसूस करेंगे कि आप कितने सम्मोहक हैं। किसी के साथ अंतरंग संबंध बनाने से आप सेक्सी और खुद के बारे में अद्भुत महसूस करते हैं।

3. आप भद्देपन की सारी परतों को दूर कर देंगे
अपने साथी के सामने नग्न होने से दो लोगों के बीच का सारा भद्दापन और संकोच दूर हो जाता है। बिस्तर पर आपके बीच में जो केमिस्ट्री बनती है वह आपको अधिक गहराई तक और व्यक्तिगत स्तर तक जोड़ता है।

4. इससे आपका तनाव दूर होता है
सेक्स से आप उर्जावान महसूस करते हैं और यह आपके शरीर से तनाव को दूर कर देता है। सेक्स के दौरान तथा उसके बाद आपके शरीर से जो हार्मोन्स स्त्रावित होते हैं वे आपके लिए जादू के समान होते हैं।

5. आपका आत्मसम्मान ऊँचा हो जाता है
आप खुद पर अधिक भरोसा करने लगते हैं और आपका आत्मसम्मान बढ़ जाता है। बिस्तर में नग्न होने से पहले आपको कुछ शर्म महसूस हो सकती है और कुछ भद्दा लग सकता है परन्तु धीरे धीरे यह भावना दूर हो जाती है और आप खुद पर गर्व महसूस करते हैं।

6. आपको अच्छी नींद आती है
आप सोच भी नहीं सकते कि सेक्स के बाद आपको कितनी शांत और अच्छी नींद लगती है... यह अच्छी नींद लाने का एक सिद्ध तरीका है।

7. आपका चेहरा चमकने लगता है
जी हाँ, पहली बार सेक्स करने के बाद आपके चेहरे पर अक्सर लालिमा आ जाती है परन्तु नियमित रूप से सेक्स करने पर आपकी त्वचा चमकने लगती है, सही है न?

8. आपकी कैलोरीज़ बर्न होती है
सेक्स एक बहुत अच्छी कसरत होती है। आप बिस्तर में आधे घंटे में लगभग 145 कैलोरीज़ बर्न करते हैं! अब जिम की ज़रूरत किसे है?!

9. इससे आपकी कामेच्छा बढ़ती है
एक बार जब आप सेक्स कर लेते हैं तो आपको इसे और अधिक करने की इच्छा होती है। सेक्स से आपकी कामेच्छा बढ़ती है और आप इसे और अधिक करना चाहते हैं। परिणामस्वरूप आप दोनों एक दूसरे से दूर नहीं रह पाते!

10. इससे आप दोनों एक दूसरे के प्रति प्यार महसूस करते हैं
बिस्तर में अच्छा समय गुज़ारने के बाद आपको प्यार जताने के लिए शब्दों की आवश्यकता नहीं होती। इसे केवल समझा जा सकता है!



Click it and Unblock the Notifications