Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या आज भी वो अपने Ex के बारे में सोंचती है? जानें इन संकेतों से
कुछ संकेतों के माध्यम से आप जान सकते हैं कि आपकी पार्टनर अपने पुराने रिलेशनशिप से बाहर आ चुकी है या नहीं। कुछ संकेत के जरिए आप यह मालूम कर सकते हैं।
हो सकता है आपकी पत्नी या प्रेमिका आज भी अपने एक्स को नहीं भुला पाई हो? यह फीलिंग्स आपको बहुत दुख पहुंचाती होगी। लेकिन आपको सब कुछ ठीक हो जाने तक थोड़ा सब्र रखना होगा।
इसके अलावा, उसे ये एहसास करने के लिए कुछ समय दें की अब वो एक बेहतर इंसान के साथ है। यह जानने में समय लगता है कि आप उनके एक्स की तुलना में कितने बेहतर हैं |
लेकिन कुछ संकेत के माध्यम से आप जान सकते हैं कि वो अपने पुराने रिलेशनशिप से बाहर आ चुकी है या नहीं। यहां कुछ संकेत दिए गए हैं जो इस बात की तरफ इशारा करते है कि वह अभी भी अपने पूर्व प्रेमी को पसंद करती हैं।

वो अलग-थलग है
वह अक्सर दूर दूर रहती है? वह भावनात्मक रूप से आपके साथ नहीं है, हालांकि वह आप के साथ शारीरिक रूप से है? वह हमेशा आकाश की और देखती रहती और किसी गहरी सोच में रहती है ? तो ये भी संकेत हैं कि वह अपने पूर्व प्रेमी को अब तक नहीं भुला पायी है और उसे याद करती रहती है।

वह संपर्क में है
जब आप उसके संपर्क सूची में उसके प्रेमी का नाम और फ़ोन नंबर देखते हैं, आप इसे हटाने के लिए कहते हैं, लेकिन वह कहती है कि वह हमेशा उसके साथ संपर्क में रहना चाहती हैं। यही संकेत है कि वह अपने अतीत से पूरी तरह से बाहर नहीं आई है।

वह उसे देखते ही उत्साहित हो जाती है
अचानक जब वह उसे सुपरमार्केट में देखती है, वह बहुत उत्साहित होकर उससे बातचीत करने लग जाती है। हालांकि आप इस बात से सहज महसूस नहीं करते पर वह हंसी-मज़ाक औए बातचीत करती रहती है। यह एक संकेत हो सकता है।

वह आप को छूने नहीं देती है
जब भी आप एक उत्साहित मूड में बिस्तर पर जाते हैं , वह आपको दूर धकेल देती है । वह मन से आपके साथ शारीरिक सम्बन्ध नहीं बनाती है। यह एक संकेत हो सकता है कि वह अपने पूर्व प्रेमी को अधिक चाहती है । चिंता मत करो, उसे समय और जगह दें की वो अपने अतीत से बाहर आ सके।

वह आप की तुलना करती है
क्या वो लगातार आपकी तुलना उसके साथ करती है और कहती रहती है कि कैसे वह हर चीज में आप की तुलना में ज्यादा बेहतर था? तो यह आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है। इस बारे में खुलकर बात करें । ये बात मन में न रखें|

वह चिढ़ जाती है
वह अक्सर चिढ़ जाती है और हर बात में आपकी गलती ढूंढती रहती है वैसे, यह भी हो सकता है कि वह अभी तक आपको पूरी तरह से स्वीकार न कर पायी हो क्योंकि वह अपने प्रेमी को पूरी तरह से नहीं भुला पायी है।



Click it and Unblock the Notifications
