Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जानिये गुस्साए पति को कैसे करें हैंडल
क्या आपके पति का गुस्सा एक समस्या है? वास्तव में किसी ऐसे व्यक्ति को संभालना बहुत कठिन होता है जो हमेशा गुस्से में रहता हो। और यह तब अधिक कठिन हो जाता है जब आपको यह न समझता हो कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।
महिलाओं में मूड स्विंग्स को और गुस्साए पति के कारण होने वाले दुःख को कोई नहीं रोक सकता। क्या आप जानती हैं कि पुरुषों का गुस्सा दो तरह का होता है?
पहली श्रेणी में वे पुरुष आते हैं जो किसी विशेष परिस्थिति में आने पर ही गुस्सा करते हैं जबकि दूसरी स्थिति में ऐसे पुरुष आते हैं जो शॉर्ट टेम्पर्ड (जल्दी गुस्सा आने वाले) होते हैं। स्वाभाविक है जो पुरुष पहली श्रेणी में आते हैं उन्हें संभालना आसान होता है। हालाँकि ऐसे पुरुष को संभालने के लिए आपको बहुत अधिक प्रयास और तकनीके अपनानी पड़ती हैं जो छोटी छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं।
गुस्साए पति को संभालने के तरीके कई कारकों पर निर्भर करते हैं जैसे गुस्से का कारण, प्रतिक्रिया और संभावित स्थितियां। गुस्से में आपका साथी क्या कहता और क्या करता है इस बात से आपके संबंधों में कुछ दूरी आ सकती है। जितनी जल्दी संभव हो उन्हें शांत करने का प्रयत्न करें। यह आपका पहला कदम होना चाहिए।
यहाँ गुस्साए पति को शांत करने के तरीकों के बारे में बताया गया है। ऐसा करने से आपके संबंधों में सकारात्मक सुधार आता है:

उनसे बात करें
बहुत सी महिलायें ऐसा सोचती हैं कि बात न करना ही समस्या का सबसे अच्छा हल है। हालाँकि ऐसा करने से संबंधों में केवल दूरी ही आती है। अत: अपने पति से बात करें (चिल्लाये नहीं)। अपनी चिंताओं के बारे में पति से बात करें। इस बात का ध्यान रखें कि आप पति की भावनाओं को न दुखाएं। जितना संभव हो उतनी नम्रता से बात करें और अपने पति की स्थिति को समझने का प्रयत्न करें।

बहस न करें
महिलायें गुस्साए पति के साथ इधर उधर की बहस करने की सबसे बड़ी गलती करती हैं। इस समय वे आपके तर्क, दोषारोपण और स्पष्टीकरण सुनने के मूड में नही होते। अत: इन सबसे दूर रहें। बहस न करें और उन तरीकों के बारे में सोचे जिनसे आप उन्हें शांत कर सकते हैं जैसे उनके साथ बैठना, उनका हाथ पकड़ना, उन्हें अपने नज़दीक लेना, उन्हें पानी देना या वे क्या कह रहे हैं उसे शांति से सुनना।

पीछे हट जाएँ
इस बात को समझ लें कि ये कोई जीत हार वाला खेल नहीं है। तो जब आप देखें कि आपके पति वास्तव में बहुत अधिक गुस्सा हो गए हैं तो पीछे हट जाएँ। इससे लड़ाई को आगे बढ़ाने से उन्हें थोडा सोचने का वक्त मिलेगा। इसके अलावा, आप भी रिलेक्स महसूस करेंगी और स्थिति का उचित हल ढूढ़ पाएंगी।

सुनें
गुस्से से प्रतिक्रिया व्यक्त करने के बजाय अपने पति की बात सुनें। यह उनके गुस्से को संभालने का सबसे उत्तम तरीका है। उनकी भावनाओं का सम्मान करें और समझें कि वे किसी कारण से गुस्सा हुए हैं। अत: कारण को सुने और समझने का प्रयत्न करें। समस्या का हल खोजने का भी प्रयास करें।

माफी मांगें
यदि आप गंभीरता से अपने गुस्साए पति को शांत करना चाहती हैं तो सीधे माफी मांग लें। इससे वे रिलेक्स महसूस करेंगे और वे अपनी भावनाओं को बता सकेंगे। गुस्सा शांत हो जाने पर बात करें। आप उनको बता सकती हैं कि किस प्रकार उनके स्वभाव से आपको दुःख होता है।



Click it and Unblock the Notifications
