Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
दोस्तों को क्यों नहीं बतानी चाहिये अपनी शादी-शुदा जिंदगी की प्रॉब्लम्स?
क्या अपनी रिलेशनशिप की समस्याओं के बारे में अपने दोस्तों से बातें शेयर करना सही है? बिलकुल नहीं। हम आपको बताते हैं कि जब आप अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी की समस्याएं लोगों से बांटते हैं तो क्या होता है।
क्या अपनी रिलेशनशिप की समस्याओं के बारे में अपने दोस्तों से बातें शेयर करना सही है? बिलकुल नहीं। हम आपको बताते हैं कि जब आप अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी की समस्याएं लोगों से बांटते हैं तो क्या होता है।
रिश्ते जितने ज्यादा सुलझे हुए हों उतना ही अच्छा है। ज़रूरी नहीं है कि आप अपनी और अपने पार्टनर की हर बात लोगों से शेयर करें, चाहे अपनी मोहब्बत का बढ़-चढ़ कर बखान करना हो या अपने पार्टनर की बुराई।
अगर आप अपनी ज़िन्दगी और अपने रिश्ते के हर खुशनुमा पल का ज़िक्र अपने दोस्तों से करते हैं तो हो सकता है कि लोग आपकी खुशियों से जलने लगें। उसी तरह अपने रिश्तों की कमजोरियां बांटने से आप लोगों के मज़ाक का पात्र बन सकते हैं।
ये कुछ बातें हैं जो आपको अपने दोस्तों से कभी भी शेयर नहीं करनी चाहिए:

1#
आपको अपने दोस्तों से अपनी सेक्स लाइफ से जुड़ी बातें कभी शेयर नहीं करनी चाहिए। सोचिए, अगर आपके पार्टनर को पता चलेगा तो उन्हें कितनी शर्मिंदगी महसूस होगी। आपके दोस्तों को ये जानने की कोई ज़रुरत नहीं है कि आपके पार्टनर का बिस्तर पर प्रदर्शन कैसा है।

2#
कई बार पार्टनर से लड़ाई हो जाने के बाद आपको मन करता है कि अपनी तकलीफ किसी से बांट लें। आप चाहते हैं कि अपने दिल की भड़ास किसी के सामने निकाल दें। लेकिन ये सही नहीं होगा। कई बार आपके दोस्त आपकी बातों की वजह से आपके पार्टनर के बारे में गलत राय बना लेंगे और आपका रिश्ता सबके सामने एक तमाशा बन जायेगा।

3#
अगर आपके पार्टनर आर्थिक रूप से स्थिर नहीं है तो ज़रूरी है कि आप खुद उनसे इस बारे में बात करें और इस परिस्थिति से निकलने में उनकी मदद करें। लेकिन अगर आप अपने दोस्तों के बीच उनका मज़ाक उड़ायेंगे तो ये आपके रिश्ते के लिए बहुत नुकसानदायक है। साथ ही, ये हरकत आपको अच्छे इंसानों की श्रेणी से दूर कर देती है।

4#
अगर आप अपने रिश्ते में किसी मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं तो अपने माता-पिता या भाई-बहन से आप ये बात शेयर कर सकते हैं लेकिन दोस्तों को इन मामलों से अलग रखने में ही भलाई है क्योंकि आपके दोस्त अक्सर आपको रिश्ता तोड़ने को ही कहेंगे।

5#
अगर आपके पार्टनर का उनके पिछले रिश्ते में तलाक़ हुआ है या पिछले किसी रिश्ते में उनका ब्रेकअप हुआ है तो ये बात आप अपने दोस्तों से दूर ही रखें। हो सकता है आपके दोस्त आपको आपके पार्टनर और उनके पिछले रिश्तों को लेकर भड़का दें।

6#
अगर आपको आपके पार्टनर से कोई समस्या या शिकायत है तो इस बारे में सीधे उनसे बात करें। अगर आप इस बारे में अपने दोस्तों को बताएँगे तो आपके दोस्त आपको इस रिश्ते को ख़त्म करने की बात कहेंगे। हो सकता है इस वजह से आप किसी ऐसे इंसान को खो दें जो आपसे बहुत प्यार करता है।



Click it and Unblock the Notifications
