Latest Updates
-
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर
शादी के बाद अपने पार्टनर के साथ नजदीकियां कैसे बढाएं
वाकई किसी अनजान व्यक्ति के साथ सोने की कल्पना करना भी बहुत असहज करने वाला होता है। लेकिन अरेंज मैरेज में, जहां दो परिवारों ने मिलकर रिश्ता तय करवाया है वहां सुहागरात जैसे रस्म बहुत ही असहज होती है।
वाकई किसी अनजान व्यक्ति के साथ सोने की कल्पना करना भी बहुत असहज करने वाला होता है। लेकिन अरेंज मैरेज में, जहां दो परिवारों ने मिलकर रिश्ता तय करवाया है वहां सुहागरात जैसे रस्म बहुत ही असहज होती है। क्यों?
क्योंकि आप उस व्यक्ति से पहले कभी मिले भी नहीं है। आपने शायद उनको सिर्फ पारिवारिक समाराहों में देखा ही होगा। इसलिए शादी की पहली रात असहज होना बहुत प्राकृतिक है। पहली रात को आपको सबकुछ करने की मजबूरी में नहीं रहना चाहिए।
साथ ही जब आप नजदीकियों को थोडा सा टाल देते हैं तो आपके स्पर्श की ख़ुशी कई गुना बढ़ जाती है। इसीलिए किसी भी तरह की जल्दीबाज़ी ना करें। समय के साथ एक दूसरे के लिए लगाव बढेगा।
एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा अगर आप खुद को और अपने पार्टनर को थोडा समय देंगे। हम यहां कुछ तरीके बता रहे हैं जिससे आप अपने पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ा सकते हैं।

पहला दिन:
पहले दिन, अपने पार्टनर के साथ बैठकर सिर्फ टीवी देखें। एक दूसरे को समझने के लिए बातें करें। आपका मुख्य उद्देश्य है कि आप अपने पार्टनर के बारे में जान सकें क्योंकि शादी के पहले आप उनसे कभी मिले नहीं हैं।

दूसरा दिन:
दूसरे दिन, बातें करते वक़्त अपने पार्टनर के कंधे पर हाथ रखें। इससे अधिक अभी कुछ भी न करें। इस स्पर्श से आप दोनों को थोड़ी सी नजदीकी का एहसास होगा।

तीसरे दिन:
तीसरे दिन आप अपनी पार्टनर के पैरों को हल्के से सहलाएं। ये एक रोमांटिक तरीका है। (कोशिश करें कि ऐसा करने से आपकी पार्टनर असहज ना हो जाएँ)

चौथे दिन:
चौथे दिन, अपनी पार्टनर को थोडा छेड़ें और तकिये से एक दूसरे के साथ खेलें।

पांचवे दिन:
अब चूंकि आप लोग एक दूसरे के करीब आ गये हैं, एक दूसरे को चुटकुले सुनाएँ। अगर मौका मिले तो अपनी पार्टनर को गुदगुदी लगायें।

छठा दिन:
सोने से पहले उनके कन्धों को हल्के से छुएँ और उनको प्यार से ‘गुड नाईट' कहें।

सातवाँ दिन:
जब वो खाना बना रही हो या बालकनी में खड़ी हों, पीछे से जाकर उनको गले लगा लें।

आठवां दिन:
जब वो किताब पढ़ रही हों या किसी काम में व्यस्त हों तो एक शरारती बच्चे की तरह उनके गालों को चूमें और भाग जाएँ।

नवां दिन:
जब वो सोने वाली हों तो उस वक़्त उनका सिर अपने कंधे पर रख लें और उनको प्यार से सुला दें। जब आप उनको अपना परवाह करने वाला रूप दिखाएँगे, वो आपके प्रति बहुत आकर्षित होंगी। इसीलिए किसी भी तरह की सेक्शुअल हरकत से पहले सही समय का इंतज़ार करें।=

दसवां दिन:
अब तक आप दोनों एक दूसरे के बहुत करीब आ चुके हैं और अब सही समय है कि अब आप दोनों अपने अरमान पूरे कर लें। याद रखे कि सेक्स के बाद एक दूसरे से लिपट कर सोयें। इस रात को अपने जीवन की सबसे हसीं रात बना लें। चाहें तो आप दोनों रात भर जग सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications